Wednesday 27 June 2018

पेरिस फैशन वीक ​में कनिका कपूर!

कनिका कपूर ​मिलान और पेरिस फैशन वीक में नियमित रूप से​ शामिल होती आई है। उनके लिए यह दोनों शहर घर जैसे है। कनिका यहाँ, एक लीडिंग फैशन आइकॉन के रूप में भी पहचानी जाती है। कनिका का खुद का एक स्टाइल और फैशन है।

कनिका कपूर, डॉल्से एंड गब्बाना, मोस्कोनो, अल्बर्टा फेरेटी, वर्सेस और रॉबर्टो कैवल्ली जैसे लक्जरी ब्रांडों के शोज में हमेशा ​फ्रंट रो में रही है। अब उन्हें पेरिस फैशन वीक में अपनी ५० वीं वर्षगांठ समारोह के लिए सोनिया रिकील ने आमंत्रित किया है। 

​सोनिया रिकील ​१ जुलाई को विशेष ​रूप से ५० ​​वीं वर्षगांठ के कार्यक्रम ​को होस्ट ​करेंगे और फैशन ​फ्रंट रो फैशन शो के बाद कनिका कपूर ​५० ​​वीं वर्षगांठ ​ ​​का जश्न मनाने वाले ​३० विशेष मेहमानों के लिए ब्रांड द्वारा आयोजित डिनर में भाग लेंगी ।​


कनिका कपूर ने कहा, "यह रिकील का वर्ष है। मैं पेरिस फैशन वीक ​के शो में ​शामिल हो रही हूँ। जबकि, ​फैशन ​इंडस्ट्री में उनका ​५० से अधिक वर्षों ​का समृद्ध इतिहास रहा है। मैं उनकी डिजाइन का जश्न मना​ने के लिए आयोजित डिनर में भी शामिल होने को लेकर उत्साहित हूँ।"

यहाँ, कनिका कपूर का परिचय करा देते हैं।  

वह लखनऊ में पली बढ़ी हैं। वही  शादी हुई।  फिर वह लंदन चली गई।  तीन बच्चों के बाद उनका पति से तलाक़ हो गया।  

मुंबई में वापस आई तो उनके गाये पहले गीत जुगनी जी का वीडियो सुपर हिट हो गया। 

उन्हें बॉलीवुड में गाने का पहला मौका मिला एकता कपूर की फिल्म रागिनी एमएमएस २ के बॉबी डॉल गीत से।  इसके बाद से तो उनके खाते में लवली और कमली (फिल्म हैप्पी न्यू ईयर), चित्तियाँ कलाइयां (रॉय), जब छाये मेरा जादू (मैं और चार्ल्स) तथा हाल ही में बीट में बूटी (अ फ्लाइंग जट्ट), आदि जैसे हिट गीत दर्ज हो गए हैं।  


साहेब बीवी और गैंगस्टर ३ का पोस्टर रिलीज़ - देखने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment