Monday 25 June 2018

क्या अलिया भट्ट बनेंगी ओशो की माँ शीला ?

पहले फिल्म हाईवे और फिर राज़ी से अपने अभिनय और भिन्न भूमिकाओं से दर्शकों और समीक्षकों को चौंकाते आ रही अलिया भट्ट का चौंकाऊ निर्णय लेने का सिलसिला जारी है।

हर फिल्म के साथ, आलिया भट्ट खुद को स्थापित करने में लगी हुई हैं। उनकी हर भूमिकाओं से दर्शकों को कुछ नया देखने की उम्मीद बंध जाती है।

ख़ास बात यह है कि उनकी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर सफलता भी मिलती है। यानि कि वह पॉपुलर भी हैं।

अब आते हैं उस खबर पर, जिसके कारण पाठक चौंक उठेंगे।

खबर यह है कि वह आमिर खान के साथ एक फिल्म कर सकती है। इस फिल्म में आमिर खान ओशो की भूमिका कर रहे हैं।

अलिया भट्ट के साथ कपूर एंड संस कर चुकी निर्देशक शकुन बत्रा की इस फिल्म में अलिया भट्ट माँ की भूमिका में नज़र आ सकती हैं।

विवादित संन्यासी भगवान रजनीश पर इस फिल्म में अलिया भट्ट, ओशो की बदनाम सेक्रेटरी माँ शीला की भूमिका कर सकती हैं।

भगवान रजनीश और बॉलीवुड का गहरा नाता है।

ओशो के सम्भोग से समाधि तक के सन्देश ने लम्पट बॉलीवुड को ज़बरदस्त आकर्षित किया था। 

महेश भट्ट उनके ख़ास चेले थे। उन्ही के समझाने पर विनोद खन्ना अपना फूलता-फलता करियर छोड़ कर रजनीश के शिष्य बन गए थे।

कहा जाता है कि महेश भट्ट ने ऐसा अमिताभ बच्चन का स्टारडम निष्कंटक बनाने के लिए किया था।

ऐसे विवादित ओशो के चरित्र को परदे पर उतारने में दिलचस्पी आमिर खान ने दिखाई है।

अगर, बात बन गई तो अलिया भट्ट ओशो की सेक्रेटरी बनी नज़र आयेंगी।

इस फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू हो जायेगी। 


उरी में टीवी के महादेव मोहित रैना - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment