Saturday 23 June 2018

नर्गिस फाखरी की अमावस में सचिन जोशी

इधर, जब भारत में पत्र पत्रिकाएं नरगिस फाखरी और उदय चोपड़ा के विवाह की खबरें छाप रहे थे, उधर नरगिस फाखरी ने अपने रोमांस का इजहार कर दिया।

वह एक अमेरिकी फिल्मकार मैट अलोंजो से रोमांस कर रही हैं।

इंस्टाग्राम पर  एक चित्र में मैट को नरगिस के पिछवाड़े हाथ फेरते देखा जा सकता है।

वह रियल लाइफ के गर्मागर्म रोमांस के अलावा रील लाइफ में भी रोमांस कर रही हैं।

५ वेड्डिंग्स में उनके और राजकुमार राव के रोमांस ने सर उठा लिया है।

वह बिश्केक में संजय दत्त के टोरबाज़ के साथ रोमांस करती हैं तो दूसरे ही दिन उन्हें सचिन जोशी के साथ लंदन में रोमांस करती देखा जा सकता हैं।

पिछले दिनों ही, नरगिस और सचिन ने अमावस का ३५ दिनों का शिड्यूल ख़त्म किया है।

अभी इस फिल्म को यूरोप में भी शूट किया जाना है।

अमावस सचिन जोशी की पहली थ्रिलर फिल्म है।

सचिन जोशी ने, २०११ में फिल्म अज़ान से हिंदी फिल्म डेब्यू किया था। फिल्म और सचिन दोनों ही फ्लॉप हुए।

फिर सचिन को तेलुगु फिल्मों के अलावा मुंबई मिरर, जैकपोट, आदि फिल्मों में भी देखा गया। यह सभी फ़िल्में एक्शन फ़िल्में थी।

सूत्र बताते हैं कि इस फिल्म में सचिन जोशी ने कई रूप धरे हैं।

इस फिल्म का निर्देशन भूषन पटेल कर रहे हैं।  

प्रियंका चोपड़ा का भारत में होली - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment