Saturday 30 June 2018

क्या रील लाइफ के संजू की रियल लाइफ में बजेंगी शादी की घंटियाँ

क्या रणबीर कपूर की शादी की घंटियां बजने वाली हैं ?

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का रोमांस ब्रह्मास्त्र की आउटडोर शूटिंग से बाहर आ चुका है। देश के अखबारों में इन दोनों के रोमांस की सचित्र खबर खूब पढ़ी जा रही हैं। दोनों से ही इस रोमांस की बाबत पूछा जाता है।  अब यह बात दीगर है कि दोनों न खंडन करते हैं और न पुष्टि करते हैं।

आलिया भट्ट के, रणबीर कपूर के परिवार के साथ पेरिस में नीतू कपूर की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने की खबर है।

२९ जून को, रणबीर कपूर की फिल्म संजू बड़ी हिट फिल्म साबित हो चुकी है। आज यानि ३० जून को ऋषि कपूर यह ट्वीट करते हैं। क्या यह मौका नहीं है शादी का - सफलता भी और लड़की भी ?

ऋषि कपूर ने शायद इस ओर इशारा कर दिया है। मगर, साथ में रणबीर कपूर के बचपन के दोस्त अयान मुख़र्जी को भी लपेट लिया है। उन्होंने रणबीर कपूर और अयान मुखर्जी का चित्र शेयर करते हुए लिखा, "अच्छे दोस्त ! क्या ही अच्छा हो दोनों की शादी हो जाये।  अब समय आ गया है।"

पापा ऋषि की इस ट्वीट के बाद रणबीर कपूर की शादी होगी या नहीं, आने वाला समय बताएगा। 

लेकिन, इस ट्वीट पर याद आ रहा है, वह दौर जब नीतू सिंह और ऋषि कपूर के प्यार के चर्चे हर जुबान पर हुआ  करते थे।  इन दोनों ने, १९७४ से १९८९ के बीच कोई १५ फ़िल्में की थी।  इन दोनों के रोमांस की हवा सिनेमाघरों में तक इस कदर बिखरी रहती थी कि इस जोड़ी की फ़िल्में हिट हो जाया करती थी। उस समय, कपूर खानदान से ऋषि कपूर से शादी कर लेने की गुहार लगाई जाती थी।  अब यह बात दीगर थी कि ऋषि-नीतू जोड़ा रोमांस में मुब्तिला रहा।  मगर, कई हिट फ़िल्में देने के बाद इन दोनों ने १९८० में शादी कर ली। 


इस किस्से से ऐसा लगता है कि अगर रोमांस सच्चा हो तो कपूर शादी कर लेते हैं।  क्या आलिया  भट्ट का रणबीर कपूर से रोमांस सच्चा है ?


सलमान खान १९९३ से कर रहे थे संजू का प्रचार - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment