Sunday 24 June 2018

संजय दत्त के किये सीन पर एक्ट करते रणबीर कपूर !

संजय दत्त पर बायोपिक फिल्म संजू २९ जून को रिलीज़ होने जा रही हैं।

इसके साथ ही इसका प्रचार जोर पकड़ता जा रहा है।  खास तौर पर सोशल मीडिया पर यह प्रचार ज़्यादा आक्रामक हो गया है।

संजय दत्त ऐसे अभिनेता हैं, जो हमेशा विवादित रहे हैं।

खास तौर पर, १९९३ के मुंबई बम ब्लास्ट में उनकी भूमिका उन्हें खलनायक बना देती थी।  इसके बावजूद, संजय दत्त आज भी बॉलीवुड में जमे हुए हैं तो अपने बल बूते पर।

इसीलिए, संजय दत्त की बायोपिक पर तमाम निगाहें हैं।

इसलिए भी कि  संजय दत्त को रील लाइफ में रणबीर कपूर ने किया है।

आज इस फिल्म का एक रिक्रिएशन रिलीज़ किया गया।

इस वीडियो मेंरणबीर कपूर ने संजय दत्त की फिल्म मुन्नाभाई एमबीबीएस का सीन रीक्रिएट किया है।  इस सीन को देख कर ऐसा लगता नहीं कि फिल्म के किसी दौर में संजय दत्त को खुद अपना किरदार करने की ज़रुरत महसूस हो।

यह बात इसलिए कि कुछ दिनों पहले  सलमान खान ने कहा था कि संजय दत्त को संजू के आखिरी हिस्सों में खुद अभिनय करना चाहिए था।

बहरहाल, सवाल यह है कि क्या दर्शक संजू को देखेंगे ? अगर देखेंगे तो किसके लिए संजय दत्त के जीवन को जानने के लिए या रणबीर कपूर के अभिनय के लिए?

सवाल गंभीर हैं।

इस फिल्म पर रणबीर कपूर की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है।  क्योंकि, ये जवानी है दीवानी (२०१३) के बाद रणबीर कपूर की ऐ दिल है मुश्किल के अलावा तमाम फ़िल्में बुरी तरह लुढ़की है।  इनमे जग्गा जासूस, तमाशा, बॉम्बे वेलवेट, रॉय और बेशरम जैसी फ़िल्में उल्लेखनीय हैं।

जहाँ तक संजय दत्त के जीवन को जानने का सवाल है, संजय दत्त के बारे में दर्शक अख़बारों और पत्रिकाओं में खूब पढ़ चुके हैं।  लेकिन, उनकी फिल्मों को अब दर्शक नहीं मिलते।


इसलिए, संजू को दर्शक तभी मिलेंगे, जब राजकुमार हिरानी एक दिलचस्प जीवनी लिख पाए होंगे।  और रणबीर कपूर का अभिनय बेहद स्वाभाविक और संजू के करैक्टर को जीवन देने वाला होगा।  


'पोरस' के सेट पर घायल हुए रोहित पुरोहित - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment