Tuesday 26 June 2018

फन्ने खान के पोस्टर में अनिल कपूर

दो दिन पहले, अतुल मांजरेकर की म्यूजिकल थ्रिलर फिल्म फन्ने खान का पोस्टर जारी हुआ था।

इस पोस्टर में शर्ट पैंट पहने एक शख्स का पिछला हिस्सा नज़र आ रहा था।

उसके एक हाथ में टिफ़िन और दूसरे में ट्रम्पेट था।

वह व्यक्ति आकाश की ओर देखा रहा है।  जहाँ मोहम्मद रफ़ी  और शम्मी कपूर के चित्र नज़र आ रहे थे।

इससे ज़ाहिर होता था कि वह शख्श भी इन्ही हस्तियों की तरह बनना चाहता था। यह अनिल कपूर का पीठ का पोज़ था।

आज इस फिल्म का दूसरा पोस्टर जारी हुआ है।  इस पोस्टर में लुंगी पर टी-शर्ट पहने अनिल कपूर अपनी छत की चहारदीवारी पर बैठे ट्रम्पेट बजा रहे हैं। पार्श्व में जगमगाता शहर और उसकी ऊंची ईमारते नज़र आ रही है।

यह फिल्म सपने देखने और सपने पूरा करने के  लिए कुछ भी कर डालने वाले शख्स की कहानी है।अनिल कपूर यही शख्स बने हैं।

बेल्जियन फिल्म एवरीबॉडी इज फेमस की हिंदी रीमेक इस फिल्म  में अनिल कपूर के अलावा ऐश्वर्या राय बच्चन, राजकुमार राव, दिव्या दत्ता, पीहू संद और अनैता नायर भी हैं।

यह फिल्म ३ अगस्त को रिलीज़ हो रही है।

थोड़ी ही देर में फिल्म का टीज़र भी जारी होने जा रहा है।  


'वरुण' के लिए गाने के 'अरमान' अक्टूबर में हुए पूरे  - पढ़ने के लिए  क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment