Monday 18 June 2018

फादर्स डे पर दो पिताओं के साथ नेहा धूपिया और अंगद बेदी

नेहा धूपिया ने यह चित्र फादरस डे पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है।

इस चित्र में वह दो पिताओं के साथ नज़र आ रही हैं।

एक पिता को तो पाठक पहचान पा रहे होंगे।

जी हाँ, आप ठीक पहचाने।

चित्र में नज़र आ रहे सरदार जी, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और लेग स्पिनर बिशन सिंह बेदी हैं।

उन्होंने भारत के लिए ६७ टेस्ट खेलते हुए २६६ विकेट लिए थे। उन्होंने २२ टेस्ट मैच में भारतीय टीम की कप्तानी की।

फिल्म अभिनेता अंगद बेदी, इन्ही बिशन सिंह बेदी के बेटे हैं।

इस प्रकार से बिशन सिंह बेदी, नेहा धूपिया के ससुर हैं।

नेहा धूपिया और अंगद बेदी के साथ दूसरे पिता प्रदीप सिंह धूपिया हैं।

वह नेहा धूपिया के पिता हैं। 

वह भारतीय नौ सेना के कमांडर थे।

इस प्रकार से यह दोनों पिता किसी न किसी कैपेसिटी में देश के सेवक थे।  


जारी हुआ फिल्म सूरमा का रोमांटिक इश्क दी बाजियां गीत - क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment