Saturday 23 June 2018

प्रियंका चोपड़ा के साथ विशाल भरद्वाज की ट्वेल्थ नाईट

विशाल भरद्वाज, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के प्रशंसकों में हैं।

बकौल उनके, प्रियंका चोपड़ा से मिलो तो वह बड़ी एक्ट्रेस जैसी लगती ही नहीं। बिलकुल दोस्त जैसी लगती है।

क़्वान्टिको और बेवॉच से, प्रियंका चोपड़ा का ज़्यादा वक़्त न्यू यॉर्क में ही बीतता है। अब तो वह एक विदेशी गायक से भी तगड़ा रोमांस कर रही हैं।

पिछले कुछ समय से, विशाल भारद्वाज प्रियंका चोपड़ा से तीन-चार बार न्यू यॉर्क में मिले हैं।

वह कहते हैं, "लगता ही नहीं कि वह इंटरनेशनल स्टार हैं।  बिलकुल दोस्त की तरह मिलती हैं।"

यहाँ बताते चलें कि प्रियंका चोपड़ा ने विशाल भारदवाज के साथ फिल्म कमीने की थी।

इस फिल्म में शाहिद कपूर की दोहरी भूमिका थी। इसके बावजूद प्रियंका चोपड़ा की भूमिका काफी सशक्त थी। प्रियंका चोपड़ा को बॉलीवुड में खुद को साबित करने में इस फिल्म से काफी मदद मिली।

पिछले साल, विशाल भरद्वाज ने एक गैंगस्टर फिल्म का निर्माण दीपिका पादुकोण और इरफ़ान खान के साथ करने का ऐलान किया था। लेकिन, इरफ़ान खान के बीमार हो जाने के कारण यह फिल्म फिलहाल रोक देनी पड़ी है।

अब विशाल भरद्वाज की निगाहें अपनी कमीने स्टार प्रियंका चोपड़ा पर लगी हैं।

वह प्रियंका चोपड़ा को लेकर, शेक्सपियर के नाटक ट्वेल्फ्थ नाईट पर फिल्म बनाना चाहते हैं।

फिल्म बनेगी, प्रियंका चोपड़ा उसमे होंगी या नहीं, यह अभी कागज़ पर नहीं उतरा है। लेकिन, इतना ज़रूर है कि अपनी विवादित विषय पर फिल्मों के कारण हमेशा चर्चा में रहने वाले विशाल भारदवाज को रंगून (२०१७) जैसी फ्लॉप फिल्म के बाद एक अदद हिट फिल्म की सख्त ज़रुरत है।


अगस्त में विशेष फिल्म्स की जलेबी - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment