Saturday 23 June 2018

प्रियंका चोपड़ा की भारत में होली

खबर है कि प्रियंका चोपड़ा भारत में होली मनाएंगी।

उनकी यह होली यशराज फिल्म्स की परंपरा में होगी।

अली अब्बास ज़फर निर्देशित सलमान खान की फिल्म भारत में एक होली गीत रखे जाने की खबर है।

इस होली गीत की शूटिंग आने वाले कुछ दिनों में शुरू होनी है। यह गीत तीन दिनों में पूरा कर लिया जायेगा।

कोरियाई फिल्म ओड टू माय फादर की हिंदी रीमेक इस फिल्म में विभाजन के दौर का भारत है।  इसी विभाजन के दौरान नायक का परिवार बिखर जाता है।

फिल्म में युवा सलमान खान से लेकर ७० साल के सलमान खान का रोल है।

भारत की ११ दिनों की शूटिंग १७ जुलाई से शुरू हो जाएगी। इसे पूरा करने के बाद पूरी टीम पंजाब के लिए रवाना हो जाएगी।

फिलहाल तो सलमान खान अपने क्रू के साथ दाबांग टूर कर रहे हैं।

सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा के अलावा दिशा पाटनी, सुनील ग्रोवर और आसिफ शैख़ भी भारत के नागरिक हैं।

भारत अगले साल ईद वीकेंड पर रिलीज़ होगी।  

No comments:

Post a Comment