Tuesday 31 July 2018

डा बनोत्रा का म्यूजिक वीडियो टेल मी यू लव मी

सरफरोश २ में, आमिर खान की जगह जॉन अब्राहम

आमिर खान और सोनाली बेंद्रे की मुख्य भूमिका वाली फिल्म सरफरोश ३० अप्रैल १९९९ को रिलीज़ हुई थी। आठ करोड़ के बजट में बानी सरफरोश ने ३३.५ करोड़ का कारोबार किया था।

उसी समय से इस फिल्म के सीक्वल को बनाये जाने की खबर थी।  लेकिनकिसी न किसी कारण से यह प्रोजेक्ट परवान नहीं चढ़ सका था।

अब फिर इस सीक्वल को बनाये जाने की खबर है।

सरफ़रोश के निर्माता और निर्देशक जॉन मैथ्यू मट्ठन ही इस फिल्म का निर्माण करेंगे।

लेकिनसीक्वल फिल्म में एसीपी अजय सिंह राठौर की भूमिका आमिर खान नहीं करेंगे। जॉन मैथ्यू मट्ठन ने इस भूमिका के लिए जॉन अब्राहम को लिया है।

पिछले दिनोंयह खबर थी कि मैथ्यू ने फिल्म की स्क्रिप्ट के साथ जॉन अब्राहम से संपर्क किया था। जॉन ने इस फिल्म को मंज़ूरी भी दे दी है।

सरफरोश पहली ऎसी हिंदी फिल्म थी, जिसमे भारत में आतंकवाद के लिए पाकिस्तान को दोषी ठहराया था।  लेकिन, सरफरोश २ में अजय सिंह राठौर नक्सल समस्या से निबटते दिखाए जाएंगे।  

लेकिनसरफरोश २ की शूटिंग तभी शुरू हो पाएगीजब जॉन अब्राहम अपने पहले के अनुबंधित प्रोजेक्ट पूरे कर लेंगे।

जॉन अब्राहम की एक्शन थ्रिलर फिल्म सत्यमेव जयते १५ अगस्त को रिलीज़ होने जा रही है। इस फिल्म के अलावाजॉन अब्राहम को रॉ रोमियो अकबर वालटर और बाटला हाउस जैसी फिल्मों को भी पूरा करना है।  


डॉक्टर देवदास की भूमिका करेंगे शाहिद कपूर - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

डॉक्टर देवदास की भूमिका करेंगे शाहिद कपूर

तेलुगु अर्जुन रेड्डी में विजय देवकोंडा 
तेलुगु हिट फिल्म अर्जुन रेड्डी के हिंदी रीमेक की रिलीज़ की तारिख का ऐलान कर दिया गया है।  यह फिल्म २१ जून २०१९ को रिलीज़ होगी।

तेलुगु अर्जुन रेड्डी आधुनिक देवदास की कहानी है। एक डॉक्टर अर्जुन रेड्डी, अपनी प्रेमिका के शादी हो जाने के बाद खुद को बर्बाद करने के लिए खुद को शराब में डुबो लेता है।

हिंदी रीमेक में इस भूमिका को शाहिद कपूर कर रहे हैं।

पहले, इस भूमिका के लिए अर्जुन कपूर को लिए जाने की खबर थी। इस फिल्म में डॉक्टर देवदास की भूमिका के लिए अर्जुन कपूर के अलावा रणवीर सिंह और वरुण धवन का नाम भी सामने आया था। लेकिन, अब शाहिद कपूर है।

हिंदी रीमेक का निर्माण टीसीरीज के भूषण कुमार, मुराद खेतानी, कृष्ण कुमार और आश्विन वरदे कर रहे हैं।

इस फिल्म की शूटिंग अगस्त २०१८ से शुरू हो जाएगी।

रीमेक फिल्म को ओरिजिनल अर्जुन रेड्डी के निर्देशक संदीप वंगा ने ही लिखा है और इसका डायरेक्शन भी करेंगे।

मूल तेलुगु फिल्म में अर्जुन रेड्डी की भूमिका करने वाले एक्टर विजय देवरकोंडा ने इस फिल्म के लिए फ़िल्मफेयर का बेस्ट एक्टर अवार्ड पाया है।

हिंदी रीमेक की दूसरी कास्ट और क्रू का ऐलान जल्द किया जा सकता है।

पद्मावत के बाद, शाहिद कपूर की अगली फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू २१ सितम्बर को रिलीज़ होने जा रही है।   

.


करीना कपूर खान के अक्षय कुमार की पत्नी बनने की 'गुड न्यूज़' - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

करीना कपूर खान के अक्षय कुमार की पत्नी बनने की 'गुड न्यूज़'

पचास साल के अक्षय कुमार और ३७ साल की करीना कपूर, फिर जोड़ी बनाने जा रहे हैं।

कुछ समय पहले इन दोनों के करण जौहर की फिल्म में एक साथ आने की खबर थी।  इस फिल्म में यह दोनों एक्टर पति-पत्नी की भूमिका में होंगे, जिन्हे एक बच्चे की दरकार हैं।  यह फिल्म  सरोगेसी पर रियल लाइफ घटना पर फिल्म होगी। उस समय इस फिल्म के नाम की जानकारी नहीं दी गई थी।

लेकिन, आज अक्षय कुमार ने सब कुछ साफ़ कर दिया।  उन्होंने अपने सोशल पेज पर इस बात की सूचना देते हुए लिखा कि इस फिल्म का टाइटल गुड न्यूज़ होगा।

यह फिल्म धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर के अंतर्गत बनाई जाएगी।

अक्षय कुमार और करीना कपूर, लगभग ९ साल बाद जोड़ी बना रहे हैं।  इन दोनों ने, पिछली बार फिल्म कम्बख्त इश्क़ में रोमांटिक जोड़ी बनाई थी।

अक्षय कुमार और करीना कपूर पहली बार फिल्म अजनबी (२००१) में एक साथ आये थे।  लेकिन, करीना कपूर की रोमांटिक जोड़ी बॉबी देओल के साथ थी। फिल्म में अक्षय कुमार और बिपाशा बासु की कॉन जोड़ी बनी थी। इस फिल्म के बाद दोनों ने तलाश, ऐतराज़, बेवफा, दोस्त, टशन और कम्बख्त इश्क़ में साथ काम किया।  ऐतराज़ को बड़ी सफलता हासिल हुई थी।

वीरे दी वेडिंग के बाद, करीना कपूर खान बिलकुल बेकार बैठी हुई हैं।  हालाँकि, उनकी पीआर टीम उन्हें हर दूसरे तीसरे दिन एक या दो फ़िल्में दिलाती रहती है।  अब यह बात दीगर है कि हर पीआर खबर झूठी साबित होती है।

हाल ही मेकरीना कपूर के सलमान खान की फिल्म भारत में प्रियंका चोपड़ा की जगह लेने की दावेदार बता दिया गया था ।  जबकि उसी दिन, बाद में कैटरीना कैफ के नाम का ऐलान कर दिया गया।  वास्तविकता तो यह थी कि करीना कपूर के नाम पर कभी विचार ही नहीं किया गया था।

जहाँ तक अक्षय कुमार का सवाल है, वह ज़रुरत से ज़्यादा व्यस्त हैं।


उनकी हॉकी में आज़ादी के बाद का का पहला गोल्ड जीतने की घटना पर फिल्म गोल्ड अगले महीने १५ अगस्त को रिलीज़ होने जा रही है। उनकी इस साल की दूसरी फिल्म २.०, २९ नवंबर को रिलीज़ होगी।  इसके बाद, केसरी और हॉउसफुल ४ का नंबर आएगा।  


ओमर मलिक - कुड़ी लाहौर दी  - देखने के लिए क्लिक करें 

ओमर मलिक - कुड़ी लाहौर दी



'फन्ने खान' बन कर छा गए अनिल कपूर- देखने के लिए क्लिक करें 

'फन्ने खान' बन कर छा गए अनिल कपूर (बदन पे सितारे लपेटे हुए)

मिलिए जेपी दत्ता की युद्ध फिल्म पलटन के सात जांबाज़ सिपाहियों से

अर्जुन रामपाल 

गुरमीत चौधरी 

हर्षवर्द्धन राणे 

लव सिन्हा 

सिद्धांत कपूर 

जैकी श्रॉफ  

सोनू सूद 

सलमान खान के साथ परिवार जैसा लगता हैं - हिमेश रेशमिया - क्लिक करें