Tuesday 31 July 2018

डॉक्टर देवदास की भूमिका करेंगे शाहिद कपूर

तेलुगु अर्जुन रेड्डी में विजय देवकोंडा 
तेलुगु हिट फिल्म अर्जुन रेड्डी के हिंदी रीमेक की रिलीज़ की तारिख का ऐलान कर दिया गया है।  यह फिल्म २१ जून २०१९ को रिलीज़ होगी।

तेलुगु अर्जुन रेड्डी आधुनिक देवदास की कहानी है। एक डॉक्टर अर्जुन रेड्डी, अपनी प्रेमिका के शादी हो जाने के बाद खुद को बर्बाद करने के लिए खुद को शराब में डुबो लेता है।

हिंदी रीमेक में इस भूमिका को शाहिद कपूर कर रहे हैं।

पहले, इस भूमिका के लिए अर्जुन कपूर को लिए जाने की खबर थी। इस फिल्म में डॉक्टर देवदास की भूमिका के लिए अर्जुन कपूर के अलावा रणवीर सिंह और वरुण धवन का नाम भी सामने आया था। लेकिन, अब शाहिद कपूर है।

हिंदी रीमेक का निर्माण टीसीरीज के भूषण कुमार, मुराद खेतानी, कृष्ण कुमार और आश्विन वरदे कर रहे हैं।

इस फिल्म की शूटिंग अगस्त २०१८ से शुरू हो जाएगी।

रीमेक फिल्म को ओरिजिनल अर्जुन रेड्डी के निर्देशक संदीप वंगा ने ही लिखा है और इसका डायरेक्शन भी करेंगे।

मूल तेलुगु फिल्म में अर्जुन रेड्डी की भूमिका करने वाले एक्टर विजय देवरकोंडा ने इस फिल्म के लिए फ़िल्मफेयर का बेस्ट एक्टर अवार्ड पाया है।

हिंदी रीमेक की दूसरी कास्ट और क्रू का ऐलान जल्द किया जा सकता है।

पद्मावत के बाद, शाहिद कपूर की अगली फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू २१ सितम्बर को रिलीज़ होने जा रही है।   

.


करीना कपूर खान के अक्षय कुमार की पत्नी बनने की 'गुड न्यूज़' - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment