Friday 27 July 2018

अनिल कपूर की बेटी और विधु विनोद चोपड़ा की बहन की एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा

बॉलीवुड में नेपोटिस्म की फसल से लहलहाती फसल का उदाहरण है एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा।

इस फिल्म में अनिल कपूर हैं।

बेनाम बादशाह, लोफर, अंदाज़, दीवाना मस्ताना, झूठ बोले कौवा काटे, आदि फिल्मों में अनिल कपूर की नायिका जूही चावल इस फिल्म में भी है।

लेकिन, ख़ास है सोनम कपूर, जो कि अनिल कपूर की रियल लाइफ बेटी हैं और रील में भी बेटी बनी हैं।

इस फिल्म के एक निर्माता विधु विनोद चोपड़ा हैं। फिल्म की निर्देशक उनकी बहन शैली चोपड़ा धर है।

बहन और बेटी वाली इस फिल्म में राजकुमार राव, रिजायना कैसांद्रा, मधुमालती कपूर, आदि भी हैं। 

इतनी बड़ी कास्ट वाली फिल्म को एक बिलकुल नई निर्देशक को सौंप देना जिगरे का काम है, जो एक भाई या बाप ही कर सकता है।

फिलहाल, इस फिल्म की रिलीज़ की तारीख़ १ फरवरी २०१९ तय कर दी गई हैं।

हालाँकि, पहले इस फिल्म को १२ अक्टूबर २०१८ को रिलीज़ होना था।  


सिनेमाघरों में अभिषेक बच्चन की मनमर्ज़ियाँ  - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment