Thursday 26 July 2018

सलमान खान के भारत में नोरा फतेही

सलमान खान की फिल्म भारत स्टार स्टडेड यानि सितारों से भरी फिल्म साबित होने जा रही है।

इस फिल्म में, सलमान खान के साथ प्रियंका चोपड़ा, सुनील ग्रोवर, जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी, तब्बू, शौरभ शुक्ल और आसिफ शैख़ को पहले ही लिया जा चुका है।

मुख्य भूमिका में सलमान खान होंगे ही, फिल्म में उनकी पत्नी प्रियंका चोपड़ा, पिता जैकी श्रॉफ, दोस्त सुनील ग्रोवर और सर्कस की साथी दिशा पाटनी बने हैं।

अब इससे नोरा फतेही को भी शामिल कर लिया गया है।

हिंदी फिल्म दर्शक नोरा फतेही को उनकी बेली डांसिंग प्रतिभा के कारण जानते हैं।

बताते चलें कि नोरा फतेही की पहली हिंदी रोर टाइगरस ऑफ़ द सुंदरबन्स २०१४ में रिलीज़ हुई थी। 
"इस फिल्म के बाद से वह ज़्यादातर फिल्मों में आइटम सांग ही कर रही हैं। इसी साल रिलीज़ होने को तैयार फिल्म सत्यमेव जयते और स्त्री में नोरा फतेही सिर्फ एक गीत तक ही सीमित है। उनका सत्यमेव जयते का दिलबर दिलबर रीमिक्स, उनकी नृत्य प्रतिभा के कारण सराहा जा रहा है।"

लेकिन, भारत में वह सिर्फ एक आइटम तक सीमित नहीं होंगी।

फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास ज़फर ने मुंबई के एक अख़बार मुंबई  मिरर को बतया कि नोरा फिल्म में आइटम नंबर नहीं कर रही होंगी। उनका करैक्टर फिल्म के लिहाज़ से ख़ास है। वह सलमान खान और सुनील ग्रोवर के चरित्रों के साथ स्क्रीन शेयर करती नज़र आएंगी। अली अब्बास ज़फर के अनुसार, नोरा फतेही का करैक्टर अस्सी के दशक के भारत में दिखाया जायेगा

यह फिल्म अगले साल ईद में रिलीज़ हो रही है।   

महेश भट्ट की जलेबी १२ अक्टूबर को सिनेमाघरों में !  - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment