Monday 23 July 2018

क्या सलमान खान रेडी हैं रेडी २ के लिए !

ऐसा लगता है कि सलमान खान को अब यह समझ में आ गया है कि उनकी उम्र निर्देशकों के साथ प्रयोग करने की नहीं रही। उनका करियर जिस मोड़ पर आ गया है, एक भी फ्लॉप फिल्म, उनका बोरिया बिस्तर बॉलीवुड से बाँध देगी।

रेस ३ में, डांस मास्टर रेमो डिसूज़ा को निर्देशक बना कर सलमान खान अपने हाथ बुरी तरह से जला बैठे हैं। दूसरा कोई ऐसा प्रयोग उनके करियर को सेप्टिक कर देगा।

शायद इसीलिए, अब वह आजमाए हुए निर्देशकों के साथ ही फ़िल्में करने जा रहे हैं।

वह इस समय, जिस फिल्म भारत की शूटिंग कर रहे हैं, उसके निर्देशक सुल्तान और टाइगर ज़िंदा है के अली अब्बास ज़फर हैं।

दूसरी फिल्म दबंग ३ वांटेड के प्रभुदेवा के साथ है। वह भाई सोहैल खान की फिल्म शेरखान भी कर रहे हैं।

अब उन्होंने, अनीस बज़्मी के साथ अपने मतभेद भुलाने का फैसला कर लिया है।

अंग्रेजी टेबलायड मुंबई मिरर की खबर है कि निर्माता भूषण कुमार की, सलमान खान से २०११ की हिट फिल्म रेडी का सीक्वल बनाये जाने को लेकर बात चल रही है।  रेडी के निर्देशक अनीस बज़्मी थे। यह फिल्म बड़ी हिट हुई थी।

निर्देशक अनीस बज़्मी ने सलमान खान को रेडी के अलावा नो एंट्री भी दी है।

अनीस बज़्मी ने अब तक जितनी भी फ़िल्में निर्देशित की है, ख़ास बात यह है कि लगभग सभी हिट हुई हैं। उनकी यह फ़िल्में अजय देवगन, अनिल कपूर, अक्षय कुमार, नाना पाटेकर, आदि के साथ थी।

सलमान खान अब ५२ साल के हो गए हैं।  कमसिन छोकरी के साथ कमर हिलाना उनको शोभा नहीं देता। दर्शक भी अब उनकी इस हरकत पर सीटी नहीं बजाते।

कॉमेडी एक ऐसा जॉनर होता है, जिसमे बहुत संवेदनशील होने की ज़रुरत नहीं होती, उम्र ख़ास मायने नहीं रखती। दर्शक, एक्टर से अधिक फिल्म की सिचुएशन और संवादों पर हँसता है। 


अगर, रेडी २ बनती है तो इससे अनीस बज़्मी से ज़्यादा सलमान खान का ही फायदा होगा।   


नंबर वन ड्रामेबाज आशना गोगोई ने जीते  ढाई लाख-  पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment