Friday 27 July 2018

प्रियंका चोपड़ा ने छोड़ी 'भारत' ! कर रही शादी ??

प्रियंका चोपड़ा ने, अली अब्बास ज़फर की फिल्म 'भारत' छोड़ दी है।

इस बारे में, खुद अली अब्बास ज़फर ने ट्विटर पेज पर ट्वीट कर बताया।

उनकी इस ट्वीट से साफ़ है कि प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकन सिंगर निक जोनास से शादी के लिए फिल्म 'भारत' छोड़ी है।

अली अब्बास  ज़फर ने ट्वीट किया -"Yes Priyanka Chopra is no more part of @Bharat_TheFilm & and the reason is very very special , she told us in the Nick of time about her decision and we are very happy for her ... Team Bharat wishes @priyankachopra loads of love & happiness for life' "

इस ट्वीट से साफ़ है कि प्रियंका चोपड़ा ने निक से शादी के लिए फिल्म छोड़ी है।  क्योंकि, अली ने प्रियंका को उनके जीवन के लिए खूब बधाई और प्यार दिया है।

इससे ऐसा लगता है कि प्रियंका चोपड़ा और भारत का अलगाव सद्भावनापूर्ण ढंग से हुआ है। लेकिन, वास्तविकता यह नहीं लगती। खबरों पर भरोसा किया जाए तो प्रियंका चोपड़ा के फिल्म छोड़ने से सलमान खान और प्रोडक्शन हाउस नाराज़ है।

सभी जानते है कि भारत की शूटिंग मुंबई में शुरू हो चुकी है।  इस शिड्यूल में प्रियंका चोपड़ा को भी हिस्सा लेना था।  वह मुंबई पहुंची भी थी।  लेकिन, ऐन मौके पर उनके इंकार से, प्रोडक्शन हाउस को परेशानी में डाल दिया है। ऐन मौके पर हीरोइन का बदलना परेशानी पैदा करने वाला होता है ही।

प्रोडक्शन से जुड़े सूत्रों का कहना है कि प्रियंका चोपड़ा ने खुद इस प्रोजेक्ट में रूचि दिखाई थी।  अली अब्बास ज़फर से उनका गुंडे के समय से नाता है, इसलिए, अली अब्बास ज़फर ने प्रियंका चोपड़ा का चुनाव कर लिया था।

अंदरूनी सूत्र कहते हैं कि अगर प्रियंका को उस समय शादी इतनी जल्दी करनी थी तो उन्हें फिल्म को स्वीकार नहीं करना चाहिए थे।

यहाँ बताते चलें कि खबर यह भी है कि प्रियंका चोपड़ा ने निक से डेटिंग के दो महीने बाद ही मांगनी कर ली थी।

यह एक संकेत था कि प्रियंका अब शादी करने को तैयार है।  मगर बॉलीवुड की फिल्म स्वीकार कर, फिर ऐन मौके पर फिल्म छोड़ना किसी भी दृष्टि से पेशेवर दृष्टि से बढ़िया निर्णय नहीं है। इससे प्रियंका चोपड़ा के लिए बॉलीवुड के दरवाज़े हमेशा के लिए बंद हो जायेंगे।


बहरहाल, प्रियंका चोपड़ा की अपनी ज़िन्दगी है और अपना निर्णय है।  उन्हें शुभकामनाये दी ही जानी चाहिए।    



  संजय दत्त के गैंगस्टर के सहारे तिग्मांशु धुलिया के साहेब-बीवी !- पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment