Wednesday 25 July 2018

वरुण धवन का मौजी, अनुष्का शर्मा की ममता यानि सुई धागा !


सुई धागा आत्म-निर्भरता पर फिल्म है। यह फिल्म भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया नारे के समर्थन में है।

इस फिल्म के मुख्य किरदार ममता और मौजी हैं।

ममता कढ़ाई-बुनाई का काम कर लेती है। मौजी एक दरजी है। वह सिलाई का काम करके रोजी रोटी कमाता है।

लेकिनदोनों की आत्मनिर्भरता के लिए यह काफी नहीं।

एक दिन दोनों हाथ मिला लेते हैं। मौजी कपडे सिलेगा। ममता, कपड़ों में कढ़ाई-बुनाई करेगी। इस प्रकार, दोनों कढ़ाई-बुनाई किये हुए सिले सिलाये कपडे का कारोबार करेंगे।

ज़ाहिर है कि दोनों हाथ मिला कर आत्मनिर्भर हो जायेंगे। निर्देशक शरत कटारिया की फिल्म सुई धागा में मौजी की भूमिका में वरुण धवन है। उनकी ममता अभिनेत्री अनुष्का शर्मा बनी हैं।

शरत कटारिया ने फिल्म दम लगा के हईशा (२०१५) का भी निर्देशन किया था। उन्होंने भेजा फ्राई, फ्रूट एंड नटसनग्लास और तितली जैसी फिल्मों की पटकथा लिखी है। उन्होंने, उन्होंने फैन और बेफिक्रे के संवाद भी लिखे थे।

सुई धागा मेड इन इंडिया, वरुण धवन और अनुष्का शर्मा के लिए बेहद ख़ास है। अब तक ग्लैमर से भरपूर भूमिका करने वाले यह दोनों एक्टर बिलकुल अलग रूप, वेशभूषा और माहौल में नज़र आएंगे।

वरुण धवन ने अपनी प्रतिभा का परिचय इसी साल रिलीज़ फिल्म अक्टूबर में दिया था।

अनुष्का शर्मा भी लीक से  हट कर फ़िल्में करने में माहिर हैं। परी से उन्होंने यह साबित क्या था।  लेकिन, गाँव के किरदार को करने के लिहाज़ से सुई धागा उनके करियर को नई बुनावट दे सकती है।

यशराज फिल्म और मनीष शर्मा की फिल्म सुई धागा मेड इन इंडिया २८ सितम्बर को रिलीज़ होगी।  



हुमैमा मालिक का ऐलान, इस बार इमरान खान ! - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment