Thursday 26 July 2018

लोपामुद्रा राउत की ब्लड स्टोरी !

अजीब नहीं लगता कि मिस इंडिया २०१४ में मिस मिस बॉडी ब्यूटीफुल का खिताब जीतने वाली लोपामुद्रा राउत को किसी हिंदी फिल्म में अपनी खूबसूरत बॉडी दिखाने का मौक़ा चार साल तक नहीं मिल सका।

उन्होंने बिग बॉस १० (२०१६) और खतरों के खिलाड़ी (२०१७) में हिस्सा लिया। लेकिन, कोई महेश भट्ट तक उनके पास नहीं फटका।

हालाँकि, अब उन्हें अपनी पहली हिंदी फिल्म मिल गई है, लेकिन यह फिल्म भी बॉलीवुड के किसी डायरेक्टर की नहीं है।

लोपामुद्रा का हिंदी फिल्म डेब्यू ब्लड स्टोरी से हो रहा है। इस फिल्म का निर्देशन कन्नड़ फिल्मों के मशहूर निर्देशक हेमंत हेगड़े कर रहे हैं।

दरअसल, हेमंत हेगड़े लोपामुद्रा को लेकर कन्नड़ फिल्म बनाना चाहते थे। लेकिन, न जाने फिर क्या सोचा हिंदी फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार कर डाली।

हेमंत ने लोपामुद्रा को बिग बॉस १० में ही देखा था। उसी शो में देख कर उन्होंने लोपामुद्रा को अपनी ब्लड स्टोरी की नायिका बना लिया।

हिंदी फिल्मो का कैनवास काफी बड़ा है।

लोपामुद्रा के लिए खुद को प्रूव करने के लिए यह फिल्म अच्छा मौका साबित हो सकती है।

हेमंत हेगड़े ने सा, गोवा, निंबेहल्ली, हाउसफुल, आदि कन्नड़ फिल्मों का निर्माण किया है।  यह फ़िल्में सफल भी हुई हैं।

ब्लड स्टोरी का कथानक साफ़ नहीं है।

लेकिन, यह फिल्म हेमंत हेगड़े और लोपामुद्रा राउत को हिंदी फिल्मों में पहचान बनाने का मौका दे सकती है।

फिलहाल तो हेमंत हेगड़े को लोपामुद्रा के लिए एक नायक की तलाश है।  


शाहरुख़ खान की फिल्म में सलमान खान जीरो !- पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment