Wednesday 25 July 2018

जब जॉन अब्राहम और ऐशा शर्मा ने किया मढ आइलैंड का एरंगल समुद्री तट साफ़

पिछले दिनों, जॉन अब्राहम और ऐशा शर्मा मढ आइलैंड के एरंगल समुद्री तट पर फिल्म सत्यमेव जयते की शूटिंग कर रहे थे।

यहाँ टी सीरीज और  एम्मे एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित फिल्म सत्य मेव जयते का एक रोमांटिक गीत 'पानियो सा' फिल्माया गया। इस गीत को आतिफ असलम और तुलसी कुमार ने गाया है। फिल्म के इस गाने में लीड एक्टर्स जॉन अब्राहम और ऐशा शर्मा मढ आइलैंड के एरंगल बीच को साफ़ करते हुए नज़र आएंगे। 

"इसे आम के आम गुठलियों के दाम कहना उचित होगा। सूत्रों का ने बताया कि यह गाना समुद्री तट पर फिल्माए जाने का विचार बनाया गया था। पर बीच गन्दगी से बहुत ही ज़्यादा भरा हुआ था। चूँकि टीम को शूट को जल्दी ख़तम करना था, क्यूंकि वहां पर हाई टाइड की संभावना की जा रही थी, इसलिए फिल्म के कलाकार, जो सुबह की शिफ्ट के लिए पहुंचे थे, उन्होंने बीच के साफ़ सफाई कर्मचारियों के साथ मिलकर समुद्री तट की  साफ़ सफाई करने में उनकी मदद की। बाद में इस एक्टिविटी को गाने का हिस्सा भी बना लिया गया।"

फिल्म के निर्देशक मिलाप ज़वेरी ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया, "गाने  में एक बहुत ही लवली मोमेंट  है जहां जॉन और ऐशा समुद्र तट सफाई अभियान के दौरान मिलते हैं। दोनों ही सितारों ने इस एक्टिविटी को काफी गंभीरता से लिया और उन्होंने  शॉट्स  में समुद्र तट को हकीकत में साफ़ कर दिया।" 

सत्यमेव जयते एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है।  इस फिल्म में मनोज बाजपेयी, अमृता खानविलकर, तोता रॉय चौधरी, आदि की भूमिकाये भी काफी महत्वपूर्ण हैं।  

यह फिल्म १५ अगस्त को रिलीज़ हो रही है।  

घर लायेंगे गोल्ड - गीत का विडियो  - देखने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment