Sunday 29 July 2018

वाइब्रेशन मशीन से ओर्गास्म पाने वाली किआरा अडवाणी का 'कलंक'


लस्ट स्टोरीज में ओर्गास्म पाती किआरा अडवाणी 
किआरा अडवाणी का हिंदी फिल्म करियर ढुलमुल सा ही नज़र आता है।

कबीर सदानंद की फिल्म फग्ली (२०१४) से उनका हिंदी फिल्म डेब्यू हुआ था। फिल्म फ्लॉप हुई।  

किआरा की दूसरी फिल्म रिलीज़ होने में दो साल लग गए।

लेकिन, सुशांत सिंह राजपूत और दिशा पाटनी के साथ भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टेन महेंद्र सिंह धोनी पर बायोपिक फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी हिट साबित हुई।

इस फिल्म में किआरा ने धोनी की पत्नी साक्षी धोनी की भूमिका की थी । लेकिन, उनके किरदार पर भारी पड़ा दिशा पाटनी का धोनी की गर्ल फ्रेंड प्रियंका झा का छोटा किरदार।

तीसरी फिल्म मशीन में वह फिल्म की निर्देशक जोड़ी अब्बास-मुस्तान के अब्बास के बेटे मुस्तफा की इकलौती नायिका थी। लेकिन, यह फ़िल्म ज़बरदस्त पिटी।

इस साल उनकी एक तेलुगु हिट फिल्म महेश बाबू के साथ भारत आने नेनु रिलीज़ हुई है।

"लेकिन, इससे पहले ही वह करण जौहर की फिल्म लस्ट स्टोरीज में मेघा की भूमिका से कुख्यात हो चुकी हैं। कुख्यात इस लिए कि यह किरदार ऎसी शादीशुदा औरत का था, जिसकों उसका पति संतुष्ट नहीं कर पाता है।  इसलिए वह अपनी कामेच्छा मिटाने के लिए वाइब्रेशन मशीन का इस्तेमाल करती हैं।"

इस भूमिका की कुख्याति से किआरा को कोई नई हिंदी फिल्म तो नहीं मिली, लेकिन निर्माता करण जौहर की सितारा बहुल फिल्म कलंक में एक आइटम करने का मौक़ा ज़रूर मिल गया।  

प्रिया अरोड़ा जो टिस्का चोपड़ा बन गई - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment