Tuesday 24 July 2018

अनिल शर्मा का जीनियस बेटा उत्कर्ष !

ट्रक ड्राइवर तारा सिंह का बेटा जीते अब जवान हो गया है।

अब वह जीनियस बन कर, प्रेम तो करेगा ही, देश की रक्षा भी करेगा।

फिल्म ग़दर एक प्रेम कथा का तारा सिंह का यह बेटा है उत्कर्ष शर्मा, जो अब अपने पिता अनिल शर्म के निर्देशन में एक्शन रोमांस फिल्म जीनियस के नायक बन गए हैं।

आज जारी ट्रेलर से ऐसा लगता है जैसे वह मिलिट्री इंटेलिजेंस के अधिकारी है। फिल्म में उनका टकराव नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी के आतंकवादी से होता है।

अनिल शर्मा ने अपनी आदत के अनुरूप, अपने बेटे के लिए भी एक्शन, रोमांस, देश भक्ति, गोला-बारूद और गीत संगीत से भरपूर फिल्म  बनाई है।

जीनियस का ३ मिनट २० सेकंड का यह ट्रेलर पूरी तरह से उत्कर्ष के चरित्र को उभारने में कामयाब नज़र आता है।  उनकी संवाद अदायगी तो ठीक ठाक है, लेकिन अभिनय के मामले में उन्हें थोड़ी मेहनत करनी होगी।

फिल्म में उनकी नायिका इशिता चौहान थोड़ी खाते पीते घर की लगती है।  इतना मोटापा भी अच्छा नहीं। हीरो की नायिका की सहेली बनाई  जा सकती हो। फिल्म में अनिल शर्मा की भूमिका ख़ास है।                                                                              निर्माता-निर्देशक अनिल शर्मा की इस फिल्म की  पटकथा अनिल शर्मा के साथ सुनील सिरवैया और अमजद अली ने लिखी है और संवाद अमजद अली के हैं।  यह फिल्म २४ अगस्त को रिलीज़ हो रही है।

No comments:

Post a Comment