Showing posts with label Utkarsh Sharma. Show all posts
Showing posts with label Utkarsh Sharma. Show all posts

Wednesday 22 August 2018

क्या उत्कर्ष शर्मा मचा सकेगा ग़दर !

१५ जून २०१८ कोसनी देओल और अमीषा पटेल की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ग़दर एक प्रेम कथाआमिर खान की फिल्म लगान के सामने रिलीज़ हुई थी।  उम्मीद की जा रही थी कि लगान के सामने ग़दर एक प्रेम कथा कहीं ठहर नहीं पाएगी।  लेकिनग़दर ने देश के तमाम सिनेमाघरों में ग़दर मचा दिया था।  फिल्म हिंदुस्तान की सबसे बड़ी हिट फिल्म बन गई थी। लगभग १९ करोड़ के बजट से बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर १३३ करोड़ का कारोबार किया था। यह आज के लिहाज़ से ४८६ करोड़ है। फिल्म को ५ करोड़ दर्शकों द्वारा देखा गया। इस फिल्म के ट्रक ड्राइवर तारा सिंहदेश विभाजन के दौरान भारत छूट गई खूबसूरत पाकिस्तानी सकीना और शादी के बाद उनके बेटे का यह त्रिकोणात्मक ग़दर दर्शकों को बार बार सिनेमाघरों तक खींच रहा था। 

सनी देओल ने  मचाया था पाकिस्तान में ग़दर 
सनी देओल के धुंआधार एक्शन और रवि दीवान और टीनू वर्मा के स्टंट्स से ग़दर काटती इस फिल्म में अमीषा पटेल की खूबसूरती और रोमांस फिल्म को रोमांटिक भी बना रहा था। उनका इकलौता बेटा जीते फिल्म को इमोशनल टच दे रहा था। जबफिल्म में अमीषा पटेल के पिता बने अमरीश पुरी अमीषा को छल से पाकिस्तान ले जाते हैं तो उन्हें वापस लाने के लिए सनी देओल का किरदार पाकिस्तान जाने का फैसला करता है। यहींसनी देओल के साथ हिंदुस्तान से पाकिस्तान के सफर में चल रहे थे उत्कर्ष शर्मा।  उत्कर्ष शर्माफिल्म के निर्देशक अनिल शर्मा के ७ साल के बेटे थे। उनका माँ के लिए बिलखना और मोटी मोटी आँखों से पाकिस्तानी किरदारों को घूरना दर्शकों की तालियां बटोर रहा था। 

जीते से जवान उत्कर्ष शर्मा 
ग़दर एक प्रेम कथा के ट्रक ड्राइवर तारा सिंह का बेटा जीते अब जवान हो गया है। वहपूरे २४ साल का गबरू जवान बन गया है। कभी पिता अनिल शर्मा नेधर्मेंद्र और सनी देओल के साथ एक से एक सुपर हिट फ़िल्में बनाई थी । उनकी फिल्मों में एक्शन और रोमांस के साथ साथ देश प्रेम की चाशनी हुआ करती थी। इन्ही, अनिल शर्मा नेअब अपने बेटे उत्कर्ष शर्मा को हिंदी फिल्मों का हीरो बनाने का निश्चय किया है। फिल्म ग़दर एक प्रेम कथा के ट्रक ड्राइवर तारा सिंह का यह बेटा ही  उत्कर्ष शर्मा है।  वह अब अपने पिता अनिल शर्मा के निर्देशन में एक्शन रोमांस फिल्म जीनियस के नायक बन कर आ रहे हैं। इस फिल्म के ट्रेलर से ऐसा लगता हैजैसे वह मिलिट्री इंटेलिजेंस के अधिकारी है। फिल्म में उनका टकराव नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी के आतंकवादी से होता है। अनिल शर्मा ने अपनी आदत के अनुरूपअपने बेटे के लिए भी एक्शनरोमांसदेश भक्तिगोला-बारूद और गीत संगीत से भरपूर फिल्म  बनाई है। जीनियस का ३ मिनट २० सेकंड का ट्रेलर पूरी तरह से उत्कर्ष के चरित्र को उभारने में कामयाब नज़र आता है।

जीनियस बन कर जीते साबित होंगे उत्कर्ष ?
क्याउत्कर्ष शर्मा जीनियस बन कर दर्शकों को उसी प्रकार से आकर्षित कर पाएंगेजैसे १८ साल पहले जीते के रूप में आकर्षित कर सके थेइस सवाल का जवाब हाँ में देना बहुत आसान नहीं होगा। ग़दर एक प्रेम कथा में उत्कर्ष शर्मा केवल एक किरदार थे।  पूरी फिल्म सनी देओल और अमीषा पटेल के किरदारों पर निर्भर थी । जीनियस में यह सुविधा नहीं है। पूरी फिल्म जीते के जीनियस पर केंद्रित है। यानिजो एक्शन सनी देओल ने किये थेवह जीनियस उत्कर्ष को करने हैं। सनी देओल को सुविधा थी कि उनका घूँसा फिल्म दामिनी से ही ढाई किलो का साबित हो चुका था। दर्शक सनी देओल के हर हैरतअंगेज़ एक्शन को स्वीकार कर लेता था।  उत्कर्ष को यह साबित करना है कि हाथ ढाई किलों का न सहीइतना मज़बूत ज़रूर है कि अपने किरदार के एक्शन को स्वीकार्य बना सके । 

संवाद और अभिनय 
सवाल केवल उत्कर्ष की खासियत का नहीं है।  ग़दर एक प्रेम कथा के शक्तिमान द्वारा लिखे गये संवाद ज़बरदस्त और तालियां बटोरू थे। जीनियस के संवाद खुद अनिल शर्मा ने अपनी कहानी पर सुनील सिरवैया और अमजद अली के साथ लिखे हैं।  क्या यह संवाद, ग़दर के शक्तिमान के लिखे संवादों जितने दमदार बन पाए होंगे ?  जहाँ तक अभिनय का सवाल हैउत्कर्ष की संवाद अदायगी तो ठीक ठाक हैलेकिन अभिनय के मामले में उन्हें थोड़ी मेहनत करनी होगी। ग़दर एक प्रेम कथा की खासियत अमीषा पटेल का हुस्न था। वह अपनी भूमिका में खूब फबी थी।  सनी देओल और अमीषा पटेल की केमिस्ट्री ज़बरदस्त थी। इस लिहाज़ से जीनियस की इशिता चौहान कमज़ोर लगती है। इशिता ने बतौर बाल कलाकार आपका सुरूर और हाईजैक जैसी फ़िल्में की हैं। जीनियस उनकी बतौर नायिका पहली फिल्म है। वह भारी बदन की एक्टर है।  इसलिएनायक का उनके साथ रोमांस भारी लगता है।

बॉक्स ऑफिस  की लड़ाई दिमाग से 
जीनियस २४ अगस्त को रिलीज़ हो रही है। जीनियस की टैग लाइन हैदिल की लड़ाई दिमाग से। अब देखने वाली बात होगी कि उत्कर्ष इस दिल की लड़ाई को किस प्रकार से दिमाग से और कितना अपने ज़बरदस्त घूंसों से लड़ते है। क्योंकिउनका सामनानवाज़ुद्दीन सिद्दीकी जैसे एक्टर से है।  वह काफी  सशक्त अभिनेता है।  किक में तो वह सलमान खान पर भी भारी पड़ गए थे।  यों ग़दर में भी सनी देओल का मुक़ाबला अमरीश पूरी जैसे अभिनेता से था।  लेकिनसनी देओल के साथ उनके ढाई किलों वाले हाथ का एक्शन था। उत्कर्ष शर्मा के साथ ऎसी कोई खासियत जुडी हुई नहीं है। तो क्या इसके बावजूद वह खुद को ऐसा जीनियस अभिनेता साबित कर सकेंगेजो दिल की लड़ाई दिमाग से लड़ता है क्या उत्कर्ष शर्मा की फिल्म जीनियस बॉक्स ऑफिस पर ग़दर मचा सकेगी ?

Tuesday 24 July 2018

अनिल शर्मा का जीनियस बेटा उत्कर्ष !

ट्रक ड्राइवर तारा सिंह का बेटा जीते अब जवान हो गया है।

अब वह जीनियस बन कर, प्रेम तो करेगा ही, देश की रक्षा भी करेगा।

फिल्म ग़दर एक प्रेम कथा का तारा सिंह का यह बेटा है उत्कर्ष शर्मा, जो अब अपने पिता अनिल शर्म के निर्देशन में एक्शन रोमांस फिल्म जीनियस के नायक बन गए हैं।

आज जारी ट्रेलर से ऐसा लगता है जैसे वह मिलिट्री इंटेलिजेंस के अधिकारी है। फिल्म में उनका टकराव नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी के आतंकवादी से होता है।

अनिल शर्मा ने अपनी आदत के अनुरूप, अपने बेटे के लिए भी एक्शन, रोमांस, देश भक्ति, गोला-बारूद और गीत संगीत से भरपूर फिल्म  बनाई है।

जीनियस का ३ मिनट २० सेकंड का यह ट्रेलर पूरी तरह से उत्कर्ष के चरित्र को उभारने में कामयाब नज़र आता है।  उनकी संवाद अदायगी तो ठीक ठाक है, लेकिन अभिनय के मामले में उन्हें थोड़ी मेहनत करनी होगी।

फिल्म में उनकी नायिका इशिता चौहान थोड़ी खाते पीते घर की लगती है।  इतना मोटापा भी अच्छा नहीं। हीरो की नायिका की सहेली बनाई  जा सकती हो। फिल्म में अनिल शर्मा की भूमिका ख़ास है।                                                                              निर्माता-निर्देशक अनिल शर्मा की इस फिल्म की  पटकथा अनिल शर्मा के साथ सुनील सिरवैया और अमजद अली ने लिखी है और संवाद अमजद अली के हैं।  यह फिल्म २४ अगस्त को रिलीज़ हो रही है।

Tuesday 17 July 2018

फिल्म प्रेमियों पर चढ़ा जीनियस का फितूर

हिमेश रेशमिया का रोमांटिक म्यूजिक, अरिजीत सिंह की मदहोश कर देने वाली आवाज़ और बॉलीवुड का नया सितारा उत्कर्ष शर्मा की नायाब एक्टिंग ने फिल्म जीनियस के गीत तेरा फितूर का फितूर पूरी दुनिया में फैला दिया है।  

गाने के बोल स्टार संगीतकार हिमेश रेशमिया की धुन पर कुमार द्वारा लिखे गए है। इस गीत को बोल श्रोताओं के दिलों को छूएंगे। ख़ास तौर पर गीत तेरा फितूर अपनी मेलोडी के लिए ध्यान आकर्षित करेगा।

इस गीत में उत्कर्ष अपनी प्रेमिका इशिता की ओर आकर्षित होते दिखाई देंगे।

कॉलेज लैब में जब उत्कर्ष की नजर इशिता पर पड़ती है तो वो उनके दीवाने हो जाते हैं और हर जगह उनकी नजरें बस इशिता को ही ढूंढने लगती हैं। 

यह गाना प्रतिभाशाली आदिल शेख द्वारा कोरियोग्राफ किया गया है।  

अनिल शर्मा और निर्माता दीपक मुकुट कहते हैं, "यह गाना सभी आयु वर्गों के लिए है। सोलह से साठ की उम्र तक हर कोई फितूर से प्यार करेगा। जब हिमेश ने इस गीत के म्यूजिक को सुनाया तो हम जानते थे कि जनता इस गीत से प्यार करेगी। आश्चर्य की बात है कि हम ट्रेलर से पहले गीत जारी कर रहे हैं, लेकिन जबसे हमने टीज़र जारी किया है, तब से गीत ने बहुत चर्चा बटोर ली है, मनो सब के लबों पे एक ही गाना छाया हुआ है "तेरा फितूर"। इस गाने को लेकर  फैन्स इतने उत्साहित थे की उन्होंने टीज़र में जितना गाना सुना वह गाने को लेके अपने नए वर्शन बनाने लगे, और हमें गाने को रिलीज़ करने के लिए और भी अधिक उत्साहित कर दिया। 

"जीनियस" अनिल शर्मा द्वारा अपने बेटे उत्कर्ष शर्मा को अपनी महत्वाकांक्षी फिल्म के साथ लॉन्च करने का एक सुनहरा मौका है। यही कारण है कि, नए चेहरे की उपस्थिति के साथ रिलीज के आसपास जबरदस्त प्रचार किया जा रहा है। 

उत्कर्ष शर्मा  "जीनियस" फिल्म से बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रहे है जिसमे वह नवाजुद्दीन शिद्क्की और मिथुन चक्रवर्ती के साथ स्क्रीन साझा करते दिखाई देंगे। 


फिल्म  "जीनियस" 24 अगस्त, 2018 को सभी सिनेमा घरों में रिलीज़ होगी।  


निकिता रावल को दादासाहेब फाल्के फ़िल्म फाउंडेशन अवार्ड - क्लिक करें 

Wednesday 11 July 2018

जीनियस के गीत तेरा फितूर का टीज़र


डायरेक्टर अनिल शर्मा की फिल्म जीनियस के गीत तेरा क़ुसूर का यह टीज़र देख कर, क्या आप कल इस गीत के पूरे वीडियो को देखना चाहेंगे ?

क्या यह पूरा गीत देखने के बाद आप पूरी फिल्म जीनियस २४ अगस्त को देखना चाहेंगे?

क्योंकि, इस फिल्म से डेब्यू करने वाले उत्कर्ष शर्मा और इशिता चौहान की मौजूदगी इस टीज़र में दर्ज है।

क्या अरिजीत सिंह की शोज भरी आवाज़ के साथ उत्कर्ष के हावभाव गीत को ज़्यादा रोमांटिक बना रहे हैं यह फैसला आपको ही करना है।

यहाँ इतना बता दें कि उत्कर्ष शर्मा ने ग़दर एक प्रेम कथा में सनी देओल के बेटे की भूमिका की थी।

ग़दर के निर्देशक और उत्कर्ष शर्मा के पिता अनिल शर्मा ने ही फिल्म जीनियस को भी निर्देशित किया है।

इस गीत का संगीत हिमेश रेशमिया ने दिया है।

गीतों के बोल कुमार ने लिखे हैं।


आदित्य धर की उरी में परेश रावल बने अजित डोवाल - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Wednesday 20 June 2018

क्या जीनियस एक्टर साबित होंगे उत्कर्ष शर्मा ?

देओल्स के साथ कई सुपर डुपर हिट फिल्म बनाने वाले निर्देशक अनिल शर्मा पांच साल बाद वापसी कर रहे हैं।

सनी देओल को सिंह साहब द ग्रेट बनाने वाले अनिल शर्मा अब अपने बेटे उत्कर्ष शर्मा को जीनियस बनाने आ रहे हैं।

आज, २४ अगस्त २०१८ को रिलीज़ होने जा रही फिल्म जीनियस का टीज़र जारी किया गया।

अनिल शर्मा के बेटे के अलावा उत्कर्ष शर्मा का परिचय क्या है ? इस ८८ सेकंड के टीज़र (ऊपर देखिये) से उत्कर्ष शर्मा का दर्शकों से परिचय भी हो जाता है। 

उत्कर्ष शर्मा ने, अपने पिता के निर्देशन में, फिल्म ग़दर एक प्रेम कथा (२००१) में सनी देओल और अमीषा पटेल के बेटे जीते की भूमिका की थी। सनी लियॉन और अमीषा पटेल की इस एक्शन पैक्ड प्रेम कथा में उत्कर्ष का किरदार जीते इमोशन एंगल देता था।

२२ मई १९९४ को जन्मे उत्कर्ष शर्मा ने सिनेमा में ग्रेजुएशन किया है।  वह अच्छी कद-काठी ५ फ़ीट ९ इंच के हैं। वह अपनी सेहत के प्रति सचेत है। टीज़र में वह फिट बॉडी वाले एक्टर साबित होते हैं।

टीज़र से साफ़ है कि जीनियस एक रोमांटिक एक्शन फिल्म है।

फिल्म में, उत्कर्ष की नायिका इशिता चौहान है। इशिता ने बतौर बाल कलाकार आपका सुरूर और हाईजैक जैसी फ़िल्में की हैं। जीनियस उनकी पहली बतौर नायिका फिल्म है।

फिल्म में अन्य भूमिकाओं में मिथुन चक्रवर्ती, आयेशा जुल्का, देव गिल, केके रैना, नवाज़उद्दीन सिद्दीक़ी और अभिमन्यु सिंह है।

उत्कर्ष शर्मा का हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से परिचय कराने वाली निर्देशक अनिल शर्मा की फिल्म जीनियस की टैग लाइन है, दिल की लड़ाई दिमाग से।

अब देखने वाली बात होगी कि उत्कर्ष इस दिल की लड़ाई को किस प्रकार से दिमाग से और कितना अपने ज़बरदस्त घूंसों से लड़ते है।

यह फिल्म २४ अगस्त को रिलीज़ हो रहे है। 

नेहा कक्कड़ का इस्पेशल यारी सॉंगदेखने के लिए क्लिक करें