Sunday 10 June 2018

हिन्दुओं को आतंक फ़ैलाने वाला क्वांटिको एपिसोड करने के लिए प्रियंका चोपड़ा ने माफ़ी मागी

पिछले दिनों, अमेरिका की ऍफ़बीआई एजेंट्स के कारनामों वाली क्वांटिको सीरीज के तीसरे सीजन के एक एपिसोड ने विवाद पैदा कर दिया थे।

इस सीरीज के एपिसोड द ब्लड ऑफ़ रोमियो में एक रुद्राक्षधारी हिन्दू को बम विस्फोट की योजना बनाते हुए दिखाया गया था ताकि इसके लिए पाकिस्तान को बदनाम किया जा सके।

प्रियंका चोपड़ा का ऍफ़बीआई एजेंट किरदार उसकी योजना को विफल करता है और अपने हाथ में रूद्राक्ष की माला पकड़ कर बताता है कि यह सबूत है कि इसमें भारत का हाथ था।

इस सीरीज के पहले एपिसोड के प्रसारित होते ही मामला तूल पकड़ गया।

सोशल साइट्स पर क़्वान्टिको के इस सीजन की आलोचना होने लगी।  नतीजे के तौर पर इस सीरीज को वापस कर लिया गया। 

इसके साथ ही सोशल साइट्स पर प्रियंका चोपड़ा भी निशाने पर आ गई।

वह भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं और हिन्दू भी।

उनके द्वारा हिंदुस्तान और हिन्दू को बदनाम करने वाली सीरीज कैसे कर ली गई।

ट्विटर पर प्रियंका चोपड़ा को लानते भेजी जाने लगी।

प्रियंका चोपड़ा का कुछ डॉलर्स के लिए देश को बदनाम करने वाला शो करना देश के खिलाफ भी था। 
मामला तूल पकड़ता देख कर प्रियंका चोपड़ा ने माफ़ी मांगना ही उचित समझा।  उन्होंने ट्वीट कर माफ़ी मांगी ( ऊपर चित्र देखें) और खुद को हिंदुस्तानी बताते हुए गर्व जताया।

इससे पहले इसे बनाने वाला चैनल प्रियंका चोपड़ा का बचाव करते हुए सफाई दे चुका था।

प्रियंका चोपड़ा के खेद जताने और चैनल द्वारा इस पर सफाई देने के बाद यह मामला ख़त्म हो जायेगा।
लेकिन, न जाने क्या बात है कि भारत के अलावा कई देशों में हिंदुस्तान और ख़ास कर हिन्दुओं को निशाना बनाने का खेल खेला जाने लगा है।


इस  खेल में बॉलीवुड के गैर जिम्मेदार सितारे पैसों के लिए शामिल हो जाते हैं।  

बॉलीवुड न्यूज़ १० जून  - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment