Saturday 9 June 2018

भारतीय शादियों पर है फिल्म ५ वेड्डिंग्स

भारतीय मूल की एक अमेरिकी पत्रकार  से उसका बॉस वादा करता है कि अगर वह भारतीय शादियों के विषय पर केंद्रित करते हुए एक लेख लिख कर देगी तो वह उसे प्रमोशन दे देगा। 

उस एनआरआई पत्रकार को भारत के बारे में को जानकारी नहीं है।  वह पंजाब में भटकती फिरती है शादियां कवर करने के लिए। इस किरदार को नरगिस फाखरी ने किया है।

इस फिल्म में नरगिस फाखरी भारतीय परिधान पहने बड़ी खूबसूरत लग रही हैं।  

भारत में उसके मार्गदर्शक और रक्षक के रूप में एक पुलिस  वाले को साथ लगाया गया है।  यह किरदार राजकुमार राव ने किया है। 

शादी के फंक्शन  अटेंड करते हुए वह पत्रकार हिंजड़ों के प्रति लोगों के बर्ताव से रूबरू होती है।  इसके बाद कहानी में हिंजड़ों पर बातचीत होती है। 

इस फिल्म को रोमांटिक एंगल  तब मिलता है, जब वह  पत्रकार उस पुलिस वाले से प्रेम करने लगती है।

५ वेड्डिंग्स का निर्देशन नम्रता सिंह गुजराल ने किया है।
 
इस हॉलीवुड प्रोजेक्ट में कैंडी क्लार्क, बो डेरेक और डच अमेरिकन एक्टर अन्नेलिएस वान डर पोल जैसे कुछ हॉलीवुड सितारे भी हैं। 

यह फिल्म २४ अगस्त को रिलीज़ होगी।

५ वेड्डिंग्स का ट्रेलर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें।  

जहाँ तक नरगिस फाखरी और राजकुमार राव के फिल्म करियर का सवाल है नरगिस फाखरी संजय दत्त के साथ फिल्म तोरबाज़ कर रही हैं।  ईद पर रिलीज़ फिल्म रेस ३ में उनका एक आइटम है। 

राजकुमार राव के पास फिल्मों की वैरायटी है।  वह फन्ने खान, लव सोनिया, एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा, स्त्री, शिमला मिर्ची और मेन्टल है क्या जैसी फ़िल्में कर रहे हैं।


अनिल कपूर ने अपनी पत्नी को क्यों बुलाया माधुरी ? - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment