Tuesday 12 June 2018

ड्वेन जॉनसन की रेड नोटिस के साथ गाल गैडोट !

यूनिवर्सल पिक्चर्स और लीजेंडरी एंटरटेनमेंट की नई एक्शन थ्रिलर फिल्म रेड नोटिस से ड्वेन जॉनसन के साथ वंडर वुमन गाल गैडोट को शामिल कर लिया गया है।

गाल गैडोट को हॉलीवुड की फिल्म में पहली बार मौका, ड्वेन जॉनसन के साथ जस्टिन लिन की फिल्म फ़ास्ट एंड फ्यूरियस (२००९) में मिला था।

इस सीरीज की चार फिल्मों में गाल गैडोट मैक्सिको के नशीली दवाओं के व्यापारी अर्टुरो ब्रागा के लिए काम करने वाली जिसेल यासर की भूमिका कर रही थी।

गाल गैडोट ने, वंडर वुमन के किरदार के ज़रिये अपनी स्वतंत्र पहचान बना ली है।

रेड नोटिस फिल्म का निर्देशन रौसों मार्शल थर्बर कर रहे हैं।

रौसों ने ड्वेन जॉनसन की फिल्म सेंट्रल इंटेलिजेंस और आगामी फिल्म स्काइस्क्रैपर का निर्देशन किया है।

रेड नोटिस में ड्वेन जॉनसन ने एक इंटरपोल एजेंट की भूमिका की है, जो कालकृति चोरी करने वाले पूरी दुनिया में वांछित व्यक्ति के पीछे लगा हुआ है।

गाल गैडोट और ड्वेन जॉनसन की एक साथ यह पांचवी फिल्म होगी।

यह दोनों एक्टर, २०१७ की सबसे ज़्यादा ग्रॉस करने वाली फिल्मों के एक्टर घोषित किये गए थे। 

गाल गैडोट इस समय वंडर वुमन २ की शूटिंग में व्यस्त है।  वंडर वुमन २  अमेरिका में १ नवंबर २०१९ को रिलीज़ होगी।

फिल्म रेड नोटिस के लिए ड्वेन जॉनसन को सबसे ज़्यादा फीस २० मिलियन डॉलर दी गई है।

रेड नोटिस १२ जून २०१० को  रिलीज़ होगी।  


ओशन ८ के ४१.५ मिलियन डॉलर  - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment