Monday 26 September 2022

कुछ बॉलीवुड की १८ सितम्बर २०२२

दो सौ युवतियों के जवान शाहरुख़ खान - जब हेरी मेट सेली और जीरो के बुरे बॉक्स ऑफिस परिणाम से तिलमिलाए शाहरुख़ खानपूरे चार साल तक खामोश रहे। पर चौथा साल बीतते बीतते उनकी एक दो नहीं तीन तीन फिल्मो की घोषणा हो गई। स्वयं के स्टारडम को बनाए रखने के लिए शाहरुख़ खान ने दक्षिण के सबसे सफल निर्देशक एटली कुमार के साथ फिल्म जवान करना भी स्वीकार कर लिया। हालाँकिउनकी वॉर जैसी सुपरहिट फिल्म बनाने वाले निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के साथ फिल्म पठान पूरी हो चुकी है तथा आगामी वर्ष गणतंत्र दिवस सप्ताहांत पर प्रदर्शित होने जा रही है। पर इस समय समाचारों में बनी हुई है दक्षिण के सफलतम निर्देशकों में से एक एटली कुमार की फिल्म जवान। इस फिल्म के लिए खान ने विशेष तौर पर दक्षिण के लोकप्रिय खल अभिनेता विजय सेतुपति को खलनायक के लिए चुना है। इस फिल्म को सफल बनने के हर टोटके प्रयोग में लाये जा रहे है। नवीनतम टोटका है २०० युवा महिलाओं के साथ शाहरुख़ खान के दृश्य। यह दृश्य हैदराबाद में सात दिनों में पूरे किये जायेंगे। इस दृश्यों की विशेषता यह है कि उपरोक्त युवा महिलाओं के साथ शाहरुख़ खान का जवान तगड़े एक्शन करता दिखाई देगा। अब देखने वाली बात होगी कि शाहरुख़ खान को सफल बनाने के लिए कितने टोटके आजमाए जाते है तथा यह कितने कारगर साबित होते है!




कोड नेम तिरंगा की रॉ एजेंट ! - आजकल बॉलीवुड में रॉ एजेंट काफी लोकप्रिय हो रहा है।  लगभग सभी शाहरुख़ खान, सलमान खानअक्षय कुमार और जॉन अब्राहम जैसे  बड़े बॉलीवुड सितारे रॉ एजेंट बन चुके है। तापसी पन्नू (नाम शबाना), सोनाक्षी सिन्हा (फाॅर्स २), हुमा कुरैशी (डी-डे)आलिया भट्ट (राजी) रॉ अवतार ले चुकी है।  अब  इस कड़ी में परिणिति परिणीति चोपड़ा का नाम भी  जुड़ने जा रहा है। वह एक्शन थ्रिलर जासूसी फिल्म कोड नेम तिरंगा में रॉ एजेंट की भूमिका कर रही है।  फिल्म के जारी एक पोस्टर में वह अपनी बंदूक से माथा टिकाये किसी निर्णयात्मक सोच में डूबी लगती हैं। फिल्म में हार्डी संधू उनका साथ दे रहे हैं।   फिल्म की टैग लाइन से ऐसा लगता है कि  परिणीति का चरित्र  देश के लिए बलिदान देने वाला है। रिभु दासगुप्ता निर्देशित फिल्म 14 अक्टूबर को आयुष्मान खुराना की फिल्म डॉक्टर जी को चुनौती दे रही होगी।




ऊंचाई में आठ दिग्गज ! - र्देशक सूरज बड़जात्या की फ़िल्म उंचाई २०२२ की सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही है। इस फिल्म में पहली बार भारतीय सिनेमा के आठ दिग्गज कलाकार एक साथ नजर आएंगे। फिल्म में अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी, नीना गुप्ता, सारिका, परिणीति चोपड़ा, डैनी डेंगज़ोम्पा और नफ़ीसा अली सोढ़ी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं को एक साथ लाने वाली राजश्री की महत्वाकांक्षी फिल्म का निर्देशन सूरज आर. बड़जात्या ने किया है। यह फिल्म ११ नवम्बर २०२२ को देशभर में प्रदर्शित होने वाली है। ऊंचाई के दूसरे नए पोस्टर में अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर और बोमन ईरानी एक चुनौतीपूर्ण ट्रेक से ब्रेक लेते हुए हिमालय में नक्काशीदार चट्टान पर बैठे नजर आ रहे हैं। पोस्टर में बैकग्राउंड में सुन्दर उज्जवल माउंट एवरेस्ट दिखाई दे रहा है | यहां तीनों दोस्तों को घर का खाना खाते हुए देखा जा सकता है, जो इस बात का इशारा करता है कि राजश्री की फिल्में ,दोस्ती, प्यार और पारिवारिक रिश्तों की मजबूती पर आधारित होती हैं, जो फैंस हमेशा राजश्री फिल्मों से उम्मीद करते हैं। इस फिल्म की टैगलाइन है - दोस्ती ही उनकी प्रेरणा थी'। यह पोस्टर भी बर्फीली पृष्ठभूमि में दोस्ती की गर्माहट को साफ तौर पर दिखाता है।




आयुष्मान की ड्रीम गर्ल अनन्या ! - ऐसा लगता है कि लाइगर की असफलता का प्रभाव फिल्म में विजय देवेराकोंडा की नायिका अनन्या पाण्डेय पर बिलकुल नहीं पडा है। जहाँ एक ओर देवेराकोंडा की एक फिल्म बंद हो गई, वही लाइगर फ्लॉप होने के बाद, अनन्या पांडे की एक फिल्म की घोषणा हो गई। उन्हें और आयुष्मान खुराना को लेकर, निर्माता एकता कपूर ड्रीम गर्ल २ का निर्माण करने जा रही है। यह फिल्म, २०१९ में प्रदर्शित आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल की सीक्वल फिल्म है। ड्रीम गर्ल बॉक्स ऑफिस पर सफल हुई थी। पर फिल्म में आयुष्मान खुराना की नायिका नुसरत भरुचा को इसके सीक्वल से हाथ धोना पड़ा है. क्योंकि, उनकी जगह अनन्या पाण्डेय ने ले ली है। सीक्वल फिल्म का निर्देशन राज शांडिल्य ही करेंगे। इस फिल्म को २९ जून २०२३ को प्रदर्शित किये जाने की घोषणा भी पिछले दिनों की गई। सीक्वल फिल्म में अनु कपूर, परेश रावल, विजय राज, राजपाल यादव, असरानी, मनोज जोशी, सीमा पाहवा, मजोत सिंह और अभिषेक बनर्जी भी सह भूमिकाओं में होंगे।




अतिथि भूतो भवो ! - देवों के देव महादेव और सिया के राम जैसे धार्मिक शो के निर्देशक हार्दिक गज्जर की दूसरी फिल्म का नाम है अतिथि भूतो भव ! जैसा की शीर्षक से स्पष्ट है, यह फिल्म एक भूत की प्रेम कहानी है।  श्रीकांत से मक्खन सिंह का भूत मिलता है। वह उसे बताता है कि मक्खन पूर्व जन्म में श्रीकांत का पोता था। वह श्रीकांत से अपनी पूर्व जन्म की प्रेमिका से मिलाने का अनुरोध करता है। इस फिल्म में  भूत की भूमिका में जैकी श्रॉफ और श्रीकांत की भूमिका में प्रतीक गाँधी है। दूसरी भूमिकाओं में शर्मींन सहगल, प्रभजोत सिंह, सुनील शाक्य और देविना ठक्कर है। यह फिल्म २०२० में बनाई जा चुकी थी। २०२१ में इसे कनाडा में प्रदर्शित किया जा चुका है। पर भारत में यह फिल्म सिनेमाघरों का मुंह नहीं देख सकी। अब यह फिल्म जी५ पर २३ सितम्बर २०२२ से स्ट्रीम होने जा रही है।




पहली बार १०० देशो में फिल्म - हृथिक रोशन और सैफ अली खान की शीर्षक भूमिका वाली फिल्म विक्रम वेधा भारत की ऐसी पहली फिल्म बनने जा रही है, जो दुनिया के १०० से अधिक देशों में एक साथ प्रदर्शित की जायेगी। तमिल फिल्म विक्रम वेधा की रीमेक फिल्म का निर्देशन मूल फिल्म की गायत्री और पुष्कर की जोड़ी ने ही किया है। हिंदी विक्रम वेधा के निर्माता रिलायंस है, इसलिए स्वभाविक है कि फिल्म को सफल बनाने की भरपूर कोशिश की जाये। पिछले दिनों, विक्रम वेधा का एक गीत भारत के कई शहरों के मल्टीप्लेक्स थिएटरो में प्रदर्शित किया गया. अब इस फिल्म को १०० से अधिक देशो में प्रदर्शित करने का निर्माण इसी रणनीति का परिणाम लगता है। विक्रम वेधा को भारत के साथ साथ उत्तरी अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, मध्य पूर्व ऐसा के देशों, ऑस्ट्रेलिया और न्यू ज़ीलैण्ड में ३० सितम्बर को प्रदर्शित किया जाएगा। यह यूरोप के २२ देशों में भी प्रदर्शित की जायेगी. इसके अतिरिक्त २७ अफ्रीकी देशो और लैटिन अमेरिकी देशो में भी विक्रम वेधा को जोरशोर के साथ प्रदर्शित करने की तैयारी की जा रही है।  फिल्म को जापान, रूस, पनामा और पेरू जैसे उन देशों में भी रिलीज़ करने की भी योजना है, जहाँ बॉलीवुड की फिल्मों की को पकड़ नहीं है।

No comments:

Post a Comment