Sunday 18 August 2024

#VenkatPrabhu की स्पीड थ्रिल का #GOAT #ThalapathyVija

 


तमिल  फिल्म दर्शकों में #Thalapathy के सम्बोधन से सम्मानित विजय की फिल्म गोट अर्थात ग्रेटडस ऑफ़ द आल टाइम का ट्रेलर सोशल मीडिया पर शीर्ष पर है तथा इसे अब तक २ करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है।

 





ट्रेलर की इतनी सफलता, तमिल सुपरस्टार विजय की सफलता तो है ही, ट्रेलर की स्पीड, थ्रिल और जोशीले संवाद भी इस ट्रेलर को विशेष बना देते है।

 




ट्रेलर से ऐसा प्रतीत होता है कि विजय फिल्म में दोहरी भूमिका में है।  वह अपने पिता गाँधी के पुत्र भी बन है। ट्रेलर के पार्श्व से आती आवाज विजय के चरित्र का उत्साहवर्द्धक चित्रण प्रस्तुत करती है। ट्रेलर से ऐसा भी प्रतीत होता है कि फिल्म में हास्य के क्षण भी है। इससे फिल्म भरपूर मसाला प्रतीत होती है।

 




विजय की विगत फिल्म लियो मल्टीप्लेक्स के हिंदी दर्शकों के लिए उपलब्ध नहीं थी। इसके बाद भी हिंदी दर्शकों ने लियो को एकल पर्दा छविगृहों में हाथों हाथ लिया। आशा की जाती है कि  देश की प्रमुख सिनेमा चेन गोट के सन्दर्भ में ध्यान रखेगी।

 



गोट में निर्देशक वेंकट प्रभु पहली बार विजय को निर्देशित कर रहे है। किन्तु, स्पष्ट रूप से वेंकट विजय की विशेषताओं से परिचित हैं। उन्होंने इसका भरपूर उपयोग किया है। विजय एक बार फिर दर्शकों के दिलोदिमाग पर छा जाना चाहते है।




फिल्म द ग्रेटस ऑफ़ द आल टाइम में विजय का साथ अभिनेता प्रशांत, प्रभु देवा, अजमल अमीर, मोहन, जयराम, स्नेहा, लैला, मिनाक्षी चौधरी, वैभव, योगी बाबू, आदि दे रहे है। तीन सौ करोड़ के बजट से बनी इस फिल्म को शूटिंग चेन्नाई, हैदराबाद, पुड्डुचेरी के अतिरिक्त थाईलैंड, रूस, अमेरिका, की विदेशी धरती पर भी हुई है। 

 

No comments: