Showing posts with label Bhumi Pednekar. Show all posts
Showing posts with label Bhumi Pednekar. Show all posts

Monday 20 January 2020

मिस्टर लेले में Varun Dhawan, Jahnvi Kapoor और Bhumi Pednekar



दुल्हनिया सीरीज के डायरेक्टर शशांक खेतान और उनके बद्रीनाथ वरुण धवन तीसरी बार जुड़ने जा रहे हैं। वरुण धवन के शशांक खेतान की फिल्म करने की खबरें काफी समय से थी। परन्तु अधिकृत रूप से ऐलान इसी साल हो पाया है। इस समय स्ट्रीट डांसर की रिलीज़ में व्यस्त वरुण धवन, शशांक खेतान की कॉमेडी फिल्म मिस्टर लेले में टाइटल रोल करेंगे। इस फिल्म के पोस्टर में, वरुण धवन ने शरीर पर एक सफ़ेद लंगोट और लाल रंग का एब्डोमिनल गार्ड पहन रखा है। उनके बांये हाथ से बन्दूक गिरी जा रही है। शशांक खेतान की फिल्म मिस्टर लेले में, वरुण धवन की दुल्हनिया को शामिल किया गया है या नहीं। हालाँकि, अभी फिल्म की नायिकाओं का नाम नहीं बताया गया है। लेकिन, सूत्र बताते हैं कि शशांक खेतान ने धड़क गर्ल जाह्नवी कपूर को फिल्म में शामिल कर लिया है। जाह्नवी कपूर इस समय तीन फ़िल्में बायोपिक गुंजन सक्सेना : द कारगिल गर्ल, हॉरर फिल्म रूही अफ़ज़ाना और दोस्ताना २ कर रही हैं। वरुण धवन, आजकल कुली नंबर १ के इसी टाइटल वाले रीमेक की सारा अली खान के साथ शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म मिस्टर लेले में वरुण धवन और भूमि पेडनेकर की जोड़ी पहली बार बनने जा रही है।  भूमि पेडनेकर के लिए २०१९  काफी अच्छा गया है। २०२० में उनकी तीन फ़िल्में शुभ मंगल ज़्यादा सावधान, भूत पार्ट १ : द हॉन्टेड शिप और डॉली किट्टी और वह चमकते सितारे रिलीज़ होनी है। करण जौहर, अपूर्व मेहता और शशांक खेतान की निर्मिति मिस्टर लेले की प्रदर्शन की तारीख़ १ जनवरी २०२१ तय की गई है। क्या मिस्टर लेले इस तारीख़ को सचमुच रिलीज़ की जाएगी ?

Wednesday 25 December 2019

Akshay Kumar की फिल्म की दुर्गावती Bhumi Pednekar


अक्षय कुमार के साथ फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा करने का फायदा भूमि पेडनेकर को मिलने लगा है। दम लगा के हईशा से छोटी शुरुआत करने वाले भूमि ने टॉयलेट एक प्रेम कथा के साथ एक लम्बी छलांग लगाई थी। पति पत्नी और वह में भूमि पत्नी की भूमिका में थी। उन्हें करण जौहर ने फिल्म तख़्त में दिलरस बानू की ख़ास भूमिका सौंप दी है। भूत-पार्ट वन हॉन्टेड शिप में विक्की कौशल के साथ है। यह भी करण जौहर की फिल्म है।

दुर्गावती की दुर्गा
अब उन्हें, निर्माता अक्षय कुमार ने अपने बैनर केप ऑफ़ गुड फिल्म्स के अंतर्गत बनाई जाने वाली फिल्म दुर्गावती में ले लिया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार नायक नहीं होंगे। लेकिन दुर्गावती में भूमि पेडनेकर की शीर्षक भूमिका है। यानि वह दुर्गावती की जटिल भूमिका कर रही हैं।

रीमेक हॉरर फिल्म  
दुर्गावती, पिछले साल रिलीज़ तेलुगु हॉरर फिल्म भागमती का हिंदी रीमेक है। बागमती एक आईएएस ऑफिसर है, जो एक भ्रष्ट राजनेता के भ्रष्टाचार की जांच कर रही है। उसे एक मामले में फंसा कर पूछताछ के लिए एक भुतहा बंगले में ले जाया जाता है। वहां दिलचस्प मगर डरावनी घटनाये होती है। 

रील में आईएएस
इस रीमेक फिल्म से, भूमि पेडनेकर अब एक आईएएस ऑफिसर की भूमिका में भी नज़र आएँगी। उनकी दुर्गावती की भूमिका अब तक की भूमिकाओं से बिलकुल अलग है। तेलुगु फिल्म में, भागमती की भूमिका अनुष्का शेट्टी ने की थी। इस फिल्म के लिए अनुष्का को कई पुरस्कार मिले थे। ज़ाहिर है कि भूमि के लिए भी पुरस्कार जीतने का बड़ा मौका है।

दादी, पत्नी और छात्रा
भूमि पेडनेकर ने, हाल ही में भिन्न प्रकार की भूमिकाये की है। वह पति पत्नी और वह में ग्लैमरस पत्नी की भूमिका कर रही थी। सांड की आँख में ६० साल की निशानेबाज़ दादी बनी थी। फिल्म बाला में, भूमि पेडनेकर ने एक पढ़ाकू और काले रंग की छात्रा लतिका की भूमिका की थी। इससे साफ़ हो जाता है कि भूमि पेडनेकर अपनी भूमिकाओं किए प्रति सचेत भी है। वह किसी लीक में बंधने नहीं जा रही। 

Sunday 27 May 2018

रियल लाइफ में मॉडर्न रील लाइफ के छोटे शहर की भूमि पेड्नेकर

भूमि पेडनेकर की रील और रियल लाइफ दो ध्रुव लगते हैं।

वह रियल लाइफ में जीतनी मॉडर्न नज़र आती हैं, उतनी रील लाइफ में बिलकुल नहीं।

आजकल वह, न्यू जर्सी में एशियाई अमेरिकन हेरिटेज फेस्टिवल में हिस्सा लेने गई हैं। उन्होंने यहाँ रुकने के दौरान खूब मौज़ मस्ती की।

प्रियंका चोपड़ा की तरह भूमि को भी न्यू यॉर्क सिटी बेहद पसंद हैं। उन्होंने यहाँ किसी इमारत के टॉप से अपने चित्र सोशल साइट्स पर पोस्ट किये।

ऊपर दिए गए चित्र को देखते ही उनके प्रशंसकों के कमैंट्स की भरमार हो गई।

इस चित्र में वह सफ़ेद टैंक टॉप और काली जीन्स पहने हैं।  पैरों में सफ़ेद जूते हैं। गले में काला बैंड पहना है और कलाई में घडी बंधी है। उनकी आँखों का पायलट चश्मा उन्हें बिलकुल नया लुक दे रहा है। 
लेकिन, अगर उनकी रील लाइफ देखी जाए तो वह इसके विपरीत हैं।

भूमि पेडनेकर अभी छह गज की धोती से सलवार सूट तक ही पहुँच पाई है। 

२०१५ में रिलीज़  फिल्म दम लगा के हईशा में वह गाँव के एक लडके की मोटी बीवी बनी थी। पूरी फिल्म में धोती।

टॉयलेट एक प्रेम कथा अक्षय कुमार के साथ थी, इसके बावजूद धोती भी साथ थी, क्योंकि फिल्म एक गाँव की कथा जो थी। 

तीन साल में तीन फ़िल्में।  पहली फिल्म दम लगा के हईशा में वह हरिद्वार की लड़की थी।  टॉयलेट एक प्रेमकथा में वह मथुरा पहुंची।

तीसरी फिल्म शुभ मंगल सावधान में वह गुडगाँव पहुंची तो साड़ी से सलवार सूट तक।  यानि, छोटे शहर की लड़की की भूमिका ही फबी भूमि पेडनेकर को ।

भूमि पेडनेकर चाहे न्यू यॉर्क घूम आये या न्यू जर्सी, रील लाइफ में रहेंगी  वह छोटे शहर की ही।

अभिषेक चौबे की फिल्म सोन चिरैया को ही लीजिये। यह फिल्म डाकुओं पर फिल्म है। चम्बल की पृष्ठभूमि पर।

इस फिल्म में भूमि ने साड़ी तो लपेटी ही है, सर पर मटका ले कर भी चली हैं, गाय का गोबर भी पाथा है। कंधे पर भारी बन्दूक तो जैसे भारी ज़िम्मेदारी जैसी है। इस फिल्म सुशांत सिंह राजपूत और मनोज बाजपेई भी हैं। 


रोनी स्क्रूवाला की फिल्म लस्ट स्टोरीज की भूमि पेडनेकर में आधुनिकता देखने की ज़रुरत नहीं कि इस फिल्म में वह कामुकता वाला खेल खेल रही तो आधुनिक भी होंगी !

दरअसल, इस चार निर्देशकों वाली औरतों की लव और लस्ट पर चार कहानियों में से एक कहानी में वह बाई की भूमिका कर रही हैं, जो घर के मालिक को औरत के साथ सेक्स करते देखती हैं तो कामुक हो बैठती हैं ।  



बचपन की चार सहेलियों की कहानी वीरे दी वेडिंग - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Wednesday 31 January 2018

सोन चिरैया में सुशांत सिंह राजपूत बने डाकू

 सुशांत सिंह राजपूत 
आरएसवीपी मूवीज और रॉनी स्क्रूवाला की फिल्म सोन चिरैया का  फर्स्ट लुक जारी किया गया है।  इस  फोटो में सुशांत सिंह राजपूत, हिंदी फिल्मों की  परंपरागत डाकुओं वाली पोशाक पहने नज़र आते हैं।  इस फ़िल्म की शूटिंग आजकल चम्बल के बीहड़ों में हो रही है।  फिल्म के  बारे में ज़्यादा कुछ नहीं बताया गया है।  लेकिन, यह तय है कि यह डाकू फिल्म है।  इसलिए फिल्म में गोलाबारी जम कर होगी।  फिल्म के निर्देशक इश्क़िया और डेढ़ इश्क़िया तथा उड़ता पंजाब वाले अभिषेक चौबे हैं।  इस फिल्म के बारे में पिछले कुछ समय से खबरें छन छन कर मिलती रहती हैं।  इनसे साफ़ होता है कि सोन चिरैया में सुशांत सिंह  राजपूत की नायिका भूमि पेडनेकर हैं।  उनकी हालिया  रिलीज़ फिल्म अक्षय कुमार के साथ टॉयलेट एक प्रेम कथा थी।  उनके देहाती स्वांग वाले चित्र भी दर्शकों को देखने को मिले हैं।  यानि, वह चम्बल के किसी गाँव की गोरी बनी हैं।  इससे ऐसा लगता है कि दर्शकों को गंगा जमुना, मुझे जीने दो, आदि जैसा कुछ मिला जुला देखने को मिलेगा।  लेकिन, क्या २१ वी सदी के दौर में  ऎसी फ़िल्में दर्शकों को पसंद आएंगी।  १३ वी शताब्दी की रानी पद्मिनी पर फिल्म पद्मावत की सफलता को देखते हुए पुराने जमाने की कहानियों पर फिल्मों को दर्शक स्वीकार करेंगे।  बशर्ते की भव्यता और लाउडनेस पद्मावत वाली हो।  सोन चिरैया में मनोज बाजपेयी, आशुतोष राणा, आदि कई दूसरे एक्टर भी अभिनय कर रहे हैं। इस फिल्म के २०१८ में ही रिलीज़ किये जाने की भी खबर है। 

ज्यादा फैन चाहिए तपसी पन्नू को- पढ़ने के लिए क्लिक करें   

Saturday 16 December 2017

खुश वेडिंग मैगज़ीन के कवर पर भूमि पेडनेकर का सेक्सी अवतार

दम लगा के हईशा, टॉयलेट एक प्रेम कथा और शुभ मंगल सावधान की नायिका अभिनेत्री भूमि पेडनेकर विवाह सम्बन्धी सामग्री वाली अंग्रेजी पत्रिका खुश  के कवर पर उत्तेजक अवतार में नज़र आ रही हैं।  उन्होंने इस कवर को अपने ट्विटर अकाउंट में पोस्ट  करते हुए कमेंट किया है- स्ट्रांग, सेक्सी एंड अनस्टॉपेबल @ख़ुशी मैग #कवरगर्ल।  ज़ाहिर है कि उनका यह कमेंट खुश पत्रिका को लेकर भी है और खुद पर भी।  इस पत्रिका की एडिटर-इन-चीफ सोनिया उल्ला हैं।  छायाकार माइकल शेलार हैं।  भूमि को इतना स्ट्रांग और सेक्सी बनाने में कई हाथों का योगदान है।  मसलन, भूमि की पहनी स्कर्ट मनीष मल्होत्रा ने तैयार की है।  टॉप पायल सिंघल का सिला हुआ है।  उन्होंने आम्रपाली के आभूषण पहने हैं।  इस फोटोशूट की क्रिएटिव डायरेक्टर मन्नी सहोता हैं।  मोहित रैछ का स्टाइल है।  मेकअप गिनी भोगल ने।   हेयर स्टाइल आमिर नवीद ने बनाया है।