Monday 20 January 2020

मिस्टर लेले में Varun Dhawan, Jahnvi Kapoor और Bhumi Pednekar



दुल्हनिया सीरीज के डायरेक्टर शशांक खेतान और उनके बद्रीनाथ वरुण धवन तीसरी बार जुड़ने जा रहे हैं। वरुण धवन के शशांक खेतान की फिल्म करने की खबरें काफी समय से थी। परन्तु अधिकृत रूप से ऐलान इसी साल हो पाया है। इस समय स्ट्रीट डांसर की रिलीज़ में व्यस्त वरुण धवन, शशांक खेतान की कॉमेडी फिल्म मिस्टर लेले में टाइटल रोल करेंगे। इस फिल्म के पोस्टर में, वरुण धवन ने शरीर पर एक सफ़ेद लंगोट और लाल रंग का एब्डोमिनल गार्ड पहन रखा है। उनके बांये हाथ से बन्दूक गिरी जा रही है। शशांक खेतान की फिल्म मिस्टर लेले में, वरुण धवन की दुल्हनिया को शामिल किया गया है या नहीं। हालाँकि, अभी फिल्म की नायिकाओं का नाम नहीं बताया गया है। लेकिन, सूत्र बताते हैं कि शशांक खेतान ने धड़क गर्ल जाह्नवी कपूर को फिल्म में शामिल कर लिया है। जाह्नवी कपूर इस समय तीन फ़िल्में बायोपिक गुंजन सक्सेना : द कारगिल गर्ल, हॉरर फिल्म रूही अफ़ज़ाना और दोस्ताना २ कर रही हैं। वरुण धवन, आजकल कुली नंबर १ के इसी टाइटल वाले रीमेक की सारा अली खान के साथ शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म मिस्टर लेले में वरुण धवन और भूमि पेडनेकर की जोड़ी पहली बार बनने जा रही है।  भूमि पेडनेकर के लिए २०१९  काफी अच्छा गया है। २०२० में उनकी तीन फ़िल्में शुभ मंगल ज़्यादा सावधान, भूत पार्ट १ : द हॉन्टेड शिप और डॉली किट्टी और वह चमकते सितारे रिलीज़ होनी है। करण जौहर, अपूर्व मेहता और शशांक खेतान की निर्मिति मिस्टर लेले की प्रदर्शन की तारीख़ १ जनवरी २०२१ तय की गई है। क्या मिस्टर लेले इस तारीख़ को सचमुच रिलीज़ की जाएगी ?

No comments:

Post a Comment