Wednesday 29 January 2020

Pradeep Sarakar की नटी बिनोदिनी Aishwarya Rai


रियल लाइफ स्टोरी पर फिल्म छपाक की असफलता ने दीपिका पादुकोण के आत्मविश्वास को गहरा झटका दिया है। इसका नतीजा यह हुआ है कि उन्होंने रियल लाइफ फिल्मों से तौबा कर ली है। अब वह कुछ हलकी फुलकी और खुद को ग्लैमरस अवतार में पेश करने वाले फ़िल्में ही करेंगी। उनकी  इसी तौबा का नतीजा है कि प्रदीप सरकार की अगली फिल्म में दीपिका पादुकोण नायिका नहीं होंगी।

बंगाल की नटी बिनोदिनी
प्रदीप सरकार, १९वी शताब्दी के बंगाल की तवायफ बिनोदिनी दासी पर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं। बिनोदिनी दास को बांग्ला थिएटर की पहली पीढ़ी की एक्ट्रेस माना जाता है। बिनोदिनी ने भिन्न नाटकों में ८० से ज्यादा भूमिकाएं की। बिनोदिनी ने रंगमच पर अभिनय की शुरुआत १२ साल की उम्र से की थी। उन्होंने २५ साल की उम्र में शादी कर रंगमंच छोड़ दिया। इसके बरसों बाद वह वापस लौटी एक गायिका के तौर पर। बिनोदिनी, अपनी अभिनय प्रतिभा के कारण नटी बिनोदिनी के नाम से प्रख्यात थी।

दीपिका बनना चाहती थी नटी
इसी बिनोदिनी दासी की ज़िन्दगी को प्रदीप सरकार परदे पर उतारना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने दीपिका पादुकोण से संपर्क किया था। उस समय गंभीर भूमिकाओं के प्रति उत्साहित नज़र आ रही दीपिका पादुकोण ने इस फिल्म को मंजूरी भी दे दी थी। लेकिन, छपाक की असफलता ने दीपिका पादुकोण को इस प्रोजेक्ट को छोड़ने को मज़बूर कर दिया।

बिनोदिनी ऐश्वर्या राय
अब, प्रदीप सरकार की बिनोदिनी ऐश्वर्य राय बच्चन बनने जा रही हैं। यह फिल्म फन्ने खान के बाद ऐश्वर्या की अगली फिल्म होगी। ऐश्वर्या राय बच्चन इस भूमिका के उपयुक्त लगती है। वह खुद बंगाली हैं। उन्हें गंभीर भूमिकाओं से परहेज नहीं। वह सरबजीत, जज्बा, गुजारिश, प्रोवोक्ड, आदि गंभीर विषय वाली फ़िल्में कर चुकी हैं। उन्होंने बांगला फिल्म चोखेर बाली और बांगला पृष्ठभूमि वाली फिल्म रेनकोट में भी अभिनय किया है।

No comments:

Post a Comment