Friday 24 January 2020

बॉक्स ऑफिस पर Street Dancer 3D


अब इस बहस के कोई मायने नहीं कि स्ट्रीट डांसर ३डी, निर्देशक रेमो डिसूज़ा की डांस फिल्मो एबीसीडी और एबीसीडी २ की कड़ी में फिल्म है या नहीं ! क्योंकि, स्ट्रीट डांसर का, पहली दो फिल्मों से सम्बन्ध सिर्फ इतना है कि यह फिल्म भी डांस फिल्म है तथा यह कि एबीसीडी २, की मुख्य डांस जोड़ी वरुण धवन और श्रद्धा कपूर, स्ट्रीट डांसर ३डी में भी दोहराई गई है। स्ट्रीट डांसर ३डी की सफलता इसी जोड़ी के लिए चुनौती साबित होती है। वरुण धवन को श्रद्धा के साथ अपनी पहली फिल्म एबीसीडी २ की सफलता को फ्लूक साबित होने से रोकना है। क्या ऐसा होगा ?

श्रद्धा-वरुण की एबीसीडी
श्रद्धा कपूर और वरुण धवन के फिल्म करियर में दो साल का अंतर है। श्रद्धा की पहली फिल्म तीन पत्ती २०१० में रिलीज़ हुई थी, लव का द एंड (२०११) उनकी बतौर नायिका पहली फिल्म थी। वरुण धवन ने सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट के साथ फिल्म स्टूडेंट ऑफ़ द इयर (२०१२) से फिल्म करियर की शुरुआत की थी। वरुण धवन की श्रद्धा कपूर के साथ पहली बार जोड़ी एबीसीडी (२०१५) में ही बनी थी। इस फिल्म की सफलता के बावजूद वरुण-श्रद्धा की जोड़ी को दोहराया नहीं गया।

आलिया के साथ हिट वरुण
इस लिहाज़ से, वरुण धवन ने आलिया भट्ट के साथ जोड़ी बना कर कई हिट फ़िल्में दी। इनमे दुल्हनिया सीरीज की फिल्मे भी थी। बद्रीनाथ की दुल्हनिया के बाद वरुण धवन की अक्टूबर, मेड इंडिया और कलंक जैसी फ़िल्में असफल हो गई थी। इस लिहाज़ से, श्रद्धा कपूर सफल नज़र आती है। उन्होंने बागी, हाफ गर्लफ्रेंड, स्त्री, साहो और छिछोरे जैसी सफल फिल्मों में अभिनय किया है। इन फिल्मों से साफ़ है कि श्रद्धा कपूर की सफल फ़िल्में, वरुण धवन की तरह, किसी खास एक्टर के साथ नहीं थी।

स्ट्रीट डांसर की सफलता ज़रूरी
वरुण धवन और श्रद्धा कपूर के अलावा स्ट्रीट डांसर ३डी की सफलता रेमो फर्नॅंडेज़ के लिए भी काफी ज़रूरी है। रेमो निर्देशित सलमान खान के साथ फिल्म रेस २ का बॉक्स ऑफिस पर खास गुल न खिलाना अभी अभी की बात है। वरुण और श्रद्धा की जोड़ी को, वरुण और आलिया की जोड़ी की तरह हिट साबित होना है। इन्हें यह भी साबित करना है कि उनकी एबीसीडी २ की सफलता अनायास नहीं थी। उनकी जोड़ी को दर्शक पसंद करते हैं। क्या स्ट्रीट डांसर ३डी आज दर्शकों को थिरका सकेगी ?


No comments:

Post a Comment