Friday 17 January 2020

Priyanka Chopra की स्पाई एक्शन सीरीज Citadel


द स्काई इज पिंक की असफलता के बाद, फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भारतीय मीडिया पर सुर्ख़ियों में चाहे ज़्यादा न रही हो, लेकिन फिल्म फ्रंट पर वह सक्रिय हैं। उनका एक बिलकुल नया प्रोजेक्ट सिटाडेल काफी चर्चा में है। यह अमेज़न प्राइम विडियो का शो है। इस शो में प्रियंका चोपड़ा रिचर्ड मैडेन के साथ नज़र आयेंगी। रिचर्ड मैडेन को दर्शक बॉडीगार्ड और गेम ऑफ़ थ्रोंस जैसी सीरीज से जानते हैं। यह शो एवेंजरस एन्डगेम की डायरेक्टर जोड़ी अन्थोनी और जो रूसो का है। यह शो एक्शन से भरपूर जासूसी सीरीज होगी। इसकी शूटिंग अमेरिका के अलावा कई दूसरे देशों में होगी तथा स्थानीय भाषाओँ में शूट की जायेगी।

कई इंटरनेशनल प्रोजेक्ट  
प्रियंका चोपड़ा के कई इंटरनेशनल प्रोजेक्ट निर्माण के भिन्न चरणों में हैं। नेटफ्लिक्स की फिल्म द वाइट टाइगर, एक हलवाई के कॉर्पोरेट जगत के टॉप पर पहुँचने के कथानक पर है, जो एक बेस्ट सेलर उपन्यास पर आधारित है। वह इस फिल्म में राजकुमार राव के साथ हैं। रॉबर्ट रॉड्रिगुएज़ की एक्शन ड्रामा फंतासी फिल्म वी कैन बी हीरोज एक सेवानिवृत सुपर हीरो की बेटी की शक्तियों की कहानी है। इस फिल्म में पेड्रो पास्कल और क्रिस्चियन स्लेटर उनके सह कलाकार हैं।

अक्टूबर से सिटाडेल
प्रियंका चोपड़ा की सीरीज सिटाडेल का निर्देशन पैट्रिक मोरान करेंगे। वह एबीसी स्टूडियोज के पूर्व चीफ हैं। यह सीरीज अक्टूबर में दिखाई देना शुरू हो जाएगी। इस शो के कथानक पर ही बॉलीवुड के निर्देशन जोडी राज निदिमोरू और कृष्णा डीके भी एक सीरीज का निर्माण कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा वाला शो अमेरिकी दर्शकों के लिए हैं। जबकि राज और डीके की सीरीज भारतीय दर्शकों के लिए होगी।

गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स की प्रेज़ेंटर 
पिछले दिनों हुए ७७वे गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में प्रियंका चोपड़ा की अपने पति गायक निक जोनस के साथ मौजूदगी काफी चर्चित हुई थी। यह दोनों इस अवार्ड के प्रेज़ेंटर भी थे। पिछले दिनों, प्रियंका चोपड़ा की मिंडी कालिंग के साथ भारतीय शादियों पर एक फिल्म की काफी चर्चा थी। 

No comments:

Post a Comment