Wednesday 25 December 2019

Akshay Kumar की फिल्म की दुर्गावती Bhumi Pednekar


अक्षय कुमार के साथ फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा करने का फायदा भूमि पेडनेकर को मिलने लगा है। दम लगा के हईशा से छोटी शुरुआत करने वाले भूमि ने टॉयलेट एक प्रेम कथा के साथ एक लम्बी छलांग लगाई थी। पति पत्नी और वह में भूमि पत्नी की भूमिका में थी। उन्हें करण जौहर ने फिल्म तख़्त में दिलरस बानू की ख़ास भूमिका सौंप दी है। भूत-पार्ट वन हॉन्टेड शिप में विक्की कौशल के साथ है। यह भी करण जौहर की फिल्म है।

दुर्गावती की दुर्गा
अब उन्हें, निर्माता अक्षय कुमार ने अपने बैनर केप ऑफ़ गुड फिल्म्स के अंतर्गत बनाई जाने वाली फिल्म दुर्गावती में ले लिया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार नायक नहीं होंगे। लेकिन दुर्गावती में भूमि पेडनेकर की शीर्षक भूमिका है। यानि वह दुर्गावती की जटिल भूमिका कर रही हैं।

रीमेक हॉरर फिल्म  
दुर्गावती, पिछले साल रिलीज़ तेलुगु हॉरर फिल्म भागमती का हिंदी रीमेक है। बागमती एक आईएएस ऑफिसर है, जो एक भ्रष्ट राजनेता के भ्रष्टाचार की जांच कर रही है। उसे एक मामले में फंसा कर पूछताछ के लिए एक भुतहा बंगले में ले जाया जाता है। वहां दिलचस्प मगर डरावनी घटनाये होती है। 

रील में आईएएस
इस रीमेक फिल्म से, भूमि पेडनेकर अब एक आईएएस ऑफिसर की भूमिका में भी नज़र आएँगी। उनकी दुर्गावती की भूमिका अब तक की भूमिकाओं से बिलकुल अलग है। तेलुगु फिल्म में, भागमती की भूमिका अनुष्का शेट्टी ने की थी। इस फिल्म के लिए अनुष्का को कई पुरस्कार मिले थे। ज़ाहिर है कि भूमि के लिए भी पुरस्कार जीतने का बड़ा मौका है।

दादी, पत्नी और छात्रा
भूमि पेडनेकर ने, हाल ही में भिन्न प्रकार की भूमिकाये की है। वह पति पत्नी और वह में ग्लैमरस पत्नी की भूमिका कर रही थी। सांड की आँख में ६० साल की निशानेबाज़ दादी बनी थी। फिल्म बाला में, भूमि पेडनेकर ने एक पढ़ाकू और काले रंग की छात्रा लतिका की भूमिका की थी। इससे साफ़ हो जाता है कि भूमि पेडनेकर अपनी भूमिकाओं किए प्रति सचेत भी है। वह किसी लीक में बंधने नहीं जा रही। 

No comments:

Post a Comment