Sunday 22 December 2019

इन एक्टरों को मिली सबसे बड़ी हिट फ़िल्में



हिंदी फिल्मों के, कुछ बड़े एक्टरों के लिए २०१९ शुभ साबित हुआ। इन एक्टरों की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर, उनके करियर का सबसे अच्छा ग्रॉस किया। इस तथ्य का पता बॉलीवुड की हाईएस्ट ग्रोसिंग फिल्मों की सूचि से चलता है।

हृथिक रोशन और टाइगर श्रॉफ
इस साल, हृथिक रोशन की दो फिल्मों सुपर ३० और वॉर ने १०० करोड़ क्लब में प्रवेश पाया। हृथिक रोशन की फिल्मों को कभी ऐसी सफलता नहीं मिली। वॉर, हृथिक रोशन के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई। यह फिल्म ३०० करोड़ क्लब में शामिल हुई। वॉर, टाइगर श्रॉफ के करियर की भी सबसे बड़ी हिट फिल्म कही जा सकती है। यह फिल्म, अभी कई साल तक टाइगर के करियर की सबसे अधिक ग्रॉस करने वाली फिल्म बनी रह सकती है।

अक्षय कुमार
अक्षय कुमार के करियर की हाईएस्ट ग्रॉस करने वाली फिल्म भी २०१९ में रिलीज़ हुई। २०१९ में एक समय, अक्षय कुमार की टॉप ग्रॉसर फिल्म मिशन मंगल बनती नज़र आ रही थी। लेकिन, हाउसफुल ४ की रिलीज़ के साथ ही सारे समीकरण बदल गए। हाउसफुल ४ ने २०० करोड़ क्लब में प्रवेश कर, मिशन मंगल को पीछे छोड़ दिया। अब इस फिल्म को पूजा हेगड़े, कृति खरबंदा और कृति सेनन की भी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म कही जा सकती है। बॉबी देओल और रितेश देशमुख तो इसमे हिस्सा बाँट करेंगे ही।

शाहिद कपूर
२०१९, शाहिद कपूर के लिए भी काफी सफल साबित हुआ। अभी तक असफलता के बोझ तले दबे नज़र आ रहे शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह ने २०० करोड़ क्लब में अपना स्थान बनाया। यह फिल्म शाहिद कपूर की सबसे बढ़िया ग्रॉस करने वाली फिल्म बन चुकी है। यह दोनों टॉप ग्रॉसर फ़िल्में, इन फिल्मों की नायिकाओं वाणी कपूर और कियरा अडवाणी की सबसे ज़्यादा सफल फिल्मे बन गई है।

विक्की कौशल
फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक ने विक्की कौशल के करियर को  आसमान की ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया। अब तक उनकी फिल्मों का हफ्ता दो हफ्ता चल जाना ही बड़ी बात मानी जाती थी। उरी द सर्जिकल स्ट्राइक तो २०० करोड़ क्लब में जा पहुंची। यह विक्की कौशल की सबसे सफल फिल्म बन गई है। इसे यमी गौतम के करियर की सबसे सफल फिल्म भी कहा जा सकता है।

सुशांत सिंह राजपूत
अगर, सोलो फिल्म की सफलता को पैमाना बनाया जाए तो सुशांत सिंह राजपूत की २०१९ में रिलीज़ फिल्म छिछोरे उनकी टॉप ग्रॉस करने वाली फिल्म कही जायेगी। अब तक, सुशांत सिंह राजपूत की टॉप ग्रॉस करने वाली फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी (११९ करोड़) थी। लेकिन, १४७ करोड़ का ग्रॉस करने के बाद, छिछोरे, उनकी टॉप ग्रॉसर फिल्म बन गई है। वैसे सुशांत सिंह राजपूत ने आमिर खान की टॉप ग्रॉस फिल्म पीके में भी सह नायक की भूमिका की थी।

श्रद्धा कपूर
छिछोरे में,सुशांत सिंह राजपूत की नायिका श्रद्धा कपूर थी। लेकिन, श्रद्धा की टॉप ग्रॉसर फिल्म प्रभास की साहो (१४८.८४ करोड़) है।

आयुष्मान खुराना
इस साल आयुष्मान खुराना की दो फिल्मों ड्रीम गर्ल और बाला ने १०० करोड़ क्लब में प्रवेश किया। उनकी फिल्म ड्रीम गर्ल उनके करियर की सबसे अच्छा ग्रॉस करने वाली फिल्म बन गई है।

No comments:

Post a Comment