Wednesday 18 December 2019

Varun Dhawan और Tiger Shroff के साथ Shraddha Kapoor दूसरी बार


श्रद्धा कपूर, आज की सबसे व्यस्त कलाकार हैं। वह हाल ही में, सर्बिया से फिल्म बागी ३ की शूटिंग करके वापस लौटी हैं। लौटते ही वह अपनी जनवरी में प्रदर्शित होने वाली फिल्म स्ट्रीट डांसर के प्रमोशन में जुट गई है। आज उनकी इस फिल्म का ट्रेलर जारी हुआ है। इसके लिए भी उन्होंने, वरुण धवन के साथ सडकों पर जम कर स्ट्रीट डांस किया।


२०१९ में, श्रद्धा कपूर की दो फ़िल्में प्रदर्शित हुई। वह पहली बार किसी तेलुगु फिल्म की नायिका बनी। प्रभास की फिल्म साहो की नायिका श्रद्धा कपूर ही थी। हिंदी के अलावा दक्षिण की दूसरी भाषाओँ में रिलीज़ इस फिल्म को हिंदी में तो सफलता मिली। लेकिन, दूसरी भाषाओं में उनकी यह फिल्म कुछ ख़ास नहीं कर पाई। श्रद्धा कपूर ने इस फिल्म में साहो यानि प्रभास का रोमांस और एक भारतीय एजेंट की भूमिका की थी। 


दिलचस्प बात यह थी कि श्रद्धा कपूर की दूसरी फिल्म छिछोरे, साहो के ठीक एक हफ्ते बाद ही रिलीज़ हुई। नितेश तिवारी निर्देशित सुशांत सिंह राजपूत के साथ श्रद्धा की यह फिल्म भी हिट साबित हुई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर १०० करोड़ का कारोबार किया। इस लिहाज़ से, श्रद्धा कपूर ने दो १०० करोड़ क्लब वाली फिल्मों में अभिनय किया था। 



इस साल भी, श्रद्धा कपूर की कम से कम दो फ़िल्में स्ट्रीट डांसर और बागी ३ ज़रूर रिलीज़ होनी हैं। स्ट्रीट डांसर में वह वरुण धवन के साथ हैं तो बागी ३ में टाइगर श्रॉफ उनके नायक हैं। श्रद्धा कपूर की २०१९ में रिलीज़ होने वाली पहली फिल्म २४ जनवरी २०२० को प्रदर्शित होगी। जबकि बागी ३ को ६ मार्च २०२० को प्रदर्शित किया जा रहा है। क्या श्रद्धा कपूर २०२० में २०१९ वाला जलवा बिखेरेंगी? उम्मीद तो यही की जा रही है। 

No comments:

Post a Comment