Friday 27 December 2019

२०१९ में कोई फिल्म रिलीज़ नहीं हुई !



आलोच्य वर्ष २०१९ बड़े दिलचस्प अनुभव वाला रहा। २०१८ में चर्चा में रहे कुछ सितारों की एक भी फिल्म २०१९ में रिलीज़ नहीं हुई। ऐसे एक्टरों की सूचि में बेहद सफल और चर्चित एक्टर भी थे और फ्लॉप एक्टर भी।

शाहरुख खान
शाहरुख़ खान, ऐसे ही एक एक्टर हैं । शाहरुख खान पर २०१८ में प्रदर्शित फिल्म जीरो की असफलता बहुत भारी पड़ी। उनकी २०१९ में एक भी फिल्म रिलीज़ नहीं हुई। यहाँ तक कि उनकी किसी नई फिल्म का आधिकारिक ऐलान भी नहीं हुआ। हालाँकि, अफवाहें खूब फैलाई गई।

अनुष्का शर्मा
यह कहना उचित नहीं होगा कि जीरो की असफलता के कारण अनुष्का शर्मा की २०१९ में कोई भी फिल्म प्रदर्शित नहीं हो सकी। क्योंकि, वह अपने क्रिकेटर विराट कोहली के साथ लम्बे हनीमून की मौज मस्ती में व्यस्त थी। जीरो में कैटरीना कैफ की भूमिका भी अहम् थी। कैटरीना कैफ तो २०१८ की सबसे बड़ी असफल फिल्म ठग्स ऑफ़ हिंदुस्तान में भी थी। इसके बावजूद, उनकी सलमान खान के साथ फिल्म भारत रिलीज़ हुई।

आमिर खान
असफलता के लिहाज़ सेआमिर खान ने भी २०१८ में ठग्स ऑफ़ हिंदुस्तान जैसी बड़ी फ्लॉप फिल्म दी थी। उनकी नई फिल्म का ऐलान ही नहीं हुआशूटिंग भी शुरू हो गई। अलबत्ता२०१९ में लाल सिंह चड्डा की शूटिंग शुरू करने वाले आमिर खान की भी इस साल कोई फिल्म रिलीज़ नहीं हुई।

रणबीर कपूर
हालाँकि, रणबीर कपूर ने, २०१८ की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म संजू में अभिनय किया था। लेकिन, २०१९ में उनकी एक भी फिल्म प्रदर्शित नहीं हुई। निर्माता करण जौहर की अयान मुख़र्जी निर्देशित फिल्म ब्रह्मास्त्र की बार बार बदलती तारीखों ने रणबीर कपूर को २०१९ में भी एक हिट फिल्म से वंचित कर दिया।

दीपिका पादुकोण
संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत, २०१८ की दूसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म थी। इस फिल्म में रणवीर सिंह और शाहिद कपूर के साथ पद्मावती की भूमिका में दीपिका पादुकोण थी। रणवीर सिंह की फिल्म गली बॉय ने १०० करोड़ क्लब में पहुँचने वाला कारोबार किया। कबीर सिंह के शाहिद कपूर की तो धूम मच गई। लेकिन, इन दोनों की पद्मावत नायिका दीपिका पादुकोण की, २०१९ में कोई भी फिल्म प्रदर्शित नहीं हो सकी।

सारा अली खान और जाह्नवी कपूर
२०१८ में फिल्म डेब्यू करने वाली दो अभिनेत्रियाँ सारा अली खान और जाह्नवी कपूर की कोई भी फिल्म २०१९ में रिलीज़ नहीं हुई। ऐसा लगता है कि यह अभिनेत्रियाँ खुद के लिए फिल्मों के चुनाव में कोई ज़ल्दबाज़ी नहीं कर रही तथा सावधानी से फिल्मों का चुनाव कर रही हैं। अलबत्ता, यह दोनों अपनी फिल्मों की शूटिंग में ज़रूर व्यस्त रही।

No comments:

Post a Comment