Tuesday 17 December 2019

बॉलीवुड के ३०० करोड़ क्लब के सदस्य


चालू दशक के शुरू होने के चार साल बाद, बॉलीवुड में ३०० करोड़ की शुरुआत हुई। अब तक, एक हिंदी डब फिल्म और ८ बॉलीवुड फिल्मे इस क्लब में प्रवेश पा चुकी हैं। २०१४ में एक फिल्म ने ३०० करोड़ क्लब में प्रवेश पाया। २०१५ और २०१९ में भी १-१ फिल्म ३०० करोड़ क्लब में नाम दर्ज करा चुकी है।  २०१६, २०१७ और २०१८ में दो- दो फिल्मों ने ३०० करोड़ क्लब में प्रवेश किया।  इस प्रकार से ९ फ़िल्में ३०० करोड़ क्लब की सदस्य बन चुकी हैं।

पीके (२०१४) - आमिर खान और अनुष्का शर्मा की मुख्य भूमिका वाली फिल्म पीके, ३०० करोड़ क्लब में प्रवेश पाने वाली पहली फिल्म थी। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया था। इस क्लब के दूसरे सदस्यों में संजय दत्त, सुशांत सिंह राजपूत, सौरभ शुक्ल, बोमन ईरानी, परीक्षित साहनी, आदि थे।

बजरंगी भाईजान (२०१५) - सलमान खान, करीना कपूर खान और नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी की फिल्म बजरंगी भाईजान ने बॉक्स ऑफिस पर ३२०.३४ करोड़ का नेट करके दूसरी ३०० करोडिया फिल्म होने का गौरव हासिल किया। इस फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया था।

दंगल (२०१६) - आमिर खान की मुख्य भूमिका वाली फिल्म दंगल ने बॉक्स ऑफिस पर ३८७ करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। इस फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी थे।  फिल्म के दूसरे सदस्यों में साक्षी तंवर, फातिमा सना शैख़, सान्या मल्होत्रा, ज़ायरा वसीम, आदि थे।

सुल्तान (२०१६) - सलमान खान, अनुष्का शर्मा, रणदीप हूडा और अमित साध की फिल्म सुल्तान, ३०० करोड़ क्लब में प्रवेश पाने वाली २०१६ की दूसरी और बॉलीवुड की चौथी फिल्म थी। इस फिल्म का निर्देशन अली अब्बास ज़फर ने किया था।

बाहुबली २: द कन्क्लूजन (२०१७) - बाहुबली २, बॉलीवुड द्वारा निर्मित फिल्म नहीं थी। लेकिन, इस फिल्म का ५१०.९९ करोड़ का नेट कलेक्शन किसी भी बॉलीवुड फिल्म और फिल्म स्टार के लिए चुनौती के सामान है।  इस फिल्म में प्रभास, राणा डग्गुबाती, तमन्ना भाटिया, अनुष्का शेट्टी, राम्या कृष्णन, नासर और सत्यराज की भूमिकाये थी।

टाइगर ज़िंदा है (२०१७) - टाइगर ज़िंदा है, सलमान खान और अली अब्बास ज़फर की अभिनेता-निदेशक की दूसरी ३०० करोड़ क्लब में प्रवेश पाने वाली फिल्म है।  इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ३३९.१६ करोड़ का नेट किया है। इस क्लब के दूसरे सदस्यों में कैटरीना कैफ, परेश रावल, अंगद बेदी, गिरीश कर्नाड, आदि हैं।

संजू (२०१८) - रणबीर कपूर, परेश रावल, अनुष्का शर्मा, विक्की कौशल और मनीषा कोइराला की बायोपिक फिल्म संजू ने बॉक्स ऑफिस पर ३४२.५३ करोड़ का नेट किया था। ३०० करोड़ क्लब में पहुंचने वाली राजकुमार हिरानी की दूसरी फिल्म थी संजू।  इस क्लब के दूसरे सदस्यों में जिम सरभ, दिया मिर्ज़ा, बोमन ईरानी, करिश्मा तन्ना, आदि भी थे।

पद्मावत (२०१८) - रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर की फिल्म पद्मावत ने बॉक्स  ३०२.१५ करोड़ के नेट कलेक्शन किया था।  इस फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली थी। पद्मावत क्लब के दूसरे सदस्यों में अदिति राव हैदरी, जिम सरभ, रज़ा मुराद और अनुप्रिया गोयनका भी थे।

वॉर (२०१९)- हृथिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की एक्शन फिल्म वॉर ने बॉक्स ऑफिस पर ३१७.९१ करोड़ का नेट किया है। इस फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद है।  यह फिल्म हृथिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की पहली ३०० करोडिया फिल्म है। वॉर क्लब के दूसरे सदस्यों में वाणी कपूर, आशुतोष राणा, अनुप्रिया गोयनका, दीपानिता शर्मा, आरिफ ज़करिया और सोनी राज़दान भी हैं।

No comments:

Post a Comment