Tuesday, 27 November 2018

राजकुमार संतोषी के फ़तेह सिंह बनेगे सनी देओल !


घायल, दामिनी और घातक जैसी सुपरहिट फ़िल्में देने वाली राजकुमार संतोषी और सनी देओल के संबंधों में उस समय खटास पैदा हो गई थी, जब राजकुमार संतोषी ने भगत ससिंह के बलिदान पर अजय देवगन के साथ फिल्म द लीजेंड ऑफ़ भगत सिंह (२००२) बना कर, सनी देओल और बॉबी देओल की भगत सिंह फिल्म २३ मार्च १९३१ - शहीद के खिलाफ ला खडी की थी। अब यह बात दीगर है कि दोनों ही फ़िल्में सफल नहीं हुई।


भगत सिंह ने पैदा की दरार
लेकिन, इस टकराव ने देओल-संतोषी जोड़ी के बीच दूरियां पैदा कर दी थी। लेकिन, अब लगातार फ्लॉप फ़िल्में देने के बाद, सनी देओल को एक अच्छी एक्शन फिल्म की ज़रुरत महसूस हो रही है। राजकुमार संतोषी को भी समझ में आ गया है कि उनकी और सनी देओल की एक्शन जोड़ी बेमिसाल है।

२२ साल बाद
इसलिए, घातक की रिलीज़ के २२ साल बाद, यह दोनों सब कुछ भूल कर साथ आ रहे हैं। राजकुमार संतोषी की फिल्म फ़तेह सिंह में सनी देओल केंद्रीय भूमिका करेंगे।


पहले थे अजय देवगन
कुछ समय पहले यह अफवाह थी कि राजकुमार संतोषी के फ़तेह सिंह अजय देवगन बनेंगे। लेकिन, अब चूंकि सनी देओल और राजकुमार संतोषी के सम्बन्ध तनावपूर्ण नहीं रहे, सनी देओल को फ़तेह सिंह बना दिया गया है।

फ्लॉप प्रोडूसर की फिल्म
लेकिन, इस फिल्म को एक फ्लॉप प्रोडूसर साजिद कुरैशी बना रहे हैं।  साजिद ने, सनी देओल के कजिन अभय देओल के साथ नानू की जानू और गोविंदा के साथ कॉमेडी फिल्म फ्राईडे का निर्माण किया था । यह दोनों फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर कामयाब नहीं हो पाई थी।


साजिद की असफलता, अजय का इंकार
साजिद कुरैशी की फिल्मों की असफलता देख कर ही, अजय देवगन ने फ़तेह सिंह बनने से इंकार कर दिया था। क्या घायल, दामिनी और घातक जैसी सुपरहिट फ़िल्में देने वाली राजकुमार संतोषी और सनी देओल की जोड़ी साजिद कुरैशी को एक अदद हिट फिल्म दे सकेगी ?  


क्या फिल्म के लिए गायब हो गई कोमोलिका ? - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

क्या फिल्म के लिए गायब हो गई कोमोलिका ?


लगता है हिना खान का, टेलीविज़न पर कसौटी ज़िन्दगी की की कोमोलिका बन कर दर्शकों के दिलों पर छा जाने का सपना फ्यूज हो गया है।

जब ट्रोल हुई हिना खान 
इस शो के शुरुआत के कुछ एपिसोड में हिना खान के  आने से पहले, उनकी भूमिका वाले प्रोमोज ने हिना खान को ट्रोल करना शुरू कर दिया था।  दर्शकों ने उनके पहनावे और मेकअप की मज़ाक उड़ानी शुरू कर दी थी। इसके बाद, शो में आने के बाद उनकी भूमिका को मिली दर्शकों की ठंडी प्रतिक्रिया से यह तय हो गया कि हिना खान फुसफुसा पटाखा हैं। तीन चार कड़ियों बाद ही, हिना खान शो से गायब हो गई।


बॉय फ्रेंड के साथ मस्ती 
उस समय यह कहा गया कि वह  अपने पुरुष मित्र के साथ छुट्टी बिताने विदेश गई हुई हैं।  हफ़्तों बीत गये, पर हिना खान की वापसी नहीं हुई।  अब यह कहा जा रहा है कि उनकी वापसी में और देर होगी।

फिल्म में व्यस्त !
एक अख़बार की खबर है कि हिना खान ने एक हिंदी फिल्म साइन कर ली है। आजकल वह इसी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह फिल्म नारी प्रधान हैं और हिना खान के चरित्र के चारों ओर घूमती है। वह फिल्म में एक स्वतंत्र मगर ज़िम्मेदार लड़की की भूमिका कर रही हैं। इस फिल्म के निर्देशक हुसैन खान हैं और फिल्म को राहत काज़मी और शक्ति सिंह ने लिखा है।


पूर्व प्रोजेक्ट के लिए 
कसौटी ज़िन्दगी की के बारे में पूछे जाने पर हिना खान कहती हैं, "यह मेरा पूर्व का प्रोजेक्ट है।  इसके बारे में प्रोडक्शन हाउस को मालूम था।  इसलिए मुझे यकायक शो से बाहर होना पड़ा।" 

कसौटी से गायब यकायक 
एकता कपूर जैसी निर्माता के शो की शूटिंग के दौरान, पहले बॉय फ्रेंड के साथ विदेश भ्रमण और अब फिल्म की शूटिंग में व्यस्त होना, साबित करता है कि सच्चाई वह नहीं है, जो बताई जा रही है।  शो में हिना खान की कोमोलिका फ्लॉप हो  चुकी है। इसलिए, फिलहाल हिना खान को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।


छह महीने पूरे नहीं 
लेकिन, हिना खान कहती हैं, "अभी शो को (कसौटी ज़िन्दगी की को) छह महीने पूरे नहीं हुए हैं।  इसलिए निर्माता नहीं चाहते कि मेरा ट्रैक शुरू हो और मैं फिर गायब हो जाऊं।  मैं शो की शूटिंग शुरू करूंगी, जब मेरी फिल्म पूरी हो जाएगी।"

कुछ समझे क्या ?


अमेज़ॉन पर पटाखा, सोनी मैक्स पर सुई धागा - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

अमेज़ॉन पर पटाखा, सोनी मैक्स पर सुई धागा


विशाल भारद्वाज की पटाखा गर्ल्स को देखने के इच्छुक  दर्शकों के लिए अच्छी खबर अमेज़ॉन प्राइम वीडियो के प्लेटफार्म से है।  ऐसे दर्शक चरण सिंह पथिक की लघु कथा दो बहनें पर आधारित विशाल भरद्वाज की फिल्म पटाखा को इस प्लेटफार्म पर देख सकते हैं।  हर समय लड़ती झगड़ती रहने वाली दो बहनों को अपने संबंधों की सच्चाई शादी के बाद समझ में आती है।  इस फिल्म में दो बहनों की भूमिका टीवी एक्ट्रेस राधिका मदान और दंगल गर्ल सान्या मल्होत्रा ने की थी। फिल्म में सुनील ग्रोवर की भी अहम् भूमिका थी। 

वही, दिसंबर में दर्शकों के लिए सोनी मैक्स से खुशखबरी है।  इस चैनल पर दो चर्चित  फिल्मों का प्रसारण दिसंबर में होगा।  यह दो फिल्मे हेट स्टोरी ४ और सुई धागा हैं। 


हेट स्टोरी फ्रैंचाइज़ी की उर्वशी रौतेला, करण वाही और विवान भतेना की मुख्य भूमिका वाली चौथी फिल्म हेट स्टोरी ४ का सोनी मैक्स पर प्रीमियर १० दिसंबर को रात ९ बजे से होगा।  हेट स्टोरी ४, इस साल ९ मार्च को रिलीज़ हुई थी।  इस  फिल्म के निर्माण में २४ करोड़ खर्च हुए थे।  लेकिन, बॉक्स ऑफिस पर यह सिर्फ ३० करोड़ ही कमा सकी। इस फिल्म के केंद्र में भी बदला, सेक्सुअल कंटेंट और नग्नता थी।  फिल्म  की कहानी नताशा चौधरी की थी, जो खुराना परिवार से बदला लेना चाहती हैं।  इसके लिए वह इस परिवार के दो भाइयों को अपना निशाना बनाती हैं।  दोनों ही  उसे पाना चाहते हैं।  इस फिल्म का निर्देशन विशाल पंड्या ने किया था। 


दूसरी फिल्म सुई धागा का क्रिसमस पर प्रीमियर होगा। यशराज फिल्म्स के साथ निर्माता मनीष शर्मा की इस फिल्म इस साल २८ सितम्बर को रिलीज़ हुई थी।  इस फिल्म का बजट ३६ करोड़ था।फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर १२० करोड़ का ग्रॉस किया। इस फिल्म की कहानी आत्म निर्भर बनने की थीम पर एक पति पत्नी की थी।  पति दरजी और पत्नी बुनाई कर लेती है।  दोनों मिल कर अपना काम शुरू करते हैं और सफल होते हैं।  फिल्म में मुख्य भूमिका में वरुण धवन और अनुष्का शर्मा थे।  फिल्म के निर्देशक शरत कटारिया थे।   

Zulfi Syed has a rollicking time in Prague and Budapest - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Zulfi Syed has a rollicking time in Prague and Budapest


Life for Zulfi Syed couldn't be better! Ever since the supermodel-actor turned DJ, he has been gallivanting all over the world doing what he loves -- playing music. 

Recently, Zulfi headed to Prague, the capital of Czech Republic, where he razzle-dazzled an elite corporate audience comprising of GM Electricals staff. The trip arranged by Harvey India, gave Zulfi a "unique experience of understanding how Bollywood is viewed by Eastern Europe."


"The folks there are crazy about our music and culture. Just like yoga, most westerners love the mention of Bollywood," quips Zulfi, who also got a chance to visit the illustrious John Lennon Wall there. The wall dedicated to the co-founder of The Beatles, is filled with John Lennon-inspired graffiti and pieces of lyrics from Beatles' songs.


Prague seems to have got our desi dude so excited that he headed to Budapest in Hungary for another assignment, driving straight for five hours at a stretch. "Honestly, time and distance hardly seemed to matter as I passed beautiful farmlands, which made me nostalgic as they reminded me of my hometown." 


Not many are aware that Zulfi hails from Coorg in Karnataka and belongs to a family of farmers of coffee plantations.


Juhi Parmar's Debut In The SuperNatural With Tantra- पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Juhi Parmar's Debut In The SuperNatural With Tantra


Actress Juhi Parmar who was last seen in Shani in a double role is once again going to be back on screen but this time around in a supernatural show.

Juhi is still very popularly remembered as Kumkum and will be making her debut in this genre as previously the actress has dabbled with everything from reality to mythological shows.


Siddharth Kumar Tewary's Tantra will see Juhi in a never before seen avatar as she plays the role of a young doting mother who is the head of her house and the common thread binding the entire family together.

Juhi spoke about the role and said, "Swastik is home for me and its like coming back to family for me!  However, I must say after having played a double role as well as a negative in Shani, this role is once again very different.  Not only have I never done supernatural before but the intricacies in the relationships which Sumati, my character, shares with each household member are so important, especially with Niyati.  Since I am a mother in real life, I really fell in love with Sumati's character and her love and care towards her own children." 



Speaking about still being remembered as Kumkum the actress says, "Kumkum is an integral part of me as I have lived this character for 7 years.  Those memories are extremely special and I am glad that the character was so iconic that years after the show has gone off air, people still remember the character with so much love.  This doesn't happen in today's time as shows come and go and rarely do we have characters that stick around for so long in people's memories."

Juhi's last show Shani went off air earlier this year in March after which the actress has been spending time writing a mother blog and giving insights into the life of a single parent for which the actress has been receiving tremendous appreciation.  



मुंबई के गुरुद्वारा में पटियाला बेब्स - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

मुंबई के गुरुद्वारा में पटियाला बेब्स

ट्रेलर- फिल्म इंग्लिश की टांय टांय फिस्स्स

Monday, 26 November 2018

दिलजीत दोसांझ का गीत जींद माही का वीडियो

दिलजीत दोसांझ के प्रेम गीत में बनिता संधू


दिलजीत दोसांझ अव्वल दर्जे के परफॉर्मर हैं और उनकी लोकप्रियता अंतर्राष्ट्रीय है। हर बार यह एक्टर-सिंगर किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करते हैं और उसे लोकप्रिय बना देते हैं।

उन्होंने दुनिया को कुछ अनमोल गाने दिए हैं, जिनमें उनके लास्ट सिंगल 'एल सुएनो' सहित उनके सबसे यादगार लव सॉन्ग 'डू यू नो', 'पुत्त जाट दा' और कई अन्य गाने शामिल हैं।


२०१८ में दिलजीत एक बार फिर वापस आए हैं, और इस साल के आखिर में एक और यादगार प्रेम गीत दे रहे हैं। 'जिंद माही' टाइटल वाला यह गीत परफेक्ट रोमांस के लिए एक आदर्श गीत है।

इस गीत के वीडियो में अक्टूबर फेम की बनिता संधू भी उनके साथ नजर आएंगी। वीडियो की शूटिंग इस साल की शुरुआत में लंदन में हुई है और इसमें म्यूजिक मन्नी संधू ने दिया है।


इस गाने के बारे में बताते हुए दिलजीत ने कहा, "इस नए गाने को लेकर मैं काफी एक्साइटेड हूँ और मुझे पूरी उम्मीद है कि लोग और मेरे फैन को यह सॉन्ग भी पिछले सभी सॉन्ग की तरह ही पसंद आएगा।


मैं काफी खुशकिस्मत हूँ कि मेरे गानों को लोगों ने इतना प्यार दिया है और 'जिंद माही' बेहद खास प्रेम गीत है। इस सॉन्ग पर काम कर रही पूरी टीम काफी टैलेंटेड है और इसके वीडियो की शूटिंग लंदन में की गई है।

इस वीडियो का हिस्सा बनने के लिए मैं बनिता का शुक्रगुजार हूँ। वह काफी टैलेंटेड गर्ल है और वह इस गाने के लिए पूरी तरह से फिट बैठती है।


Things to watch out for in tonight’s KBC Grand Finale- क्लिक करें 

Things to watch out for in tonight’s KBC Grand Finale

Watch ace comedian Kapil Sharma fill the atmosphere with laughter and joy as he comes in as a special guest tonight on Kaun Banega Crorepati season 10’s Grand Finale.

Check out how Kapil Sharma in his unique style invites Amitabh Bachchan for his December wedding and also make an announcement about his upcoming show.

Comedian Chandan Prabhakar reminiscences his first meeting with Amitabh Bachchan and how he thought it was going to be his last one ever.

Watch the Indian Idol 10’s Top 7 contestants (Salman Ali, Nilanjana Ray, Nitin Kumar, Kunal Pandit, Ankush,Vibhor and Renu) croon the KBC Anthem along with KBC’s super host Amitabh Bachchan.

Kapil Sharma who will be supporting Karamveer Ravi Kalra ji to win the maximum amount for his NGO (which helps the old aged, abandoned people) decides along with the channel -Sony Entertainment Television pledge of 25 lacs towards the recent Amritsar Railway mishap victims.


Watch the Grand Finale of Kaun Banega Crorepati 10 tonight at 9PM only on Sony Entertainment Television!




 

कालहस्ती : शिव तांडव स्तोत्रम



बॉक्स ऑफिस पर वरुण से जीते आयुष्मान - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

बॉक्स ऑफिस पर वरुण से जीते आयुष्मान



इसे खरगोश से जीता कछुआ कहना ज़्यादा ठीक होगा। आयुष्मान खुराना ने, बॉक्स ऑफिस पर, वरुण धवन को पीछे छोड़ दिया है।

बधाई हो का दोहरा शतक 
आयुष्मान खुराना की सान्या मल्होत्रा के साथ छोटे बजट की कॉमेडी फिल्म बधाई हो ! ने वर्ल्डवाइड २१७ करोड़ का कारोबार कर, वरुण धवन की फिल्म जुड़वाँ २ के २१६.६२ करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। इस साल, छोटे बजट से बनी फिल्मों राज़ी, सोनू के टीटू की स्वीटी और स्त्री ने बॉक्स ऑफिस पर १०० करोड़ के क्लब में पहुँचने का कारनामा कर दिखाया था।  इस मामले में, आयुष्मान खुराना की फिल्म ने इन सभी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।


छठी हाईएस्ट ग्रॉसर 
अब यह फिल्म, २०१८ की हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्मों संजू, पद्मावत, रेस ३, बागी २ और ठग्स ऑफ़ हिंदुस्तान के बाद आ खडी हुई है। ख़ास बात यह है कि बधाई हो ने घरेलु और अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में भी बढ़िया प्रदर्शन किया है। बजट पर नियंत्रण के कारण, बधाई हो अपने निर्माताओं के लिए अच्छे-खासे मुनाफे वाली फिल्म साबित हुई है।


स्क्रिप्ट की बादशाहत 
आयुष्मान खुराना की यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि अगर स्क्रिप्ट बादशाह हो तो रंक को भी राजा बनाया जा सकता है।  आयुष्मान खुराना की तमाम फ़िल्में पटकथा के लिहाज़ से चुस्त और चित्रण के लिहाज़ से दुरुस्त थी। सोने पर सुहागा साबित हुई नीना गुप्ता, गजराज राव, सुरेखा सिकरी, शीबा चड्डा, अलका कौशल, अलका अमीन, आदि सशक्त कलाकारों की मौजूदगी।


कूड़ा फिल्म निर्माताओं के लिए सबक !
यह सबक है आमिर खान और अमिताभ बच्चन जैसी स्टारकास्ट के साथ ठग्स ऑफ़ हिंदुस्तान जैसी कूड़ा फिल्म बनाने वाले निर्माताओं के लिए, जो अभी तक १५० करोड़ का आंकड़ा तक पार नहीं कर सकी है।

Shakeela Biopic pays homage to Silk Smitha - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Shakeela Biopic pays homage to Silk Smitha


Recently the first look of the awaited biopic, Shakeela was released and it was instantly met with large amount of appreciation for the striking first look.

The lead actress of the film, Richa Chadha looked every bit stunning in the first look in which she donned only South Indian style gold  on her body standing against a wall inscribed with various comments and abuses Shakeela was given despite her successes.

Now an interesting part of the image which the makers have just revealed is that the image actually was inspired by a classic image of not Shakeela but that if Silk Smitha. And there’s a special reason behind it.


The post of Shakeela is inspired by a film of Smitha, titled Miss Pamela in which the poster has Silk posing in only gold jewellery. The reason for the inspiration was that they wanted to pay an homage to the Late Silk Smitha who has an untimely tragic demise, which lead to the rise of Shakeela’s popularity and had it not been for Silk to pave the way with her unapologetic choices,

Shakeela wouldn’t have been so popular. Shakeela post Silk’s demise rose to extreme levels of stardom becoming highly successful with massive fan following. She was the only actress of her time whose films were not just dubbed in South Indian languages but were dubbed in 16 languages globally including Nepali, Chinese, Sinhalese, Russian amongst others



Speaking about the tribute, Richa said, “Silk Smitha was an iconic name in the 90s whose popularity knew no bounds. She created a genre in cinema which didn’t exist and empowered many women with her unapologetic choices. Her films made in a lot of money at the box office. Unfortunately she had a tragic untimely death and her demise lead to the rise of Shakeela’s popularity.

Thus when we as a team brainstormed on the references for the Shoot, we came across the iconic poster of Silk’s film and we wanted to do a homage to her. Because hadn’t it been for Silk, Shakeela wouldn’t have had such phenomenal popularity”.


निखिल अडवाणी की फिल्म स्नो में सोनम कपूर- पढ़ने के लिए क्लिक करें 

निखिल अडवाणी की फिल्म स्नो में सोनम कपूर ?



हालाँकि, सोनम के आहूजा ने इस खबर की पुष्टि नहीं की है।  लेकिन, इसके बावजूद बॉलीवुड के गलियारों में खबर गर्म है कि निखिल अडवाणी की फिल्म स्नो की नायिका सोनम कपूर होंगी।

अक्टूबर से बातचीत 
इस फिल्म को लेकर, पिछले साल अक्टूबर से बातों का सिलसिला चल रहा है।  निखिल अडवाणी ने, सोनम कपूर की फिल्म नीरजा के रिलीज़ होने के बाद, सोनम के सामने स्नो का प्रस्ताव सामने रखा था। हालाँकि, उस समय सोनम कपूर घर में खाली बैठी हुई थी। लेकिन, इसके सोनम कपूर ने इस प्रोजेक्ट पर हामी नहीं भरी थी ।

अक्षय कुमार के साथ पैडमैन 
इस फिल्म के बाद, सोनम कपूर अक्षय कुमार के साथ पैडमैन और करीना कपूर खान के साथ वीरा दी वेडिंग में व्यस्त हो गई थी। अब सोनम कपूर की यह दोनों फ़िल्में रिलीज़ हो चुकी हैं। वीरे दी वेडिंग की रिलीज़ से पहले ही सोनम कपूर शादी कर आहूजा बन चुकी हैं। स्नो की बारिश फिर होने लगी है।


क्राइम थ्रिलर स्नो 
निखिल अडवाणी की यह फिल्म अपराध थ्रिलर फिल्म है।  इस फिल्म में सोनम कपूर ने के पुलिस अधिकारी की भूमिका की है। यानि सोनम कपूर परदे पर पहली बार वर्दी पहनेंगी।

फिलहाल मल्टीस्टारर में सोनम 
फिलहाल तो सोनम कपूर अपने पिता अनिल कपूर के साथ मल्टी स्टारर फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा की शूटिंग में व्यस्त हैं।  शैली चोपड़ा धर की बतौर निर्देशक पहली फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा १ फरवरी २०१९ को रिलीज़ होगी।



कपूरों के लिए कपूर द्वारा कपूरों की फिल्म



फिल्मकार बोनी कपूर, कपूरों को लेकर, कपूरों की फिल्म बनाने जा रहे हैं। इस बारे में, गोवा में भारत के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में हिस्सा लेते हुए, खुद बोनी कपूर ने जानकारी दी। 

भाई-बहन का प्यार 
बोनी कपूर की यह फिल्म भाई-बहनों के प्यार पर फिल्म होगी।  इस फिल्म का निर्देशन खुद बोनी कपूर करेंगे। यानि यह फिल्म बोनी कपूर की बतौर डायरेक्टर डेब्यू फिल्म होगी। बोनी कपूर अपने प्रोडक्शन में काफी ज़्यादा व्यस्त रहते हैं।  इसलिए, उनके द्वारा किसी फिल्म का निर्देशन करना बड़ा कठिन हो जाता है। लेकिन, इसके बावजूद वह समय निकालेंगे।


दो परिवारों का मिलन 
दूसरी पत्नी श्रीदेवी की आकस्मिक मौत के बाद, जिस प्रकार से, बोनी कपूर के दो परिवारों का मिलन हुआ, जिस प्रकार से अर्जुन कपूर अपनी दोनों सौतेली बहनों जाह्नवी और ख़ुशी का व्यक्तिगत रूप से ध्यान रख रहे हैं, उससे बोनी कपूर काफी खुश है।  इसी का नतीजा है इस फिल्म का विचार।

रील लाइफ में रियल 
बोनी कपूर की इस भाई-बहन फिल्म के रील लाइफ भाई-बहन अर्जुन कपूर और जाह्नवी कपूर होंगे। बोनी कपूर की इस फिल्म में सिर्फ भाई-बहन कपूर ही नहीं होंगे। बोनी कपूर का इरादा पूरे कपूर परिवार को लेने का है।

दोनों चचा भी 
बोनी कपूर कहते हैं, "मेरी योजना दोनों चाचाओं अनिल कपूर और संजय कपूर को लेने का है। संजय कपूर की यह दूसरी पारी की फिल्म हो सकती है।"

जब हॉलीवुड के बालू से मिला बॉलीवुड का बालू - पढ़ने के लिए क्लिक करें