Wednesday 2 May 2018

मालदीव्स में परिवार संग गर्मी की छुट्टियां मनाती शिल्पा शेट्टी

रियल लाइफ संजय दत्त लगते हैं 'संजू' के रणबीर कपूर

बायोपिक फ़िल्में, कहानी के लिहाज़ से आसान होती हैं कि इनके करैक्टर और इनकी कहानी दर्शकों की परिचित होती है।

लेकिन उतना ही कठिन होता है इन्हे  स्क्रीन पर उतारना।  ख़ासकर रियल लाइफ करैक्टर, जिन्हे दर्शकों ने चित्रों, लघु फिल्मों, आदि में देखा है।

लेकिन, यह काम उस समय ज़्यादा कठिन हो जाता है, जब यह रियल लाइफ करैक्टर जीवित हो।

सोचिये, निर्माता विधु विनोद चोपड़ा और निर्देशक राजकुमार हिरानी की फिल्म संजू के बारे में।

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त पर इस फिल्म को  राजकुमार हिरानी ने बातचीत और जानकारी के ज़रिये बढ़िया लिख तो लिया है।  लेकिन, तकलीफदेह रहा होगा संजय दत्त के किरदार को रील पर उतारना।

संजू में संजय दत्त की  भूमिका को रणबीर कपूर कर रहे हैं।

संजय दत्त के बारे में, संजय दत्त की मैंनेरिस्म, उनके चलने फिरने और बातचीत करने के ढंग से लोग काफी अच्छी तरह से परिचित हैं।

संजय दत्त तो बॉलीवुड की एक्शन फिल्मों के सफल हीरो हैं।  कभी, उनकी सोलो फिल्मे  बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया करती थी।

उस समय की तमाम बड़ी अभिनेत्रियां उनके साथ फिल्म करने को बेताब रहा करती थी।

ऐसी शख्शियत को परदे पर उतारना आसान कैसे हो सकता था!

संजय दत्त को परदे पर रणबीर कपूर कर रहे हैं।

रणबीर कपूर, संजय दत्त के ठीक उलट है।

वह अपनी रोमांस फिल्मों के लिए ख्यात है।  उनके खाते में एक्शन फ़िल्में इक्का दुक्का भी नहीं हैं।

ऐसे एक्टर कोपरदे पर अपने ठीक उलट किरदार को करना है।  निश्चित तौर पर, रणबीर कपूर का काम काफी कठिन रहा होगा।


संजू के हालिया रिलीज़ ट्रेलर से साफ़ है कि रणबीर कपूर संजय दत्त के किरदार में उतर गए हैं।  उन्होंने, संजय दत्त के हाव भाव और शैली को बिना लाउड हुए, परदे पर उतारा है। साथ के पोस्टर में देखिये ! लगता नहीं कि पोस्टर में अभिनेता संजय दत्त नहीं, बल्कि एक्टर रणबीर कपूर है !   


अभी कितने रिकॉर्ड तोड़ेगी इनफिनिटी वॉर ! - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

अभी कितने रिकॉर्ड तोड़ेगी इनफिनिटी वॉर !

अवेंजर्स इंफिनिटी वॉर ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर एक दूसरा रिकॉर्ड तोड़ दिया।

इस फिल्म ने सोमवार को २५.२ मिलियन डॉलर कारोबार कर फ्यूरियस ७ के ६ अप्रैल २०१५ को स्थापित १४ मिलियन डॉलर के कीर्तिमान को भारी अंतर से ध्वस्त कर दिया।

एक ख़ास बात और कि इस फिल्म ने डीसी कॉमिक्स की फिल्म जस्टिस लीग के लाइफ टाइम कलेक्शन को केवल पांच दिनों में पार कर लिया।

अब देखा जाना होगा कि जेम्स वान निर्देशित फिल्म एक्वामैन डीसी कॉमिक्स के लिए क्या खुशखबर लाती है। एक्वामैन १४ दिसंबर को रिलीज़ हो रही है।

एक्वामैन एक प्रकार का म्युटेंट है, जो आधा अटलांटिस और आधा मनुष्य है।

इस फिल्म में एक्वामैन की भूमिका जैसन मोमोआ कर रहे हैं।

बहरहाल, अब फिर बात अवेंजर्स इंफिनिटी वॉर की।

इंफिनिटी वॉर जैसा कारोबार कर रही है, उसके हिसाब से इस फिल्म का दूसरे वीकेंड का कारोबार भी बढ़िया रह सकता है।

मगर, सवाल इंफिनिटी वॉर के लम्बे समय तक सिनेमाघरों में चलने और डॉलर बटोरने का है। 

क्योंकि, १८ मई से लगातार दो हफ़्तों में दो बड़ी फ़िल्में रिलीज़ हो रही है।

एक फिल्म तो मार्वेल सिनेमेटिक यूनिवर्स की ही है, दूसरी डिज्नी की फ्रैंचाइज़ी फिल्म है।

१८ मई को मार्वेल की सुपरहीरो फिल्म डेडपूल २ रिलीज़ होगी।

पहली डेडपूल फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ५८ मिलियन डॉलर के बजट के एवज में बॉक्स ऑफिस पर ७८३.१ मिलियन डॉलर का  कारोबार किया था।

उसी समय से डेडपूल २ की प्रतीक्षा की जाने लगी थी।

इसके बाद, स्टार अन्थोलॉजी की फिल्म सोलो: अ स्टार वार्स स्टोरी २५ मई को रिलीज़ होगी।

डिज्नी को इस फिल्म के बड़ा कारोबार करने की  उम्मीद है।

ऐसे में इंफिनिटी वॉर के लिए लम्बे समय तक बॉक्स ऑफिस पर डटे रहना असंभव सा लग रहा है।

वैसे, मार्वेल सिनेमेटिक यूनिवर्स के पिटारे में बहुत सी सुपर हीरो फ़िल्में हैं।

इनमे अंट-मैन एंड द वास्प ६ जुलाई को, कैप्टेन मार्वल ८ मार्च को, अवेंजर्स सीरीज की चौथी फिल्म ३ मई २०१९ को, स्पाइडर-मैन होमकमिंग की सीक्वल फिल्म ५ जुलाई २०१९ को और २०२० में गार्डियंस ऑफ़ गैलेक्सी वॉल्यूम ३ रिलीज़ होगी। 

द किलर के महिला संस्करण मे ल्युपिटा न्योंगो - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

द किलर के महिला संस्करण मे ल्युपिटा न्योंगो

हॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर जॉन वू, अपनी ही १९८९ की क्राइम ड्रामा फिल्म द किलर का महिला संस्करण बनाने जा रहे हैं। उनकी यह फिल्म यूनिवर्सल पिक्चर्स के लिए होगी।

१९८९ में रिलीज़, जॉन वू निर्देशित हांगकांग की फिल्म द किलर को क्लासिक क्राइम एक्शन फिल्मों में गिना जाता है।

खास बात यह है कि जॉन वू को हॉलीवुड फिल्मों के डायरेक्टर की कुर्सी तक पहुंचाने वाली फिल्म द किलर को शुरू में हांगकांग में सफलता नहीं मिली थी। द किलर को पश्चिम के देशों के समीक्षकों की ज़बरदस्त सराहना मिली। इस प्रशंसा के बाद फिल्म हांगकांग सहित पूरी दुनिया में हिट हो गई।

इस फिल्म के बाद अभिनेता चो यून-फात को हॉलीवुड में भी पहचाना जाने लगा।

नई द किलर में भाड़े के हत्यारे की भूमिका यानि चो युन-फात वाली भूमिका लुपिता न्योंग’ओ करेंगी।

द किलर के महिला संस्करण को एरन क्रीवी (कोलाइड) फिर से लिख रहे हैं।

इस फिल्म की शूटिंग, इसी साल बाद में शुरू होगी।

न्योंग’ओ ने फिल्म १२ इयर्स ऑफ़ अ स्लेव के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का पुरस्कार जीता था।  

अब दर्शक इस ऑस्कर विजेता एक्ट्रेस को, एक अंधी लड़की को बचाने वाले भाड़े के हत्यारे की भूमिका में खतरनाक एक्शन करते देखेंगे।

लुपिता न्योंग’ओ ने १६ फरवरी २०१८ को रिलीज़ सुपर हीरो फिल्म ब्लैक पैंथर में नाकिया की भूमिका की थी।  


दलाई लामा से प्रेरित अनुष्का शर्मा मुंबई में बनाएगी एनिमल शेल्टर - क्लिक करें 

Tuesday 1 May 2018

दलाई लामा से प्रेरित अनुष्का शर्मा मुंबई में बनाएगी एनिमल शेल्टर

बिंदास अंदाज़ में लाल परी मस्तानी का तोरी सूरत वीडियो

आमिर खुसरों की कविता पर सोना महापात्र का म्यूजिक वीडियो एक सूफी संस्था मदारिया फाउंडेशन को रास नहीं आया । 

सोना महापात्र बिंदास गायिका हैं और उतनी ही बिंदास अपने विचार व्यक्त करने में हैं। 

अभी पिछले महीने उन्होंने, #LalPariMastani के अंतर्गत सूफी कवि आमिर खुसरो के तोरी सूरत, जो उन्होंने निजामुद्दीन औलिया को श्रद्धा स्वरुप लिखा था, का वीडियो जारी किया था।

इस वीडियो को स्नेहा शेट्टी ने निर्देशित किया है।

वीडियो में सोना पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ इस गीत को जाती नज़र आ रही है। इस वीडियो में सोना के लुक का चुनाव फेसबुक के माध्यम से इसके सदस्यों द्वारा ही चुना गया है। 

सूफी मदारिया फाउंडेशन को अश्लील और सांप्रदायिक तनाव फैलाने वाला लगा है। 

इस वीडियो मे, सोना स्लीवलेस पोशाक में हैं। 

फाउंडेशन ने, सोना के पांच साल पहले के एक दूसरे वीडियो पिया से नैना को भी इस्लाम की बेइज़्ज़ती करने वाला माना है। 

धमकी के बाद, सोना महापात्र को मुंबई पुलिस की सुरक्षा मिल गई है। 

साथ ही उन्हें, बॉलीवुड के गीतकार जावेद अख्तर का साथ भी मिल गया है। 

उन्होंने ट्विटर पर, सोना महापात्र को मिली धमकी की कठोर शब्दों में आलोचना करते हुए लिखा, "इन मुल्लाओं को मालूम होना चाहिए कि आमिर खुसरो है भारतीय के हैं। वह आप लोगों की निजी जागीर नहीं।" 


इसे पढ़ कर, पाठक अपने विचार व्यक्त करे ही।  तब तक इस वीडियो का आनंद भी ले लें। 


क्या सलमान खान के जेल जाने से डूब जाता बॉलीवुड ?  - पढ़ने के  लिए क्लिक करें 

रेस ३ में भी अल्लाह दुहाई है !

पिछले दिनों, कश्मीर में, सलमान खान, जैक्विलिन फर्नॅंडेज़, डेज़ी शाह, अनिल कपूर, बॉबी देओल और साकिब सलीम की फिल्म रेस ३ के एक गीत की शूटिंग सोनमर्ग में हुई।  कश्मीर शिड्यूल फिल्म का आखिरी शिड्यूल है।  हालाँकि, इस शिड्यूल को विदेशी  धरती पर होना था, लेकिन सलमान खान के मुकदमे में पेंच को देखते हुए, इस शिड्यूल को कश्मीर में करने का निर्णय लिया गया था।  सोनमर्ग में, रेस ३ के गीत अल्लाह दुहाई है का कुछ हिस्सा फिल्माया गया।  इस हिस्से में, सलमान खान सहित  फिल्म की पूरी  स्टार कास्ट ने हिस्सा लिया। इस शूट के बाद, इस गीत को दूसरी जगहों पर भी फिल्माया जाना है।  रेस ३ के लिए अल्लाह दुहाई है गीत को प्रीतम के प्लेटफार्म जेएएम८ द्वारा रिक्रिएट किया गया है।  इस गीत को नीरज श्रीधन, विशाल डडलानी और नेहा कक्कड़ ने गाया है।  इस गीत की शूटिंग कश्मीर और लद्दाख में हुई है।  इस गीत में सलमान खान के साथ पूरी स्टार कास्ट को शामिल होना है।
अल्लाह दुहाई है गीत, पहली बार फिल्म रेस (२००८) में रखा गया था।  रेस का निर्देशन अब्बास-मुस्तान ने किया था।  इस फिल्म में सैफ अली खान, अक्षय खन्ना, बिपाशा बासु, अनिल कपूर, कैटरीना कैफ और समीरा रेड्डी  अभिनय कर रहे थे।  अल्लाह दुहाई है को प्रीतम ने संगीतबद्ध किया था।  गीतों के बोल ने लिखे थे।  इस गीत को सुनिधि चौहान और नीरज श्रीधर ने गाया था। परदे पर इस गीत की धुन पर सैफ अली खान, अक्षय खन्ना, बिपाशा बासु, कैटरीना कैफ और समीरा रेड्डी थिरक रहे थे। 
रेस फ्रैंचाइज़ी की २०१३ में रिलीज़ दूसरी फिल्म रेस २ में इस गीत को रिक्रिएट किया गया।  इस रीमेक गीत को आतिफ असलम , प्रीतम, अनुष्का मनचंदा, विशाल डडलानी, ऋतू पाठक और मिची वन ने गाया था।  करीब ४.१६ मिनट लम्बे इस गीत पर सैफ अली खान, जॉन अब्राहम, अनिल कपूर, दीपिका पादुकोण और अमीषा पटेल थिरकते नज़र आते हैं।  इस फिल्म के सभी गीतों का संगीत प्रीतम ने तैयार किया था।

रेस सीरीज के अल्लाह दुहाई गीतों को ध्यान से सुनेंगे तो श्रोताओं को बोलों में फर्क नज़र आएगा।  रेस (२००८) में गीत के बोल हैं अल्लाह दुहाई है, बेताबी छाई है तथा रेस २ (२०१३)  के बोल है अल्लाह दुहाई है, फिर बेवफाई है।  तीसरे गीत में भी यह फर्क रखा गया है।  यह फर्क क्या है ! गीत के रिलीज़ होने पर ही पता चलेगा।  लेकिन, इस गीत से भी फिल्म की कहानी का रहस्य गहराएगा ही।  

चार महिला मित्रों की वीरे दी वेडिंग - पढ़ने के लिए क्लिक करें