Friday 29 June 2018

यह है अनुभव सिन्हा का 'मुल्क'

अनुभव सिन्हा की फिल्म मुल्क का टीज़र आज रिलीज़ हुआ।

इस टीज़र से यह फिल्म सांप्रदायिक तनाव का चित्रण करती लगती है।

सांप्रदायिक है तो ज़ाहिर है कि यह साम्प्रदायिकता, बकौल अनुभव सिन्हा के मुसलमानों के प्रति हिन्दुओं की ही होगी।

इस फिल्म को अनुभव सिन्हा ने ही, एक सच्ची घटना को आधार बना कर लिखा है।

आजकल के फिल्मकारों के पास फ़िल्में विवादित रूप से चर्चित करने का यही सांप्रदायिक फार्मूला बच गया है।

इस फिल्म में ऋषि कपूर और तापसी पन्नू की केंद्रीय  भूमिका है।

दूसरी भूमिकाओं में नीना गुप्ता, प्रतीक बब्बर, रजत कपूर, मनोज पाहवा और आशुतोष राणा की है।

यह फिल्म २७  जुलाई को प्रदर्शित होगी।


ऊपर देखिये फिल्म का ट्रेलर ।


हिरानी और राय की अनुष्का शर्मा  - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

हिरानी और राय की अनुष्का शर्मा

शाहरुख़ खान के साथ, आदित्य चोपड़ा की फिल्म रब ने बना दी जोड़ी (२००८) से अपने करियर की  शुरुआत करने वाली अनुष्का शर्मा ने संजू तक १७ फिल्मों की दूरी तय कर ली है।

आज वह एक ऐसी अभिनेत्री बन गई है, जिसने तीनों खानों के साथ  फ़िल्में कर ली है।

वह शाहरुख खान के साथ जब तक है जान और जब हैरी मेट सेजल कर चुकी है। आमिर खान के साथ पीके और सलमान खान के साथ सुलतान जैसी बड़ी हिट फ़िल्में कर चुकी है।

वह यश चोपड़ा और उनके बेटे आदित्य चोपड़ा के अलावा मनीष शर्मा, निखिल अडवाणी, विशाल भरद्वाज, अनुराग कश्यप, ज़ोया अख्तर, अली अब्बास ज़फर और इम्तियाज़ अली जैसे प्रतिष्ठित निर्देशकों की फिल्मों के नायिका बन चुकी हैं।

लेकिन, उनके करियर में राजकुमार  हिरानी और आनंद एल राय जैसे निर्देशकों का ख़ास योगदान है।

राजकुमार हिरानी ने अनुष्का शर्मा को आमिर खान के साथ पहली फिल्म पीके तो दिलाई ही, उन्हें ३०० करोड़ कमाने वाली फिल्म की बॉलीवुड की इकलौती अभिनेत्री भी बना दिया। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा की जगत जननी की भूमिका काफी दिलचस्प भी थी। इस फिल्म ने अनुष्का को स्टीरियो टाइप अभिनेत्री बनने से भी रोका।

यही कारण है कि उन्होंने राजकुमार हिरानी निर्देशित, आज रिलीज़ हो रही फिल्म संजू में छोटी भूमिका करना भी मंज़ूर कर लिया।


अनुष्का शर्मा, निर्माता निर्देशक आनंद एल राय के साथ पहली बार कोई फिल्म कर रही हैं। आनंद एल राय की, शाहरुख़ खान और कैटरीना कैफ के साथ फिल्म जीरो दिसंबर में रिलीज़ हो रही है।

इस फिल्म की कहानी एक बौने किरदार के इर्दगिर्द घूमती है।  वह हीरो बनना चाहता है।  उसकी इस जद्दोजहद में उसका प्यार एक असफल हो रही फिल्म अभिनेत्री और एक मंदबुद्धि लड़की से होता है।

फिल्म में, अभिनेत्री की भूमिका कैटरीना कैफ ने की है। जबकि, मंदबुध्दि लड़की की भूमिका अनुष्का शर्मा कर रही है।  यह भूमिका अनुष्का शर्मा को संवेदनशील अभिनेत्री साबित कर सकती है।   


कैटरीना  कैफ और जैक्विलिन फर्नॅंडेज़ खेल रहीं हैं बिल्ली बिल्ली ? - क्लिक करें 

कैटरीना कैफ और जैक्विलिन फर्नॅंडेज़ खेल रहीं हैं बिल्ली बिल्ली ?

आजकल, तमाम अख़बारों और वेब साइट्स की सुर्खियां हैं कैटरिना कैफ और जैक्विलिन फर्नांडेज के बीच की कैट फाइट।  यानि यह दोनों अभिनेत्रियां अमेरिका में सलमान खान के दाबांग टूर पर बिल्ली बिल्ली खेल रही हैं।

एक ही पेशे में  होने के बावजूद दो अभिनेत्रियों के बीच की कैटफाइट सुर्खियां पाती रहती हैं।  कैटरीना कैफ और जैक्विलिन फर्नॅंडेज़ अपवाद नहीं हैं।

खबर है कि इन दोनों अभिनेत्रियों के बीच काफी ठनी हुई  है। दोनों एक दूसरे को आँखों में आँख डाल कर देखना नहीं चाहती।

दिलचस्प बात यह है कि यह दोनों अभिनेत्रियां सलमान खान की फिल्मों की नायिकाएं रही हैं।  इनके  साथ सलमान खान की फिल्मों को बड़ी सफलता भी मिली है।

मसलनकैटरीना कैफ के साथ फिल्म टाइगर ज़िंदा है और जैक्विलिन फर्नॅंडेज़ के साथ फिल्म किक।

लेकिन, सूत्र बताते हैं कि दाबांग टूर के दौरान सलमान खान को इन दोनों बिल्लियों पर निगाहें रखनी पड़ रही है।

कहते हैं कि दोनों के होटल के कमरे काफी दूर दूर भी हैं।

यह दोनों अभिनेत्रियां अलग अलग अपनी नई बनी सखियों के साथ घूमने जाती हैं।  जैक्विलिन फर्नॅंडेज़ ने रेस ३  की डेज़ी शाह और सलमान खान की बहन अर्पिता के साथ दोस्ती बना रखी हैं।  जबकि, कैटरीना कैफ और सोनाक्षी सिन्हा साथ साथ  नज़र आते हैं।

फिलहाल, इन दोनों बिल्लियों के  बीच किसी पंजेबाज़ी की खबर नहीं है।

कैटरीना कैफ की इस साल दो बड़ी फ़िल्में रिलीज़ होनी है।  दीवाली वीकेंड पर, ७ नवंबर को, कैटरीना कैफ की अमिताभ बचन और आमिर खान के साथ फिल्म ठग्स ऑफ़ हिंदोस्थान रिलीज़ होगी।  इसके बाद, २१ दिसंबर को, आनंद एल राय निर्देशित शाहरुख़ खान और अनुष्का शर्मा के साथ फिल्म जीरो रिलीज़ होनी है। 

इस लिहाज़ से, जैक्विलिन फर्नॅंडेज़ की इस साल सिर्फ एक ही फिल्म ड्राइव रिलीज़ होनी है।  सुशांत सिंह राजपूत के साथ निर्देशक तरुण मनसुखानी की फिल्म ड्राइव ७ सितम्बर को रिलीज़ होगी। 


जहाँ तक, सोनाक्षी सिंह का सवाल है उनकी भी एक फिल्म हैप्पी फिर भाग जाएगी २४ अगस्त को प्रदर्शित होगी।  उनकी एक फिल्म कलंक अगले साल रिलीज़ होगी।  

'इंशाअल्लाह' ! क्या फिर मचेगी सलमान खान की बॉक्स ऑफिस पर 'धूम' ? - क्लिक करें


'इंशाअल्लाह' ! क्या फिर मचेगी सलमान खान की बॉक्स ऑफिस पर 'धूम' ?

इस टाइटल में सलमान खान की दो फिल्मों के नाम छुपे हैं।

हालाँकि, इस समय यह दो नाम आधिकारिक तौर पर नहीं है।  लेकिन, किसी स्टार की हाइप के लिहाज़ से इन दो टाइटलों की अहमियत है।

सलमान खान की दो फिल्मों के यह टाइटल एक के बाद एक दूसरे दिन मुंबई के अख़बारों की सुर्खियां बने हैं।

पहले खबर आई कि सलमान खान और आदित्य चोपड़ा, टाइगर ज़िंदा है कि सफलता को आगे भी बरकरार रखना चाहते हैं।  इसलिए, यह दोनों यशराज फिल्म्स की हिट धूम फ्रैंचाइज़ी की फिल्म धूम ४ करना  चाहते हैं।

यह भी बताया गया कि इस फिल्म के बारे में फैसला सलमान खान की  रेस ३ के पहले ले लिया गया था।

लेकिन, बाद में आदित्य चोपड़ा के खेमे से इंकार आया कि जब तक धूम ४ की स्क्रिप्ट तैयार नहीं हो जाती, कोई फैसला नहीं लिया जा सकता।

अब ताज़ा खबर यह आई है कि संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म किसी रणबीर सिंह या शाहरुख़  खान के साथ नहीं, बल्कि सलमान खान के साथ होगी।

सलमान खान और संजय लीला भंसाली ने सांवरिया (२००७) के  बाद किसी फिल्म में काम नहीं किया है।

सलमान खान के द्वारा गुज़ारिश का  मज़ाक उड़ाए जाने के बाद, इन दोनों के सम्बन्ध ज़्यादा तनावपूर्ण हो  जाने की खबर आई थी।

लेकिन, इस  घोषणा से सब ठीक होता नज़र आ रहा है।

सलमान खान के साथ, संजय लीला भंसाली की फिल्म का टाइटल इंशाअल्लाह होगा।  इस फिल्म की शूटिंग फिल्म भारत की शूटिंग पूरी होने के बाद शुरू होगी।  यह फिल्म ईद २०२० पर रिलीज़ होगी।

लेकिन, यह ऐलान भी बहुत पुख्ता नहीं लगता।  जब तक कि स्वयं भंसाली प्रोडक्शंस  आधिकारिक रूप से इसका ऐलान न कर दे।
ऐसा लगता है कि रेस ३ को अपेक्षित सफलता न मिलने के गम को भुलाने के लिए यह ऐलान किये जा रहे हैं।

इस प्रकार के ऐलानों से किसी एक्टर की फिल्मों के प्रति दर्शकों की उत्सुकता का अंदाज़ा भी लग जाता है।  यानि कोई असफलता उस एक्टर को कितना प्रभावित कर सकी है।

धूम ४ और इंशाअल्लाह टाइटल इसी प्रकार के ऐलान लगते हैं।

इसलिए, यशराज फिल्म के आदित्य चोपड़ा कर भंसाली प्रोडक्शंस के संजय लीला भंसाली के आधिकारिक ऐलान का इंतज़ार करना ज़्यादा ठीक होगा।

जॉन अब्राहम और मनोज बाजपेई की फिल्म सत्यमेव जयते का ट्रेलर - क्लिक करें