Friday 2 November 2018

सलमान खान को सताए भारत की लम्बाई


सलमान खान को भारत की लम्बाई की चिंता सता रही है। अली अब्बास ज़फर निर्देशित तथा सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ, दिशा पाटनी, तब्बू, सुनील ग्रोवर और जैकी श्रॉफ की भूमिका वाली यह फिल्म ७० साल के काल खंड में फैली हुई है। भारत की आज़ादी से लेकर आज तक के सलमान खान के चरित्र का फिल्म में चित्रण हुआ है। ऐसे में इस फिल्म को लम्बा होना ही था।  खबर है कि भारत की लम्बाई तीन घंटे से ज़्यादा की हो गई है।

फिल्म लम्बी क्यों !  
ऐसा होना स्वाभाविक भी था। फिल्म में तमाम फ्लैशबैक हैं। ढेरों स्टार हैं। उन सभी के साथ न्याय भी होना है। सलमान खान की फिल्म है तो नाच-गाने होंगे ही।  ऐसे में लम्बाई को नियंत्रित कर पाना किसी निर्देशक के वश की बात नहीं है। जिस कोरियाई फिल्म ओड टू माय फादर की रीमेक फिल्म  भारत  है, वह सिर्फ २ घंटा ६ मिनट लम्बी थी। ज़ाहिर है कि कारण चाहे जो हों, भारत ज्यादा लम्बी हो गई है।


सलमान खान की लम्बी फ़िल्में 
अमूमन सलमान खान की फ़िल्में अपेक्षाकृत लम्बी होती है।  उनकी पिछली दो फ़िल्में टाइगर ज़िंदा है और सुल्तान की लम्बाई क्रमशः २ घंटा ४१ मिनट और २ घंटा ५० मिनट थी।  इस लिहाज़ से, यह तो कहा जा सकता है कि सलमान खान की लम्बी फ़िल्में भी लंबा बिज़नेस कर जाती हैं। लेकिन, ३ घंटे से ज़्यादा का समय बहुत होता है।

ज़्यादा शो चाहिये 
सलमान खान की फिल्म बेहद महँगी होती है। इसे कवर करने के लिए ज़्यादा से ज़्यादा शो की दरकार होगी। तीन घंटे से ज़्यादा लम्बाई की फिल्मों के पांच से ज़्यादा शो चला पाना संभव नहीं हो पाता। इतनी कम संख्या में शो फिल्म की कॉस्ट निकाल पाने में मददगार नहीं होंगे।  फिल्म की टिकट दरें बढ़ाने का मतलब सलमान खान के दर्शकों को फिल्म से दूर रखना है। सलमान खान का ज़्यादा दर्शक निम्न माध्यम वर्ग और माध्यम वर्ग से आता है। बढ़ी टिकट दरें उनके जेब पर भारी पड़ेंगी।


लम्बी फिल्मे नुकसान लम्बा 
एक बात और भी।  लम्बी फिल्मे नुकसानदेह भी होती हैं, ख़ास तौर  पर अगर वह दर्शकों का अच्छा मनोरंजन नहीं कर पाती।  ऐसे में सिनेमाघरों से बाहर निकलते दर्शकों की खराब प्रतिक्रिया फिल्म को मिलती है। फिल्म जल्दी बैठ जाती है।  सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट और रेस ३ की लम्बाई क्रमशः २ घंटा ५१ मिनट और २ घंटा ४० मिनट थी।  दर्शकों की खराब प्रतिक्रिया ने फिल्मों का भट्टा बैठाल दिया।

क्या हो ठीक लम्बाई ! 
इसे देखते हुए ही सलमान खान फिल्म भारत की लम्बाई ३ घंटे से ज़्यादा के बजाय २ घंटा ४५ मिनट तक रखना चाहते हैं।  सलमान खान की फिल्म एक था टाइगर २ घंटा १३ मिनट और किक २ घंटा २६ मिनट लम्बी थी और सुपरहिट हुई थी।  इसलिए, भारत पर एडिटर की कैंची चलनी है। 

शाहरुख़ खान ने मनाया  बर्थडे, रिलीज़ होगा जीरो  ट्रेलर  - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

शाहरुख़ खान ने मनाया बर्थडे, रिलीज़ होगा जीरो ट्रेलर


आज बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले अभिनेता शाहरुख़ खान का जन्म दिन है।  वह आज ५३ साल के हो गए। खान ने अपने जन्मदिन का जश्न रात से ही मानना शुरू कर दिया था।

उन्होंने, अपनी २७ साल से बीवी गौरी खान को केक खिलाया और खाया।  मन्नत के बाहर खड़े अपने प्रशंसकों का अभिवादन किया।  उनका हाथ हिला कर शुक्रिया जताया।  इसके बाद वह अपने तीन बच्चों के साथ मोनो डील  खेलने में व्यस्त हो गए। 



आज उनकी २१ दिसंबर को प्रदर्शित होने जा रही फिल्म जीरो का ट्रेलर रिलीज़ होने वाला है।  यह ट्रेलर उनके जन्मदिन के जश्न के साथ रिलीज़ किया जायेगा।  यह जश्न शुरू हो चुका है।  लेकिन, ट्रेलर रिलीज़ होने में थोड़ी देर है।

इस लिए शाह रुख खान ने अपनी फिल्म जीरो का एक पोस्टर पोस्ट कर आभार जताया है। इस पोस्टर में शाह रुख खान नोटों की माला पहने सन्नाटी सड़क के बीचोबीच खड़े हुए हैं।  उन्होंने पटरेदार जांघिया पहन रखी है और पैरों में हवाई चप्पल है। 



उत्तराखंड में शुरू हुई सड़क २ की शूटिंग - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

उत्तराखंड में शुरू हुई सड़क २ की शूटिंग


विशेष फिल्म्स की फिल्म सड़क २ की शूटिंग, आज से उत्तराखंड में शुरू हो गई।

सड़क २, महेश भट्ट निर्देशित फिल्म सड़क (१९९१) की सीक्वल फिल्म है। इस फिल्म में, महेश भट्ट की बेटी पूजा भट्ट ने संजय दत्त के साथ मुख्य भूमिका की थी।  यह फिल्म एक टैक्सी ड्राइवर रवि यानि संजय दत्त और एक वेश्या पूजा यानि पूजा भट्ट के रोमांस की कहानी थी।  फिल्म का संगीत सुपर हिट साबित हुआ था।


सड़क २ में, यह दोनों अपनी अपनी रवि और पूजा की भूमिकाये कर रहे हैं।

इस फिल्म में, युवा रोमांस पूजा भट्ट की छोटी बहन २५ साल की आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर के साथ बिखेरेंगी।

इस फिल्म की खासियत केवल यह नहीं होगी कि फिल्म में २७ साल बाद संजय दत्त और पूजा भट्ट की जोड़ी बन रही है।



इस फिल्म से, सनम तेरी कसम (२०००) के बाद पूजा भट्ट और कारतूस (१९९९) के बाद महेश भट्ट की बतौर निर्देशक वापसी हो रही है।

निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट इस फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड के औली, नीति, माणा, त्रिजुगीनारायण, मानसरोवर, आदि इलाकों में कर सकते हैं।  बेशक फिल्म में देहरादून और मसूरी होगी ही। 


पूजा भट्ट ने, फिल्म सड़क २ की शूटिंग की शुरुआत की खबर अपने सोशल अकाउंट में लोकेशन के चित्र पोस्ट का दी। इन चित्रों में, पूजा भट्ट अपने पिता महेश भट्ट के साथ लोकेशन पर अपने हेलीकॉप्टर के पास कड़ी नज़र आ रही हैं। 


यह फिल्म २५ मार्च २०२० को रिलीज़ होगी।

सेल्जबरी ऑस्ट्रिया की बर्फीली पहाड़ियों में 'जूंगा के लिए सायेशा की थंडर थाइ  - क्लिक करें 

Thursday 1 November 2018

सेल्जबरी ऑस्ट्रिया की बर्फीली पहाड़ियों में 'जूंगा के लिए सायेशा की थंडर थाइ



आज ४५ साल की हो गई ऐश्वर्या राय बच्चन  - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

आज ४५ साल की हो गई ऐश्वर्या राय बच्चन







फैशन इन्फर्नो का फैशन बाजार  - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

फैशन इन्फर्नो का फैशन बाजार


फैशन इन्फर्नो द्वारा ऑनलाइन ब्रैंड्स को ऑफ़लाइन स्पेस में लेके आया गया जहा ब्रैंड्स और डिजाइनरों के लिए दुनिया भर में उनके संग्रह को दिखाने के लिए फैशन बाजार का आयोजन किया गया।


फैशन इन्फर्नो की फाउंडर शीला तिरुचि और एमटीवी इंडिया की अगली टॉप मॉडल आकृति आनंद द्वारा आयोजित किया गया। इस फैशन इन्फर्नो फैशन बाजार का आयोजन अँधेरी के मूनशाइन कैफ़े और बार में किया गया। यहाँ कई किफायती ऑनलाइन और ऑफलाइन फैशन ब्रांड्स एक साथ एक ही छत के नीचे इकठा हुए थे। जिसके जरिये फैशन इन्फर्नो फैशन बाजार में ब्रांड और ग्राहकों के बीच सीधा संपर्क बन सके।



फैशन इन्फर्नो के फैशन बाजार में ग्लैमर और फैशन उद्योग से मांसी मोघे (मिस. दिवा २०१३ ), आईरिस मैटी, गीता हांडा, केन फर्न्स, ताहिर, आकाश दडलानी, अजय सिंह, हंसा, अक्षिता अग्निहोत्री, आशीष और इल्दा, अज़ीज़ ज़ी, शाकिर शैख़, दीपशिखा नागपाल, डीजे शेज़्वूद, सारू मैनी, विनोद सिंह, राकेश पॉल, विवेक गणपति, साइबा, आदि उपस्थित थे।  


जेनिफ़र फ्रेंक्लिन का म्यूजिक विडियो ऐ दिल कमला - क्लिक करें 

जेनिफ़र फ्रेंक्लिन का म्यूजिक विडियो ऐ दिल कमला