Wednesday 29 December 2021

Zee Tv पर स्वर्ण स्वर भारत

 


ज़ी टीवी हमेशा एक ट्रेंडसेटर रहा है, जिसने रियलिटी टेलीविजन के इतिहास में कई पहल की हैं। अब एक बार फिर यह चैनल अपनी तरह का अनोखा भक्ति गायन रियलिटी शो ‘स्वर्ण स्वर भारत‘ लेकर आ रहा है।


यह शो भारतीय मूल्यों का उत्सव मनाएगा और कुछ रोचक एवं अपनी-सी लगने वाली कहानियों के एक अनोखे संगम के जरिए हमें अपनी जड़ों तक ले जाएगा, जिन्हें अंतरे और भावपूर्ण भक्ति संगीत के माध्यम से सामने लाया जाएगा, और जो देश की आबादी के दिलों तक पहुंचेगी।


फैथम पिक्चर्स और कैलासा एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा प्रोड्यूस किया गया ‘स्वर्ण स्वर भारत‘, माननीय प्रधानमंत्री की नेक पहल ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव‘ - भारत की आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर एक विनम्र योगदान है।


यह कार्यक्रम दुनिया भर में हमारी समृद्ध संस्कृति का उत्सव मनाएगा। इस शो में जाने-माने कवि डॉ. कुमार विश्वास, मशहूर सिंगर्स पद्मश्री कैलाश खेर और पद्मश्री सुरेश वाडकर जजों के रूप में नजर आएंगे, जो कंटेस्टेंट्स की परफॉर्मेंस को सुर,भाव और सार की कसौटी पर परखेंगे। पॉपुलर एक्टर रवि किशन इस शो के होस्ट के रूप में नजर आएंगे।

जहां इस शो ने अपनी शुरुआत से पहले ही देशभर में चर्चा छेड़ दी है, वहीं इसके एक शुरुआती एपिसोड में स्वामी रामदेव विशेष अतिथि बनकर आएंगे और इस शो की शोभा बढ़ाएंगे। इस शो में आकर वे विस्तार से बताएंगे कि कैसे आने वाले वर्षों में हमारा देश और शक्तिशाली बनेगा। भारतीय संस्कृति और भारतीय संगीत की जड़ों को लेकर उनके विचार आंखें खोल देने वाले होंगे!

No comments:

Post a Comment