Tuesday 20 July 2021

अजय देवगन के रूद्र के साथ एषा देओल !



धर्मेन्द्र और हेमा मालिनी की बड़ी बिटिया एषा देओल की सेलुलोइड पर वापसी होने जा रही है। ३९ साल की एषा देओल तख्तानी की वापसी किसी फिल्म नहीं बल्कि वेब सीरीज से हो रही है।


लूथर की रीमेक - एषा देओल अभिनेता अजय देवगन के साथ वेब सीरीज रूद्र: द एज ऑफ़ डार्कनेस में दिखाई देंगी। रूद्र इन दोनों की ही पहली वेब सीरीज है। यह सीरीज डिज्नी प्लस हॉट स्टार के लिए इदरीस एल्बा अभिनीत  ब्रितानी क्राइम थ्रिलर सीरीज लूथर का अधिकारिक रूपांतरण है।


युवा और सन्डे में साथ - जहाँ तक साथ अभिनय का प्रश्न है अजय देवगन और एषा देओल ने एलओसी कारगिल, युवा, मैं ऐसा ही हूँ, इंसान, काल और सन्डे जैसी फ़िल्में साथ साथ की हैं। सन्डे २००८ में प्रदर्शित हुई थी। इस लिहाज़ से यह दोनों १३ साल बाद एक साथ कैमरा का सामना करेंगे।


व्यस्त अजय देवगन - एषा देओल के पास जहाँ फिल्मों की कमी है, वहीँ अजय देवगन आज के सबसे व्यस्त सितारे हैं। उनकी एक फिल्म भुज द प्राइड ऑफ़ इंडिया, १३ अगस्त को डिज्नी प्लस हॉट स्टार से स्ट्रीम होगी।


ख़ास मेहमान अजय - अजय देवगन की रोहित शेट्टी और एसएस राजामौली की फिल्मों में ख़ास मेहमान भूमिकाये हैं । रोहित शेट्टी की पुलिस फिल्म सूर्यवंशी में बाजीराव सिंघम की भूमिका कर रहे हैं। आर आर आर में वह रामचरण और जूनियर एनटीआर के चरित्रों के गुरु की भूमिका में हैं।


केंद्रीय भूमिकाये - मैदान, थैंक गॉड और मेडे उनकी अन्य फ़िल्में हैं, जिनमे उनका चरित्र केंद्रीय है। रूद्र : द एज ऑफ़ डार्कनेस की शूटिंग मुंबई में होगी। 


No comments:

Post a Comment