Thursday 15 July 2021

'द ग्लोबल देसी' से प्रभावित उषा उत्थुप

 


पद्मश्री गायिका उषा उत्थुप का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है. वह संगीत जगत में अपनी अनोखी आवाज़ के लिए पहचानी जाती हैं। सत्रह भारतीय और 8 विदेशी भाषाओं में गीत गा चुकीं ऊषा उत्थुप को पुस्तकें पढ़ने का भी बेहद शौक है. कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्लेटफॉर्म पर परफॉर्म कर चुकीं ऊषा उत्थुप अब तक कई किताबें पढ़ चुकी हैं. पर उन्हें द ग्लोबल देसी नामक बुक बेहद दिलचस्प लगी। पसंदीदा लेखक संदीप भुटोरिया की किताब पढ़कर उषा उनकी किताब की विशेषता और उनके लेखन से काफी प्रभावित हुयी हैं। इसीलिए उषा उत्थुप ने पुस्तक की प्रस्तावना भी लिखी हैं।

 

बॉलीवुड की पॉप क्वीन उषा उत्थुप कहती हैं, “द ग्लोबल देसी, संदीप (भूटोरिया) के लिए यह बुक काफी दिल के करीब हैं;  और साथ ही यह हमारे संस्कृति को मानव जाती  के लिए ज्ञात और सबसे पुरानी तथा सबसे शानदार संस्कृति में से एक बनाता हैं। दुनिया की सबसे बेहतरीन पेशकश को दर्शाती हैं।"

 

जब हमने भुटोरिया से इस पुस्तक को लिखने के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा, "मुझे यात्रा करना बेहद पसंद हैं स्पेशली नयी संस्कृति को डिस्कवर करना और नयी संस्कृति की खोज करना चूँकि मुझे अलग अलग लोगो से बात करना पसंद  हैं। मैं जहाँ भी घूमने जाता हूँ वहा पे अपने दिल में भारत को साथ लिए चलता  हूं।"

No comments:

Post a Comment