Monday 19 July 2021

बच्चों की फिल्म में बच्चों का रोमांस!



अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर की निर्माता के रूप में पहली फिल्म वीरे दी वेडिंग २०१८ में प्रदर्शित हुई थी। इस फिल्म में रंधीर कपूर और बबिता की बेटी करीना कपूर के साथ अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर नायिका की भूमिका में थी। शशांक घोष की इस फिल्म को सफलता मिली थी।


अब रिया कपूर दूसरी फिल्म का निर्माण करने जा रही हैं, तो इसमे उनके भाई हर्षवर्द्धन कपूर को नायक बनाया गया है।


इस रोमांस कॉमेडी फिल्म में, हर्षवर्द्धन दूसरे एक्टर कबीर बेदी की बेटी पूजा की बेटी अलिया एफ के साथ रोमांस करेंगे।


अलिया का फिल्म डेब्यू पिछले साल रिलीज़ फिल्म जवानी जानेमन से हुआ था।


मिर्जया और भावेश जोशी सुपर हीरो जैसी गंभीर विषयों वाली फिल्म करने वाले हर्षवर्द्धन को रिया की फिल्म में रोमांस के साथ साथ हास्य भी करना है।


रिया की उम्मीद है कि उनकी फिल्म भाई की इमेज में बड़ा बदलाव कर पायेगी!

No comments:

Post a Comment