Saturday 12 February 2022

पेशवा के फैसले के खिलाफ क्यों काशीबाई ?

 

ज़ी टीवी के ऐतिहासिक धारावाहिक काशीबाई बाजीराव बल्लाळ में मराठा साम्राज्य की सबसे प्रतिष्ठित महिलाओं में से एक काशीबाई बाजीराव बल्लाळ की भूली हुई कहानी दिखाई जा रही है।



यह शो अपनी शुरुआत से ही दर्शकों का दिल जीत रहा, जहां नन्हीं काशीबाई (आरोही पटेल) और बाजीराव (वेंकटेश पांडे) की जोड़ी देश भर में खूब पसंद की जा रही है।



आने वाले एपिसोड्स में दर्शक देखेंगे कि किस तरह काशीबाई एक गद्दार को फांसी देने के फैसले का विरोध करती हैं और बालाजी को अपना पक्ष समझाती हैं।



पेशवा की सातारा यात्रा कई मुश्किलों और चुनौतियों से भरी थी। दरअसल, उनकी हत्या के लिए एक जाल बिछाया गया था। एक गुप्तचर की मदद से काशी को इस शातिर योजना के बारे में पता चल जाता है। पेशवा की सलामती की फिक्र में वो बाजीराव के पास जाती हैं और उन्हें इस बारे में बताती हैं क्योंकि बाजीराव के जरिए ही वो उनके पिता की जान बचा सकती हैं। फिर बाजीराव के सैनिक उस गद्दार को पकड़ लेते हैं और उसे हवेली लाया जाता है, जहां उसे फांसी देने का फैसला सुनाया जाता है। 


स षड्यंत्र को लेकर उत्सुक बाजीराव को यह जानकर आश्चर्य होता है कि असल में उस गद्दार की पत्नी ने ही काशी से इस षड्यंत्र के बारे में बताया था। इस बीच, इस फैसले के बाद उस गद्दार की पत्नी अपने पति के लिए दया की फरियाद करती है और उसकी जिंदगी की भीख मांगती हैं।



अपने दिल में दया की भावना लिए काशी एक समर्पित पत्नी को अपने पति के लिए फरियाद करते नहीं देख पातीं और बाजीराव के द्वारा सुनाए गए फैसले का विरोध करती हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि काशी के इस फैसले पर बाजीराव की क्या प्रतिक्रिया होगी।

No comments:

Post a Comment