Showing posts with label Aditya Roy Kapoor. Show all posts
Showing posts with label Aditya Roy Kapoor. Show all posts

Monday 3 December 2018

ऐलान से पहले ही अनुराग बासु की कॉमेडी



कुछ समय पहले, यह खबरे थी कि अनुराग बासु, अपनी २००७ की फिल्म लाइफ इन अ मेट्रो का सीक्वल बनाने  जा रहे हैं।  इस फिल्म के लिए कुछ कलाकारों के नामों का  खुलासा भी हुआ था।  इसके अलावा, फिल्म के बारे में ज़्यादा कुछ नहीं मालूम हो सका था।

लेकिन, अब  पता चला है कि अनुराग बासु की फिल्म लाइफ इन अ मेट्रो का न तो सीक्वल होगी, न ही इसकी मूल फिल्म से कोई निकटता ही होगी।  यह मोटा मोटी ही २००७ की फिल्म के करीब होगी। यह फिल्म मूल फिल्म की तरह खालिस रोमांटिक भी नहीं होगी।  बल्कि यह कॉमेडी स्किट टाइप की फिल्म होगी।

इस फिल्म में अभिषेक बच्चन के अलावा राजकुमार राव, आदित्य रॉय कपूर और फातिमा सना शैख़ को मेट्रो में सवार कर लिया गया है।


सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस सीक्वल फिल्म का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन, अनुराग बासु अपनी फिल्म का एक शिड्यूल कलकत्ता में पूरा भी कर लाये हैं।  सूत्र बताते हैं कि इस शूट में अभिषेक बच्चन की ही भागीदारी थी।

है न मज़ेदार कि कोई फिल्म बिना ऐलान के एक शिड्यूल शूट भी हो जाए।  अब इस फिल्म का आधिकारिक ऐलान जल्द ही किया जाएगा। फिल्म के अगले साल किसी तारिख को रिलीज़ होने की संभावना है।

यहाँ बताते चले कि लाइफ इन अ मेट्रो के पहले हिस्से में कोंकणा सेन शर्मा, इरफ़ान खान, शरमन जोशी, कंगना रनौत, शिल्पा शेट्टी, शाइनी आहूजा, धर्मेंद्र, नफीसा अली और केके मेनन जैसी बड़ी स्टार कास्ट थी।

इस फिल्म की ओपनिंग बड़ी साधारण रही थी। लेकिन, फिल्म को मौखिक प्रचार मिला। सिनेमाघरों से निकलते दर्शकों ने फिल्म को सराहा और दुबारा देखा।

नतीजे के तौर पर ९ करोड़ में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड २४ करोड़ से अधिक का कारोबार किया।  यह २००७ की २६वा सबसे अधिक कारोबार करने वाली फिल्म बनी।   


जब शादी के संगीत में चौंक पड़ा प्रियंका चोपड़ा का परिवार !- पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Friday 2 November 2018

उत्तराखंड में शुरू हुई सड़क २ की शूटिंग


विशेष फिल्म्स की फिल्म सड़क २ की शूटिंग, आज से उत्तराखंड में शुरू हो गई।

सड़क २, महेश भट्ट निर्देशित फिल्म सड़क (१९९१) की सीक्वल फिल्म है। इस फिल्म में, महेश भट्ट की बेटी पूजा भट्ट ने संजय दत्त के साथ मुख्य भूमिका की थी।  यह फिल्म एक टैक्सी ड्राइवर रवि यानि संजय दत्त और एक वेश्या पूजा यानि पूजा भट्ट के रोमांस की कहानी थी।  फिल्म का संगीत सुपर हिट साबित हुआ था।


सड़क २ में, यह दोनों अपनी अपनी रवि और पूजा की भूमिकाये कर रहे हैं।

इस फिल्म में, युवा रोमांस पूजा भट्ट की छोटी बहन २५ साल की आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर के साथ बिखेरेंगी।

इस फिल्म की खासियत केवल यह नहीं होगी कि फिल्म में २७ साल बाद संजय दत्त और पूजा भट्ट की जोड़ी बन रही है।



इस फिल्म से, सनम तेरी कसम (२०००) के बाद पूजा भट्ट और कारतूस (१९९९) के बाद महेश भट्ट की बतौर निर्देशक वापसी हो रही है।

निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट इस फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड के औली, नीति, माणा, त्रिजुगीनारायण, मानसरोवर, आदि इलाकों में कर सकते हैं।  बेशक फिल्म में देहरादून और मसूरी होगी ही। 


पूजा भट्ट ने, फिल्म सड़क २ की शूटिंग की शुरुआत की खबर अपने सोशल अकाउंट में लोकेशन के चित्र पोस्ट का दी। इन चित्रों में, पूजा भट्ट अपने पिता महेश भट्ट के साथ लोकेशन पर अपने हेलीकॉप्टर के पास कड़ी नज़र आ रही हैं। 


यह फिल्म २५ मार्च २०२० को रिलीज़ होगी।

सेल्जबरी ऑस्ट्रिया की बर्फीली पहाड़ियों में 'जूंगा के लिए सायेशा की थंडर थाइ  - क्लिक करें 

Thursday 20 September 2018

सड़क २ से होगी महेश भट्ट की बतौर निर्देशक वापसी !

आज, फ़िल्मकार महेश भट्ट ७० साल के हो गए।

अपने जन्मदिन की खुशियां मनाने के साथ साथ, महेश भट्ट ने अपने प्रशंसकों के लिए आश्चर्यचकित कर देने वाली ख़ुशी दी। उन्होंने, फिल्म सड़क २ बनाये जाने का ऐलान किया।

महेश भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म सड़क, १९९१ की सुपरहिट फिल्मों में शुमार की जाती हैं।  इस फिल्म में संजय दत्त, पूजा भट्ट और सदाशिव अमरापुरकर ने मुख्य भूमिका की थी।

इसी फिल्म के सीक्वल बनाये जाने की खबरें कुछ समय से मीडिया में पसरी हुई थी।

सड़क २ में, संजय दत्त (रवि) और पूजा भट्ट (पूजा) के किरदारों के अलावा दूसरे किसी किरदार का ऐलान नहीं  किया गया था।  बाद में यह तो साफ हुआ कि इस फिल्म मैं युवा रोमांस आलिया भट्ट पैदा करेंगी। लेकिन, आलिया के जोड़ीदार का खुलासा नहीं हुआ था।

आज यह भी साफ़ हो गया कि संजय दत्त और पूजा भट्ट की प्रौढ़ जोड़ी के साथ युवा रोमांटिक जोड़ा आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर का होगा। आदित्य रॉय कपूर ने, आलिया भट्ट की फिल्म डिअर ज़िन्दगी (२०१६) में स्पेशल अपीयरेंस किया था। वह, सितारा बहुल फिल्म कलंक में संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, सोनाक्षी सिन्हा, वरुण धवन और आलिया भट्ट के साथ लिए गये हैं। सड़क २ में वह शायद पहली बार, आलिया भट्ट के साथ रोमांस करते नज़र आएंगे।

"आज की सबसे  चौंकाने वाली खबर यह थी कि सड़क २ का निर्देशन महेश भट्ट करेंगे।  इस प्रकार से, महेश भट्ट की निर्देशक तौर पर वापसी हो रही है।  उनकी निर्देशित पिछली फिल्म कारतूस १९९९ में रिलीज़ हुई थी।  इस फिल्म के बाद से, महेश भट्ट फिल्म निर्माण और लेखन तक ही सीमित रह गए थे।"

इस प्रकार से, महेश भट्ट १९ साल बाद निर्देशन में वापसी करेंगे अपनी दो बेटियों पूजा और आलिया को निर्देशन के साथ।  यह  फिल्म २५ मार्च २०२० को प्रदर्शित की जाएगी। 

Monday 2 July 2018

कैटरीना कैफ चाहे फिफ्टी प्लस हीरो

बॉलीवुड गलियारों से खबर है कि कैटरीना कैफ ने आदित्य रॉय कपूर के साथ एक रोमांटिक फिल्म को न बोल दी है।

आदित्य रॉय कपूर, वह शख्स हैं, जिनके साथ कैटरीना कैफ ने न केवल फितूर जैसी फिल्म की थी, बल्कि रणबीर कपूर के साथ टूट के बाद शांति भी पाई थी। उस समय इन दोनों के रोमांस की खबरें गर्म हुई थी। उस दौरान आदित्य रॉय कपूर अपने दोस्त रणबीर कपूर की पार्टी में जाने के बजाय कैटरीना कैफ के साथ डिनर कर रहे थे।

ऐसे में, ऐसे गहरे संबंधों को भूल रील लाइफ रोमांस को न कहना चौंकाऊ लगता है।

लेकिन, ध्यान रहे कि आदित्य रॉय कपूर ने कैटरीना के साथ डिनर खाने के बावजूद उनसे रोमांस की खबरों को नकार दिया था।

फितूर के फ्लॉप होने के बाद तो कैटरीना कैफ आदित्य से बिलकुल उदासीन हो गई।

दावा किया जा रहा है कि कटरीना कैफ, जब फिफ्टी प्लस के हीरो के साथ फिल्म करती है तो वह फिल्म हिट हो जाती है, जबकि हमउम्र या कमउम्र एक्टर के साथ रोमांस दर्शकों का मूड खराब कर देता है।

उनकी हमउम्र सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म बार बार देखो और आदित्य रॉय कपूर के साथ फिल्म फितूर फ्लॉप हुई थी।

लेकिन, इस दावे में दम नहीं लगता।

उन्होंने हमउम्र इमरान खान और अली ज़फर के मेरे ब्रदर की दुल्हन जैसी हिट फिल्म दी है। 

अलबत्ता, उनकी ज़्यादातर फ़िल्में फिफ्टी प्लस के एक्टर के साथ ही बनी और सफल हुई हैं।

ऐसा लगता है कि कैटरीना कैफ जिम्मेदारी लेने से घबराती हैं। उन्हें नए एक्टर के साथ असफल फिल्म डराती है।

इसीलिए, वह इस समय बीस साल बड़े आमिर खान की फिल्म ठग्स ऑफ़ हिन्दुस्थान और शाहरुख़ खान की फिल्म जीरो में अभिनय कर रही हैं।

उनके सलमान खान के साथ यशराज फिल्म्स की हिट फ्रैंचाइज़ी धूम की चौथी फिल्म साइन करने की भी खबर है।  


क्या दूसरी बार टॉयलेट में प्रेम कथा करेंगे अक्षय कुमार -  पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Wednesday 11 January 2017

लिव-इन रिलेशनशिप को आदित्य और श्रद्धा का ओके जानू

अभिनेता आदित्य रॉय कपूर और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपनी आगामी फिल्म ओके जानू का प्रमोशन बड़े जोरशोर  से कर  रहे  है। यह फिल्म लिवइन रिलेशनशिप पर आधारित है।  इस जोड़ी की यह दूसरी फिल्म है।  इनकी एक साथ पहली फिल्म आशिक़ी २ ने बॉक्स ऑफिस पर १०० करोड़ का आंकड़ा खड़ा किया था।  पेश है श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर से एक खास बातचीत -
क्या आप ओके जानू के मूल विचारो से खुद को रिलेट करते हैं ?
श्रद्धा कपूर- समय के साथ कई चीज़े बदल जाती हैं। आज कल लोग किसी भी  तरह का कमिटमेंट करने से डरते है। मैं भी कुछ ऐसा ही महसूस करती हूँ।  मैं भी यह करने में सक्षम हूँ। यह एक प्रचलित दुविधा है। हमारे  माता पिता  को  यह  निर्णय  लेने  में  ज़्यादा  समय  नहीं  लगा  था  कि  उन्हें  किसके  साथ  अपनी  ज़िन्दगी  बितानी है, पर  अब की जेनरेशन किसी भी  रिलेशनशिप में कदम रखने से पहले बहुत सोचती है। अब हम सबसे पहले अपने बारे में सोचते हैं।
आदित्य रॉय कपूर -इसी वजह से  हमारी फिल्म बहुत ही रेलेवेंट है। लिव इन रिलेशनशिप में बृद्धि होने के कारण राइटर्स इस मुद्दे पर लिख रहे हैं। मेरे कई दोस्त काफी समय से लीविंग रिलेशन शिप में रह रहे हैं। 
प्रश्न -- आज भी पेरेंट्स लिविंग रिलेशनशिप के खिलाफ है ?
आदित्य - यह बात सच है की आज भी कई पेरेंट्स अपने बच्चो को लिविंग रिलेशनशिप की अनुमति नहीं देते। मुझे खुद भी इसके फायदे और नुकसान के बारे में जानकारी नहीं है, क्योंकि मैं खुद कभी लिविंग रिलेशनशिप में नहीं रहा हूँ। पर मैंने अपने कुछ दोस्तों को देखा है, जो लिव इन में रह रहे थे पर अब उनके रिश्ते खत्म होने की कगार पर हैं। वही दूसरी और मेरे कुछ ऐसे भी दोस्त है जो काफी समय से लिव इन में हैं और वे खुश भी हैं। शादी यह तो इंसानो द्वारा बनाया गया कांसेप्ट है। हर कोई इसे अमल करे यह जरूरी नहीं। मैं शादी में विश्वास करता हूँ।  मगर हर शादी सफल हो यह ज़रूरी नही। 
श्रद्धा कपूर -- मेरी एक फ्रेंड की माँ ने उसे शादी से पहले अपने पार्टनर के साथ लिव इन रिलेशन में रहने की सलाह दी। कुछ माता पिता  स्वतंत्र विचारोंवाले होते हैं। 
प्रश्न- अगर  आप  को  अपना  पाटनर  मिल गया तो क्या आप ओके जानू की तरह इस रिश्ते को निभाएंगे ? 
श्रद्धा कपूर -जब मैं उस व्यक्ति से मिलूंगी जिससे मैं प्यार करती हूँ और उसके साथ समय बिताना चाहती हूँ तो  मुझे  उसके  साथ लीव इन में रहने में कोई दिक्कत नहीं। 
प्रश्न - अगर आप के माता पिता इस बात से राजी नहीं हुए तो ?
श्रद्धा कपूर - मेरे माता पिता मुझे लेकर  बहुत प्रोटेक्टिव  हैं। मैं  उनके  लिए  हमेशा उनके लिए एक  छोटी सी बच्ची हूँ। मेरी ख़ुशी उनके लिए बहुत मायने रखती है। 
आदित्य रॉय कपूर  - हमें हमारे पेरेंट्स को नाराज़  ही क्यों करें।  हमारे  माता  पिता  खुश ही  होंगे, जब   उन्हें यह  पता  चलेगा  की उनके बच्चे इस डिसीजन से खुश हैं।