Thursday 20 September 2018

कंगना रनौत से पत्रलेखा का पंगा ?

अश्विनी अय्यर तिवारी की फिल्म पंगा से अभिनेत्री पत्रलेखा के निकल जाने की खबर है।

चूंकि, पिछले दिनों ही, कंगना रनौत से कथित विवाद के कारण, अभिनेता सोनू सूद फिल्म मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ़ झाँसी से बाहर हो गए थे।

अश्विनी अय्यर तिवारी की फिल्म पंगा की नायिका  भी कंगना रनौत ही हैं। इसलिए, पत्रलेखा के बाहर होने का ठीकरा उन पर ही फोड़ा जा रहा है।

कहा जा रहा है कि कंगना रनौत के कारण पत्रलेखा ने पंगा छोड़ दी।

जबकि, वास्तविकता दूसरी है।  दरअसल, पत्रलेखा के पंगा से बाहर निकलने के पीछे राजकुमार राव है।  उन्होंने अपनी दिलरुबा पत्रलेखा को सलाह दी कि वह पंगा से निकल जाएँ।  कंगना रनौत की मौजूदगी में पत्रलेखा, वह सुर्खियां नहीं पा सकती।

खुद राजकुमार राव भी कंगना रनौत की फिल्म क्वीन में काम कर, उनके किरदार के नायक बनने के बजाय सपोर्टिंग बन कर रह गए।  क्वीन के लिए ही कंगना रनौत को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था।

राजकुमार राव को अच्छी तरह से मालूम है कि अभिनय के मामले में, इस समय की कोई भी अभिनेत्री कंगना रनौत के सामने टिक नहीं सकती।

यहाँ बताते चलें कि राजकुमार राव, फिल्म मेन्टल है क्या में कंगना रनौत के साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं।

कंगना के कारण, पंगा से पत्रलेखा के निकल जाने की खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए अश्विनी अय्यर तिवारी ने कहा, "पंगा के कहानी मेरे दिल के काफी करीब है।  मैं जानती हूँ कि इस चरित्र में जीवन कंगना रनौत ही डाल सकती हैं।"

Official Trailer film Kaashi  - देखने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment