Friday 28 September 2018

पांच सौं से अधिक समाचार वेबसाइट पर छायी अनुष्का बनी डिजीटल जगत में नंबर वन


अपनी फिल्म सुई धागा के प्रमोशन के चलते अभिनेत्री अनुष्का शर्मा पिछले दिनों हर न्यूज वेबसाइट पर छायी हुई थी। इसी के चलते स्कोर ट्रेंड्स इंडिया के डिजीटल न्यूज चार्ट पर वह बाकी बॉलीवूड अभिनेत्रीयों को पिछे छोडते हुए नंबर वन बन गयीं हैं।

पिछले दिनों फिल्म स्त्री की सफलता की वजह से श्रध्दा कपूर डिजीटल जगत में नंबर वन स्थान पर बनी हुई थी। लेकिन अनुष्का की लोकप्रियता ने श्रध्दा कपूर को नंबर वन स्थान से हटाया हैं।

स्कोर ट्रेंड्स इंडिया के सह संस्थापक अश्वनी कौल बताते हैं, “सुई धागा के प्रमोशन के वक्त अनुष्का के किरदार को लेकर सोशल मीडिया और डिजीटल प्लैटफॉर्म पर काफी मेम्स बनें। इसिलिए फिल्म के प्रमोशन और मीडिया इंटरव्यू के अलावा इन मेम्स की वजह से अनुष्का की मीडिया में लोकप्रियता बनी रहीं।

अनुष्का शर्मा इस वक्त 100 अंकों के साथ नंबर वन स्थान पर तो स्त्रीश्रध्दा कपूर 85 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। मनमर्जियाएक्टरेस तापसी पन्नू 77 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। दीपिका 62 अंकों के साथ चौथे स्थान पर और प्रियंका 51 अंकों के साथ पांचवे स्थान पर हैं। यह आंकडे अमरिका की मीडिया टेक कंपनी स्कोर टेंड्स इंडिया व्दारा प्रमाणित तौर पर दिए गये हैं।


अश्वनी कौल बतातें हैं, “14 भारतीय भाषाओं के 500 से अधिक न्यूज वेबसाइट में बॉलीवूड सेलिब्रिटी के बारें में लिखे समाचारों के अनूसार सितारों की लोकप्रियता को मापा जाता हैं। पिछले दिनों, डिजीटल दूनिया में अनुष्का के इंटरव्यूज, विडीयो, आर्टिकल और न्यूज ही देखी जा रही थी।



अंग्रेजी पटियाला- किचेन एंड बार’ के लॉन्च में पहुंची बॉलीवुड हस्तियां - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment