Monday 17 September 2018

और डिंपल का भतीजा भी फिल्म ब्लेंक में

फिल्म अभिनेत्री डिंपल कपाडिया के भांजे करण कपाडिया का फिल्म ब्लेंक से डेब्यू होने जा रहा है। 

करण, जीजा राजेश खन्ना के साथ फिल्म डेब्यू करने वाली अभिनेत्री डिंपल कपाडिया की छोटी बहन सिंपल कपाडिया के बेटे हैं।

सिंपल का फिल्म करियर नहीं बन सका। लेकिन वह कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग करने लगी। अपनी अभिनेत्री बहन डिंपल कपाड़िया, अमृता सिंह, तब्बू, श्रीदेवी और प्रियंका चोपड़ा की कई फिल्मों में कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग की।

उन्हें फिल्म रुदाली की कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला।

उनका निधन ५१ साल की उम्र में हो गया था।

करण की फिल्म ब्लेंक एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है।  इस फिल्म का निर्देशन बहज़ाद खम्बाटा कर रहे हैं।

कार्निवाल मोशन पिक्चर्स, और ईजी माय ट्रिप डॉट कॉम (एचेलों प्रोडक्शन) की प्रस्तुति इस फिल्म के निर्माताओं में डॉक्टर श्रीकांत भासी, निशांत पिट्टी, टोनी डिसूज़ा और विशाल राणा ने किया है।

करण कपाडिया के करियर को बनाने में, डिंपल के पूर्व रील और रियल रोमांस सनी देओल भी मदद कर रहे हैं। वह खुद इस फिल्म में, करण कपाडिया के साथ केंद्रीय भूमिका में हैं।

यह फिल्म ११ जनवरी २०१९ को प्रदर्शित होगी।  




फिल्म डेब्यू नूतन की पोती और मोहनीश बहल की बेटी प्रनुतन का -  पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment