Tuesday 25 September 2018

काजोल ने तब्बू से कहा- रुक रुक रुक !

इस चित्र में, बॉलीवुड की दो अभिनेत्रियां काजोल और तब्बू नज़र आ रही हैं।

यह दोनों ही अभिनेत्रियां हमउम्र हैं और समकालीन भी। काजोल ४४ साल की है, तो तब्बू ४६ साल की।

काजोल का फिल्म करियर, १९९२ में कमल सदाना के साथ डेब्यू फिल्म  बेखुदी से हुआ था। यह फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हुई। तब्बू का फिल्म करियर, १९९४ में रिलीज़ फिल्म विजयपथ से हुआ था। यह फिल्म हिट हुई थी।

ख़ास बात यह थी कि तब्बू की बतौर नायिका डेब्यू फिल्म विजयपथ, काजोल के पति अजय देवगन के साथ थी।

जहाँ, तब्बू की दूसरी फिल्म प्रेम बुरी तरह से असफल हुई थी, वही काजोल की दूसरी फिल्म बाज़ीगर हिट हुई। इस फिल्म में काजोल के नायक शाहरुख़ खान थे।

काजोल और शाहरुख़ खान की जोड़ी जम गई।

हालाँकि, काजोल एक के बाद एक, सफल फिल्मों के ज़रिये बड़ी स्टार बन गई।  लेकिन, तब्बू का करियर भी ख़त्म नहीं हुआ।

उन्होंने गोविंदा, अजय देवगन, अनिल कपूर, सलमान खान, आदि के साथ हिट फ़िल्में दी।  तब्बू के करियर की खासियत यह रही कि तब्बू ने, माचिस, हु तू तू, कालापानी, विरासत, चांदनी बार, मक़बूल, आदि फिल्मों से खुद को सशक्त अभिनेत्री के तौर पर स्थापित कर दिया।

काजोल ने ज़्यादातर बड़े सितारों के साथ कमर्शियल फ़िल्में ही की।

आजकल, अभिनेत्री काजोल खुद को अलग तरह की फिल्मों से साबित करने की कोशिश में हैं।

उनकी १२ अक्टूबर २०१८ को प्रदर्शित हो रही फिल्म हेलीकॉप्टर इला ऎसी ही एक फिल्म है।

इस फिल्म में, उन पर एक रीमिक्स गीत फिल्माया गया है।  यह रीमिक्स गीत, तब्बू की पहली फिल्म विजयपथ का रुक रुक रुक अरे बाबा रुक है।

ख़ास बात यह है कि इन दोनों अभिनेत्रियों में अपने २५ साल लम्बे फिल्म करियर में सिर्फ एक बार ही स्क्रीन शेयर की है।

इन दोनों की इकलौती फिल्म फना थी।  इस फिल्म में काजोल ने एक अंधी कश्मीरी लड़की की भूमिका की थी और तब्बू एंटी टेररिस्ट स्पेशल फ़ोर्स की सदस्य थी।


अजय देवगन की फिल्म तानाजी की शूटिंग शुरू - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment